Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार की तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी कई और जिलों के डीएम और एसपी बदले जाने की भी संभावना है। सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर डीएम/एसपी बदले जाएंगे।
गौरव कुमार बने OSD लखनऊ विकास प्राधिकरण
जानकारी के अनुसार गोंडा के सीडीओ रहे आईएएस गौरव कुमार को एलडीए में ओएसडी नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस सतीश पाल को एसीईओ नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन PCS अधिकारियों के भी तबादले
जानकारी के अनुसार एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर बना दिया गया है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी और उन्नाव की सिटी मजिस्ट्रेट विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर के पद की जिम्मेदारी सौंप...