Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मध्य प्रदेश

Special News : बांदा में पहले दिन नई ट्रेन का जोरदार स्वागत, अब एमपी, बिहार-सूरत जाना और आसान

Special News : बांदा में पहले दिन नई ट्रेन का जोरदार स्वागत, अब एमपी, बिहार-सूरत जाना और आसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को चार राज्यों को जोड़ने वाली नई स्पेशल बांदा पहुंची। यहां स्थानीय सांसद समेत अन्य भाजपाइयों ने ट्रेन के चालक दल को माल पहनाकर स्वागत किया। बुंदेलखंड के बांदा, महोबा और आसपास के लोगों को अब सूरत या अहमदाबाद जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बांदा से सीधे सूरत, अहमदाबाद और बरौनी, बक्सर के लिए ट्रेन मिल सकेगी। आज जब यह ट्रेन पहले दिन बांदा रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्थानीय सांसद आरके सिंह पटेल ने चालक दल का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने इसे अपनी उपलब्धी बताते हुए स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। चार राज्यों को जोड़ने वाली खास ट्रेन बाद में हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। साथ ही सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। इस मौके पर रेलवे के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, स...
Update : MP के सीधी में नदी में गिरी नर्सिंग छात्रों की बस हादसे में 47 शव मिले, पढ़िए ! मृतकों-घायलों की पूरी जानकारी

Update : MP के सीधी में नदी में गिरी नर्सिंग छात्रों की बस हादसे में 47 शव मिले, पढ़िए ! मृतकों-घायलों की पूरी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नदी में गिरी नर्सिंग छात्र-छात्राओं की बस हादसे में मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। रात 10 बजे तक बस से कुल 47 शव निकाले जा चुके हैं। इस मामले में सीधी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया है कि 44 शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। वहीं 3 शव अभी शवगृह पर रखे हैं, क्योंकि उनके परिजन भी इस हादसे में मारे जा चुके हैं। परिवार के लोगों का पता नहीं लग सका है। बताते हैं कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। मरने वालों में 21 पुरुष, 18 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। मौके पर बचाव कार्य रात तक जारी है। लापता लोगों को तलाश की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद स्थिति की जानकारी लेते रहे। वहीं दो मंत्रियों को भी मौके पर भेजा। मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा इनमें ज्यादातर नर्सिंग छात्र-छात्राएं ही हैं। ...
मंत्री का शर्मनाक बयान, कहा-हेमा मालिनी के गालों जैसी बना देंगे सड़कें 

मंत्री का शर्मनाक बयान, कहा-हेमा मालिनी के गालों जैसी बना देंगे सड़कें 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कुछ विधायक, सांसद और मंत्रियों की चर्चा उनके काम से ज्यादा उनके अमर्यादित बयानों को लेकर होती है। यूपी में भाजपा के बयान बहादुरों की तरह ही अब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री का भी एक शर्मनाक बयान सामने आया है। एमपी में कांग्रेस सरकार के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कहा है कि हम जल्द ही भोपाल की सड़कों को फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी के गालों के जैसा सुंदर बना देंगे। कहा, अभी कैलाश वर्गीय जैसी गड्ढों वाली सड़कें इतना ही नहीं राज्य के कानून मंत्री शर्मा ने यह भी कहा है कि अभी सड़कों पर चिकन पाक्स जैसे गड्ढे हैं, जो कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के गालों पर भी हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कानून मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ जी और सार्वजनिक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा के नेतृत्व में सड़कों की मरम्मत 15 ...
बांदा में हुए हादसे में एमपी के महंत की मौत, चालक घायल

बांदा में हुए हादसे में एमपी के महंत की मौत, चालक घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार तड़के सुबह पेड़ से बुलेरो गाड़ी टकराने से उसमें बैठे इंदौर आश्रम के महंत नागाबाबा शांतिपुरी जी महाराज की मौत हो गई। यह हादसा खुहरंड चौकी के पास हुआ। हादसे में महंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बड़ोदिया करा गांव में रहने वाले शांतिपुरी जी महाराज (65) पुत्र बाल पुरी ने वर्ष 2001 में कनाडिया रोड पर आश्रम की स्थापना की थी। इसके बाद उन्हें नागा बाबा साधु की उपाधि भी मिली। पयामती आनंद अखाड़ा की देख-रेख भी शांतिपुरी महाराज ही करते थे। मंगलवार तड़के सुबह हुआ हादसा मंगलवार रात को वह अपने चालक राहुल (30) निवासी कनाडिया रोड आश्रम के साथ चित्रकूट जा रहे थे। चित्रकूट से महंत को अयोध्या जाना था। उनकी तेज रफ्तार बोलेरो आज तड़के सुबह अतर्रा रोड स्थित खुरहंड चौकी के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा ट...
झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः नेताओं खासकर जनप्रतिनिधियों के घरों में अकूत संपत्ति के किस्से तो आपने बहुत सुने-पढ़े होंगे। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर पढ़ाने जा रहे हैं जिसको पढ़कर आपको एक बार अचंभा जरूर होगा। जी हां, अगर आपसे कहा जाए कि देश में एक विधायक ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर तक बनाने के पैसे नहीं हैं तो आपको निश्चित रूप से पहली बार में शायद यकीन नहीं होगा। लेकिन यह बात सौ फीसद सच है। मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं सीताराम   दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक सीताराम ऐसी ही मुफलिसी का नाम हैं जिनके पास घर बनाने के पैसे नहीं हैं और वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। एक मूलवासी यानि आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीताराम के पास पक्का मकान नहीं है। वह भाजपा विधायक हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास ...