Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

बांदा : सीवरेज ठप-जनता त्रस्त, रिटायरमेंट वाले Exen मस्त, 5 दिन से रट रहे बस एक ही बात..

बांदा : सीवरेज ठप-जनता त्रस्त, रिटायरमेंट वाले Exen मस्त, 5 दिन से रट रहे बस एक ही बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में 15 जून से मानसून आने की संभावना है। इससे पहले प्री मानसून भी दस्तक दे सकता है। सीवर जाम हो चुके हैं। उनके नाम मात्र को पानी निकल रहा है। ऐसे में हर साल होने वाली बांदा शहर में जलभराव की समस्या की आशंका है। वहीं संबंधित विभागों की बात करें तो इनकी अकर्मण्यता जगजाहिर है। समस्या देखकर आंखें मूंदने में जलसंस्थान विभाग सबसे आगे है। शहर में गंदे पानी की शिकायतों के लिए जाना जाने वाला यह विभाग सीवरेज ठप होने के बावजूद सफाई को लेकर फिसड्डी बना है। जलसंस्थान के अधिकारी जानते हुए भी निष्क्रिय हाल यह है कि शहर का आवास विकास जैसा पाॅश इलाका अभी से जलभराव जैसे हालात से जूझता नजर आ रहा है। आवास विकास-B ब्लाक में सीवरेज से पानी काफी धीमा निकल रहा है। पूरा का पूरा सीवरेज लगभग जाम है। नालियां तक ओवरफ्लो हो रही हैं। गंदगी से सीवरेज पट सा गया है। चौंकाने वाली बात यह ...
UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..

UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बोदला-बिचपुरी रोड पर एक हाॅस्पिटल की ऊपरी मंजिल पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यानी नीचे अस्पताल चल रहा था और ऊपर सेक्स रैकेट। बताते हैं कि जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। इनमें सेक्स रैकेट संचालक भी शामिल हैं। पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग की टीम भी इस छापे में मौजूद रही। 3 पुरुष और 5 युवतियां पकड़ीं.. जानकारी के अनुसार आगरा शहर के जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड पर मृत्युंजय हॉस्पिटल है। इसके ऊपर फ्लैट बने हुए हैं। दूसरी मंजिल पर अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने फ्लैट किराए पर लिए थे। बताया जा रहा है कि इन फ्लैट में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-...
UP : महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त

UP : महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला इंस्पेक्टर एक दुष्कर्म पीड़िता से 50 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी। दरअसल, विवादित रहने वाली महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर दुष्कर्म के एक मुकदमे की जांच कर रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि महिला इंस्पेक्टर उससे 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रही है। एंटी करप्शन की टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा है। बदायूं के बिनावर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। दुष्कर्म पीड़िता से ले रही थी 50 हजार जानकारी के अनुसार सिमरनजीत कौर इस्लामनगर थाने में अपराध निरीक्षक के पद तैनात थी। कुछ समय पहले उघैती थाना क्षेत्र की एक महिला ने रुदायन कस्बा के रविंद्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया था। ये भी पढ़ें : पूरे यूपी में प्रचंड ग...
UP : बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं की मौत-6 घायल अस्पताल में..

UP : बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं की मौत-6 घायल अस्पताल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक आटो आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा। घायलों को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के धर्मपुर थाना क्षेत्र के अमरछी गांव के रहने वाले थे। मेडिकल कालेज में भर्ती हुए घायल जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के लोग आटो से घर जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे ओवरलोड ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे आटो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और आटो ट्रक में जा घुसा। इससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। मुन्नू बीबी (70), हाजरा (45) और नूर बीबी (60) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें : वाराणसी में ‘निषादों’ को साधते मंत्री रामकेश निषाद, पढ़िए! काशी का चुनावी समीकरण..  वहीं शमीना (35), मु...
प्रशिक्षण : बांदा में मतदान कर्मियों को काउंटिंग से जुड़ीं ये खास बातें बताईं..

