Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपीपुलिस

बांदा में सनसनीखेज घटना, हत्या कर फेंका गया शव मिला! छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सनसनीखेज घटना, हत्या कर फेंका गया शव मिला! छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी फारेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। मृतक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। सीओ (नरैनी) कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। चरवाहों ने देखा तो दी पुलिस को सूचना जानकारी के अनुसार, नरैनी थाना क्षेत्र के जमवारा गांव में केन नदी के रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 40-45 साल के आसपास बताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों के पास मिला है। ये भी पढ़ें: बांदा में लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत आज चरवाहों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने फारेंसिक टीम के ...
UP: लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत

UP: लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लव मैरिज का दुखद अंत हुआ। शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए। इसी बीच नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। घटना बांदा की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका का मायका शहर में और ससुराल पैलानी क्षेत्र के एक गांव में थी। वंदना और सूरज ने मंदिर में की थी शादी जानकारी के अनुसार, जुगुवा डेरा गांव के सूरज निषाद की पत्नी वंदना (20) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि महिला ने जहर खा लिया था। मृतका के पति सूरज का कहना है कि वह घर पर नहीं थे। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट्स-गाली-गलौज- FIR दर्ज जानकारी होने पर जब घर पहुंचे तो हालत गंभीर थी। बताते हैं कि वंदना की शादी बीते वर्ष 3 अप्रैल 2025 को हुई थी। अभी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। दोनों ने मंदिर में लव...
UP: उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलटा ट्रक, दो महिलाओं समेत 3 की मौत-दो घायल

UP: उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलटा ट्रक, दो महिलाओं समेत 3 की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर ट्रक पलटने से दो महिलाओं समेत 3 की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एट थाना क्षेत्र में जखोली गांव के पास हाइवे पर हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। दो महिलाओं समेत तीन की दबकर मौत हो गई। युवती समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके से लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं मां-बेटी जानकारी के अनुसार, जखोली गांव के अनंतराम की बहन लौंगश्री (45) मकर संक्रांति पर मायके पहुंची थीं। साथ में उनकी बेटी वंदना (20) भी थीं। बताते हैं कि आज दोपहर लौंगश्री, उनकी भाभी माया देवी (65), नाती अरमान (18) व बेटी हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप इसी बीच ...
बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर

बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर रात एक सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर हमला कर दिया। बेटी की मौत हो गई, वहीं पत्नी को डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से सिपाही भी लापता है। उसका मोबाइल व अन्य कागज यमुना किनारे मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि वह भी यमुना में कूद गया है। घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। मर्का कस्बे में पारिवारिक कलह में वारदात जानकारी के अनुसार, पीएसी का सिपाही गौरव मर्का थाना क्षेत्र में पीआरवी 112 में चालक के रूप में तैनात है। बताते हैं कि वह अपनी पत्नी शिवानी (32) और बेटी 3 साल की परी के साथ मर्का कस्बे में किराये के मकान में रहता था। बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी व बच्ची को कस्बे में आयोजित मकर संक्रांति मेला दिखाने ले गया। ये भी पढ़ें: यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों ...
Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में पुलिस हिरासत में दूसरे युवक मोहित पांडेय की मौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सपा मुखिया ने कहा है कि नाम बदलने में तेज यूपी सरकार को थानों का नाम अत्याचार गृह रख देना चाहिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में.. राजधानी लखनऊ की चिनहट कोतवाली में पुलिस कस्टडी में युवक मोहित पांडेय की मौत से यूपी पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। वहीं मृतक मोहित पांडेय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। ये भी पढ़ें : कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव इसमें शव पर चोटों के निशान तो आए हैं,...
UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता

UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश सरकार भले ही कानून व्यवस्था को लेकर तमाम सख्त कदम उठा रही हो, लेकिन महिला अपराधों से जुड़े मामले पुलिस सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अयोध्या में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल से कानपुर में एक युवक ने खेत में खींचकर रेप किया। महिला हेड कांस्टेबल ने प्रतिरोध करते हुए आरोपी की ऊंगली चबा ली। प्रतिरोध में महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। अयोध्या में तैनात है पीड़िता हेड कांस्टेबल जानकारी के अनुसार कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला हेड कांस्टेबल अपने गांव जा रही थीं। उनकी तैनाती अयोध्या में है और वह करवा चौथ मनाने के लिए घर जा रही थीं। ये भी पढ़ें : UP : पत्नी की सुसाइड के 3 घंटे बाद सिपाही पति ने भी लगाई फांसी, यह वजह.. सेन पश्चिम पारा के थाना प्रभारी गौतम सिंह का कहना है कि महिला सिपाह...
IPS_Transfer : झांसी-महोबा-संभल समेत 8 जिलों के SP बदले, 17 IPS के तबादले, पढ़े लिस्ट..

IPS_Transfer : झांसी-महोबा-संभल समेत 8 जिलों के SP बदले, 17 IPS के तबादले, पढ़े लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। झांसी, महोबा, उन्नाव और रायबरेली समेत 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। जानकारी के अनुसार डीजीपी मुख्यालय में एडीजी स्थापना संजय सिंघल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। IPS प्रभाकर चौधरी अलीगढ़ के नए डीआईजी अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर को आईजी स्थापना नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यालय पर डीआईजी स्थापना प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। झांसी के एसएसपी राजेश एस. को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सुधा सिंह को झांसी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सोनभद्र के एसपी डॉ. यशवीर सिंह को अब रायबरेली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।...
बांदा में मटौंध समेत 5 थानों के प्रभारी हटे, एक दूसरे जिले में स्थानांतरित

बांदा में मटौंध समेत 5 थानों के प्रभारी हटे, एक दूसरे जिले में स्थानांतरित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 5 थाना प्रभारियों के तबादले हुए हैं। मटौंध में खनिज निरीक्षक की ट्रक कारोबारियों की पिटाई के बाद एसओ राममोहन राय को हटा दिया गया है। हालांकि, उन्हें नरैनी थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे साफ है कि उनको सजा के रूप में नहीं हटाया गया है। सुरेश सैनी बने बिसंडा SHO नरैनी भी बांदा के बड़े थानों में गिना जाता है। वहीं चिल्ला थाना प्रभारी रहे संदीप कुमार सिंह को मटौंध थाना प्रभारी बनाया गया है। अतर्रा कस्बा के चौकी इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी को चिल्ला का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इसी तरह बिसंडा में सुरेश सैनी को बिसंडा का थाना प्रभारी बनाया है। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर    ...
बांदा ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा का तबादला, 3 साल खेली शानदार पारी

बांदा ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा का तबादला, 3 साल खेली शानदार पारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का लखनऊ तबादला हो गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने एक समारोह में विदाई दी। दरअसल, एएसपी श्री मिश्रा का तबादला भ्रष्टाचार निरोधक इकाई पुलिस मुख्यालय लखनऊ हुआ है। पुलिस लाइन में हुआ विदाई समारोह बताते चलें कि श्री मिश्रा 15.9.2021 को बांदा स्थानांतरित होकर आए थे। तीन साल बांदा में उन्होंने काफी सराहनीय काम किया। कई कठिन परिस्थितियों को बड़ी आसानी से सुलझाया। आज पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में एसपी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नवीन पोस्टिंग की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीओ अजय प्रताप सिंह , सीओ गवेंद्र पाल, सीओ गिरवां आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Lucknow : इंस्टा वाले दोस्त से मिलने लखनऊ पहुंची कानपुर की छात्रा, होटल में गैंगरेप, दो गिरफ्तार  ...
UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार

UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में तैनात एक सिपाही की करतूत से खाकी फिर दागदार हुई है। मथुरा पुलिस ने बच्चे के अपहरण और हत्या की धमकी देकर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले इस आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सिपाही का नाम अजीत गौतम है जो इस समय बांदा जेल में तैनात है। वहां से छुट्टी पर चल रहा है। मूलरूप से मथुरा के मघेरे का है आरोपी सिपाही वह मूलरूप से मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के गांव मघेरे का रहने वाला है। सिपाही के पास से एक तमंचा और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। मथुरा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामले में एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि थाना जैत पर एक बच्चे के अपहरण की धमकी और फिरौती मांगने का मामला दर्ज हुआ था। किसान ने किया था ढाई करोड़ में जमीन का सौदा इसके खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी राकेश यादव और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था। टीम को...