Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: रक्षा बंधन

Banda: एबीवीपी छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी

Banda: एबीवीपी छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन विभाग में सेवारत पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। एबीवीपी की आयुषी त्रिपाठी ने कहा कि इसका उद्देश्य ऐसे पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधना है, जो घरों से दूर हैं। ये जवान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हमारी रक्षा करते हैं और अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते। इस अवसर पर मानसी धुरिया, ज्योत्सना गुप्ता, दिव्यांशु मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूल में शिक्षिका ने लगाए ठुमके-Video Viral-बीएसए ने बैठाई जांच  ...
रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले

रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षा बंधन के दिन बांदा जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर घर से निकली। इसके बाद उसने तीनों बच्चों को कपड़े से बांधकर नहर में छलांग लगा दी। छानबीन करती पहुंची पुलिस को नहर पुल पर महिला के कुछ कपड़े मिले। आज बरामद हुए चारों के शव आशंका पर नहर में तलाश की गई। आज दोपहर चारों के शव एक साथ बंधे हुए बरामद किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में बेटे ने किया बाप का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी-गिरफ्तार एएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला का उसके पति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चुपचाप निकल गई। महिला नरैनी कोतवाली के ग्राम रिसौरा निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (28) थी। उसके तीन बच्चों के नाम हिमांशु...
मुख्यमंत्री योगी का बहनों को रक्षा बंधन गिफ्ट, आज सुबह 6 बजे से 3 दिन बसों में फ्री करेंगी यात्रा

मुख्यमंत्री योगी का बहनों को रक्षा बंधन गिफ्ट, आज सुबह 6 बजे से 3 दिन बसों में फ्री करेंगी यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की बहनों को रक्षा बंधन पर बड़ा गिफ्ट दिया है। परिवहन निगम की बसों में महिलाएं शुक्रवार सुबह 6 बजे से 3 दिन फ्री यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान महिलाएं एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में बिल्कुल फ्री यात्रा करेंगी। उनसे कोई टिकट नहीं लिया जाएगा। एक सहायक का भी टिकट माफ इतना ही नहीं यूपी परिवहन निगम 986 बसों का संचालन अलग से करेगा। ताकि बहनों को भीड़ के कारण दिक्कत न हो। साथ ही 50 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। रोडवेज बसों के चालकों व परिजनों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक निरस्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि सभी रोडवेज बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क की भी स्थापना की जा रही है। ये भी पढ़ें: Mahakumbh: यूपी पुलिस को मुख्यमंत्री योगी का गिफ्ट, 1 सप्ता...
बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां

बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा : बांदा और कानपुर में रक्षा बंधन के दिन दो परिवारों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बेटियों की असामयिक मौत हो गई। एक घटना में बेटी ने सुसाइड कर ली। वहीं दूसरी में सांप के काटने से बिटिया की मौत हो गई। एक घटना कानपुर के घाटमपुर की है। वहीं दूसरी बांदा जिले में हुई। कानपुर के घाटमपुर में हुई घटना एक परिवार में रक्षा बंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां अपने बेटे के साथ मायके गई थीं। वहां से लौटकर आईं तो बेटी को फंदे पर लटकता हुआ पाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका का उसके भाई से राखी जल्दी बंधवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर लड़की ने यह कदम उठा लिया। मां और भाई गए हुए थे ननिहाल जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर के बैजूपुर के स्व. सत्यवीर यादव की बेटी शुभी यादव ...
UP : धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

UP : धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र के रूप में राखियां बांधी। तिलकर लगाकर मुंह मीठा कराया। हर तरफ इस पावन पर्व का हर्षोल्लास छाया रहा। मिठाई की दुकानों और बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। दरअसल, रक्षा बंधन का पावन पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। अबकी बार यह पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। देशभर में यह पर्व मनाया गया। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में भी आज इस पावन पर्व की धूम रही। बांदा शहर के माहेश्वरी में नन्हीं देवांशी और अद्विका ने अपने भाई अरव और अथर्व को राखियां बांधी। इसी तरह अन्य जगहों पर भी बहनों ने भाइयों को राखियां बांधीं। पावन पर्व पर बाजार में खूब रौनक दिखाई दी। खासकर मिठाई की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीददारी की। https://samarneetinews.com/special-news-person...
रक्षा बंधन : संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया उत्सव

रक्षा बंधन : संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप में मनाया उत्सव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संघ कार्यकर्ताओं और बीजेपी नेताओं ने आज भव्य रूप से एक स्थानीय मैरिज हाल में रक्षा बंधन उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामाशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की परंपरा मां लक्ष्मी द्वारा राजा बाली को राखी बांधे जाने के बाद से शुरू हुई। तभी से यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वरदास महराज महन्त कुरसेजा धाम ने की। इस मौके पर विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक जगन्नाथ पाठक, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सुरेंद्र पाठक, रामनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार शिवहरे,  समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों ...
हादसों का कहर : रक्षा बंधन मनाने आए दो भाइयों समेत 4 की मौत, एक लखनऊ रेफर-परिवारों में कोहराम

हादसों का कहर : रक्षा बंधन मनाने आए दो भाइयों समेत 4 की मौत, एक लखनऊ रेफर-परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हादसों का कहर जारी है। लगातार लोग काल के गाल में समा रहे हैं। बीते 24 घंटे में दो भाइयों समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कमासिन क्षेत्र के पछौंहा गांव के बुद्धविलास (22) सोमवार रात अपने चचेरे भाई अनिल (23) के साथ खेत से घर लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। दो और लोगों को टक्कर मारकर भागा ट्रैक्टर चालक इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। बताते हैं कि टक्कर लगने पर बुद्धविलास बाइक से उछलकर पानी भरी खंती में जा गिरे। वहीं अनिल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर मौके से भाग रहे चालक को पकड़ने के लिए गावं के दो युवक बीरबल देवकुमार ने प्र...
फैशन : रक्षा बंधन पर चाहिए ग्लोइंग त्वचा ! बस मेकअप से पहले करें यह एक काम..

फैशन : रक्षा बंधन पर चाहिए ग्लोइंग त्वचा ! बस मेकअप से पहले करें यह एक काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
ऋतु केसरवानी, फैशन डेस्क : Raksha Bandhan Special रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सभी तैयारियों में लगे हैं। बाजरों में इसकी धूम खूब दिख रही है। महिलाएं और लड़कियां खासकर अपने भाइयों के लिए राखियों की जमकर खरीददारी कर रहीं हैं। अब बात रक्षा बंधन की हो रही है तो भला महिलाएं और लड़कियां अपने मेकअप में पीछे कैसे रह सकती हैं। ग्लोइंड त्वचा के लिए करें यह काम जी हां, हर किसी की चाहत होती है ग्लोइंग त्वचा। अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो Please मेकअप से पहले बस एक काम कर लें। हम आपको बताते हैं.. स्किन केयर के कुछ आसान तरीके। इससे आप राखी के त्योहार पर ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगी। चेहरे की सफाई जरूर करें दरअसल, मेकअप से पहले स्किन केयर बहुत मायने रखा है। आपकी स्किन मेकअप के लिए तैयार होनी चाहिए। तभी आपका मेकअप अच्छा दिखाई देगा। फेस अलग से ग्लो करेगा। आप इन ट्रिक्स को अपनाकर एक रात मे...