बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/बांदाः फतेहपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राहुल राज के गनर रहे (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि यह आरोपी हेड कांस्टेबल इस वक्त बांदा जिले में तैनात है। आरोप लगाने वाली महिला फतेहपुर की रहने वाली है और एक समस्या को लेकर तत्कालीनी एसपी के पास गई थी। वहीं गनर से मिली तो उसने मदद को भरोसा दिलाते हुए उसका मोबाइन नंबर ले लिया था। इसके बाद बातचीत शुरू की और बाद में घर आने-जाने लगा। महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबिल ने इस दौरान कई बार उसका यौन शोषण करते हुए दुष्कर्म भी किया। फतेहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुष्कर्म के साथ 5 लाख भी ठगने का आरोप
बाद में बेटी की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए उसके पांच लाख रुपए ठग लिए। महिला का आरोप है कि उसने जब हेड कांस्टेबल से रुपए वापस ...