Lucknow : दीवाली पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निराश्रितों को बांटी खुशियां, खिलखिलाए चेहरे
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज दीपावली का त्यौहार बड़ी सादगी और खास ढंग से मनाया। उन्होंने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद राजभवन पहुचंकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से सपत्नीक मुलाकात की। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने राज्यपाल को सत्पनीक गुलदस्ता भेंटकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच मुलाकात काफी अच्छे माहौल में हुई।
इसके बाद डिप्टी सीएम निराश्रित बच्चों के आश्रय स्थल दयानंद आरोग्य केंद्र, मोती नगर पहुंचे। वहां सभी निराश्रित बच्चों से मिलते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बधाईयां दीं। साथ ही उपहार स्वरूप मिठाई और कपड़े भी वितरित किए। बच्चों के चहेरों पर दीपावली का उपहार पाकर खिलखिलाहट दौड़ ग...