Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिली एसपीजी यानि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की सुरक्षा गृह मंत्रालय ने हटा दी है। हालांकि उनको जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। इस मामले में गृहमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मिलने वाले इंपुट के आधार पर यह सुरक्षा बढ़ाई या हटाई जाती है। समीक्षा के बाद लिया गया फैसला   बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला कैबिनेट सचिव और गृह मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। बताया जाता है कि अभी तक सिर्फ पांच ही लोगों को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। इनमें मनमोहन सिंह के साथ ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी शामिल हैं। अब सिर्फ चार ही लोगों के पास यह सुरक्षा रहेगी। इन नेताओं की सुरक्षा में भ...
पुलवामा अटैकः राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है यह, हम सरकार के साथ खड़े..

पुलवामा अटैकः राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है यह, हम सरकार के साथ खड़े..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि यह हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है। दुख की इस घड़ी में पूरा का पूरा विपक्ष देश और विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि  आतंकी हमले का मकसद देश को विभाजित करना है। वहीं राहुल के साथ पीसी कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में हम देश के साथ खड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यह बड़ी त्रासदी   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत भयावह त्रासदी है। आतंकवाद का एक ही मकसद होता है कि देश को बांटा जाए। कोई भी शक्ति इस देश को तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती। पूरा का पूरा विपक्ष देश और सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे दिल में चोट पहुंची है। ...