प्रशिक्षण : बांदा में मतदान कर्मियों को काउंटिंग से जुड़ीं ये खास बातें बताईं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा सीट पर लोकसभा 2024 का चुनाव 5वें चरण में संपन्न हो चुका है। अब यहां मतगणना यानी काउंटिंग की तैयारी चल रही है। इसके लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आज पं जवाहर लाल नेहरू कालेज में 90 मतगणना पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताते हैं कि इनमें कुल 360 मतदान कर्मी शामिल हुए। ट्रेंनिंग में बताईं ये बातें मतदान कर्मियों को बताया गया कि कंट्रोल यूनिट की सभी सील को तोड़ने से पहले मतगणना अभिकर्ताओं को जरूर दिखाएं। इसके बाद टोटल का बटन दबाकर मशीन के टोटल को मतपत्र लेखा 17-C से मिलान करें। स्वयं संतुष्ट होने के बाद अभिकर्ताओं को भी पूरा डिटेल्स दिलाएं। फिर रिजल्ट सेक्शन में जाकर रिजल्ट का बटन दबाएं और उम्मीदवार वार परिणाम 17-C-2 पर नोट करें। https://samarneetinews.com/more-than-57-voting-in-banda-till-5-pm/ यह भी बताया गया कि काउंटिंग के दौरान लैप...
सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज सपा के लिए एक खबर परेशान करने वाली रही, तो दूसरी राहत भरी। कानून की आंख में लगातार धूल झोंकने का काम कर रहे मेरठ के सपा विधायक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट से गैरजमानती वारंट के मामले में मेरठ सदर से सपा विधायक रफीक अंसारी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अंसारी को सोमवार को पुलिस ने बाराबंकी के जैदपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। जेल में बंद हैं आजम, पत्नी और उनका बेटा उधर, सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को राहत मिली है। तीनों को जमानत मिल गई है। आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी डा. तंजीन फात्मा रामपुर और बेटा अब्दुल्ला हरदोई जेल में बंद है। 101 वारंट पर भी कोर्ट नहीं पहुंचे सपा MLA पहले घटनाक्रम में मेरठ के नौचंदी थाने की पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी के जैदपुर से गिर...
बांदा में बेहद शर्मनाक घटना, हैवान किस्म के रिश्ते के भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस खाली हाथ

बांदा में बेहद शर्मनाक घटना, हैवान किस्म के रिश्ते के भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस खाली हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दरिंदों की इस दुनिया में कमी नहीं है। वो किसी भी रूप में आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमेशा सावधान रहें, चौकन्ने रहें। अपने और अपनों का ख्याल रखें। खासकर मासूम बच्चों का। बांदा में आज रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दरिंदे किस्म के युवक द्वारा घटित ऐसी ही घिनौनी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर सभी का सिर शर्म से झुक गया। खून से लतपत बच्ची की सर्जरी.. दरअसल, रिश्ते में भाई लगने वाले एक हैवान किस्म के युवक ने एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत छोड़कर धमकियां देकर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी घटना करने के बाद फरार पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अ...
पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रचंड गर्मी से पूरा उत्तर प्रदेश तिलमिला रहा है। प्रदेश के सभी जिले लू की चपेट में हैं। ऐसे में इन दिनों 26 मई से 2 जून तक नौतपा लगने के कारण गर्मी ने और प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पारा लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। जानकार बताते हैं कि सोमवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से ही तापमान 43 पार कर गया है। मौसम विभाग का इन जिलों के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इस गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड हो सकता है। रविवार को बुंदेलखंड का झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी का सबसे गरम क्षेत्र रहा। रविवार को झांसी रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार या ...
UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में इस कुख्यात बदमाश कालू तजिंदर उर्फ कालू जाट की हत्या से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि कालू जाट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। साथ ही घटनास्थल पर छानबीन भी की है। गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने सुराग जुटाने की कोशिश की। बताते हैं कि मृतक कालू जाट बड़ा अपराधी था और योगेश भदौड़ा गैंग का सदस्य था। ये भी पढ़ें : UPNews : महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा  ...

भीषण हादसे में बांदा के दंपती की मौत, मध्य प्रदेश के पन्ना में घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक भीषण सड़क हादसे में बांदा के दंपती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी दवाई लेकर मध्य प्रदेश के पन्ना से लौट रहे थे। यह हादसा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नरदहा चौकी के पास हुआ है। बताते हैं कि बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारकर रौंद दिया। आज सुबह हुई दुर्घटना यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 7 बजे हुआ है। इससे उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बांदा जिले के मोहल्ला सुभाष नगर (बरुआ स्योढा) के लखन शर्मा (35) अपनी पत्नी उर्मिला (27) के साथ दवाई लेकर पन्ना से बांदा लौट रहे थे। बताते हैं कि हादसे में कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : वाराणसी में मंत्री रामकेश निषाद PMModi के समर्थन में दिन-रात कर रहे पदयात्रा और सभाएं  ...