Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

UP : IPS अंकित मित्तल सस्पेंड, महिला मित्र से नजदीकी और पत्नी से बदसलूकी..

UP : IPS अंकित मित्तल सस्पेंड, महिला मित्र से नजदीकी और पत्नी से बदसलूकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला मित्र से नजदीकी संबंध और पत्नी से बदसलूकी में आईपीएस अधिकारी अंकित मित्तल नप गए हैं। पत्नी के आरोपों के बाद विवादों से घिरे 2014 बैच के IPS मित्तल को शासन ने जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है। वह एसपी गोंडा रह चुके हैं। बीते वर्ष मामले की शिकायत के बाद उनको गोंडा से हटाकर आरटीसी चुनार भेज दिया गया था। जांच के बाद शासन की कार्रवाई शासन ने जांच में दूसरी महिला से संबंध और पत्नी-बच्चों से अभद्रता और बदसलूकी करने के आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की है। बताते चलें कि पूर्व डीजी गोपाल गुप्ता के दामाद अंकित मित्तल पर पत्नी और बच्चों से बदसलूकी के आरोप लगे थे। इसकी वजह इस आईपीएस अधिकारी का महिला मित्र से बेहद नजदीकी संबंध थे। https://samarneetinews.com/balu-king-malhotra-is-mafia-of-mp-before-whom-officers-are-on-their-knees/ इसका खुलासा आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने...
यूपी में होगी 42 हजार होम गार्डों की भर्ती, सीएम योगी के आदेश..

यूपी में होगी 42 हजार होम गार्डों की भर्ती, सीएम योगी के आदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश में 42000 होमगार्ड की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। बताते हैं कि हजारों होमगार्ड्स के सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। योगी सरकार ने होमगार्ड्स को आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यह आदेश शनिवार को होमगार्ड विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। सीएम योगी ने की प्रशंसा.. कानून-व्यवस्था और आपदाकाल में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भूमिका की सीएम योगी ने प्रशंसा की। दरअसल, एक अनुमान के अनुसार अगले कुछ वर्षों में 42 हजार से ज्यादा होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें : UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देश...
बांदा नटराज संगीत महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभाएं

बांदा नटराज संगीत महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विश्व संगीत दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। अवसर रहा कलार्पण संस्था के तृतीय स्थापना दिवस का। नटराज संगीत महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला रहे। मुख्य अतिथि संदीप केला ने किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदानी मां सरस्वती पूजन शंखनाद से मुख्य अतिथि श्री केला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धा निगम और शिव प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत बैच अलंकार तिलक कर जिला समिति की अध्यक्ष किरण सेठी, शिवकुमार, प्रियंका रावत आदि ने किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों में यति केला, महक सैनी, देवांश बाजपेई आदि ने भजन प्रस्तुत किए। लोक कलाकारों में कामता प्रसाद रैकवार आदि ने कहराई विद्या की प्रस्तुति दी। लोक भजनों में हरि नारायण मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव आदि लोगों ने अपन...
Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सेवा निवृत तहसीलदार का शव उनके कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के डीएम कालोनी क्षेत्र की है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक चार बार पहले भी इस तरह सुसाइड की कोशिश कर चुके थे, लेकिन हर बार परिवार के लोग बचा लेते थे। अबकी बार किसी की नजर नहीं पड़ी और परिवार में अनहोनी हो गई। कई बीमारियों से जूझ रहे थे कौशल प्रसाद जानकारी के अनुसार शहर की डीएम कालोनी निवासी कौशल प्रसाद (70) रिटायर तहसीलदार थे। शुक्रवार देर शाम उनका शव घर की उपरी मंजिल पर फांसी पर लटकता मिला। बेटे ने वहां जाकर देखा तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। https://samarneetinews.com/breaking-youth-dies-after-speeding-loader-overturns-in-banda/ आनन-फानन फंदा काट कर उन्हें नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना में उन्ह...
Breaking : बांदा में तेज रफ्तार लोडर पलटने से युवक की मौत

Breaking : बांदा में तेज रफ्तार लोडर पलटने से युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार लोडर आनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल में सभी घायल जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के शिवाकांत (35) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमासिन में रहते थे और कपड़े की दुकान चलाते थे। आज दोपहर चित्रकूट से आ रहे लोडर से बबेरू जा रहे थे। https://samarneetinews.com/up-lizard-fell-into-cooking-pulses-in-home-condition-of-4-worsened/ इसी बीच गुरौली सपहाई के पास लोडर आनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें दबकर शिवाकांत की मौत हो गई। वहीं चालक संदीप (35) निवासी सकरहुआ चित्रकूट, दिलीप (20), रामबहादुर (25), ...
UP : ससुराल में पकती दाल में गिरी छिपकली, 4 की हालत खराब..

UP : ससुराल में पकती दाल में गिरी छिपकली, 4 की हालत खराब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ससुराल में पक रही दाल में छिपकली गिर गई। जहरीली छिपकली दाल में गिरने का परिजनों को पता नहीं चला। दाल खाने से घर के दामाद समेत 4 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बछेई गांव का है। वहां बिसंडा के कछिया पुरवा के पीयूष (25) अपनी पत्नी संध्या (23) को लेकर ससुराल आए हुए थे। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज बताते हैं कि बुधवार को घर में दाल पकाई गई। उसमें दाल बनाते समय छिपकली गिर गई। घर में मौजूद धर्मेद्र (29) पुत्र रामप्रकाश, उनकी 7 साल की बेटी दिव्यांजली के अलावा पीयूष और उनकी पत्नी संध्या ने जब खाना खाया। https://samarneetinews.com/goodnews-news-of-relief-from-heat-for-kanpur-bundelkhand-in-up/ बाद में घर की महिलाओं की नजर पतीली में दाल में पड़ी छिपकली पर पड़ी...
बांदा SP के निर्देश पर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..

बांदा SP के निर्देश पर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर जिले की पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वीआईपी कल्चर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज बांदा के शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बाबू लाल चौराहा समेत कई जगहों पर वाहन चेकिंग की। सैकड़ों वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान कारों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। दर्जनों वाहनों का चालाक किया गया। कुछ को सीज भी किया गया। कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लगातार अभियान जारी कोतवाली अंतर्गत सभी पुलिस चौकियों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी श्री दुबे ने बाबू लाल चौराहे पर दर्जनों गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई। कई वाहनों का चालान किया और दोबा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। ये भी पढ़ें : UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..    ...
बांदा विधायक की दो टूक, बेवजह बिजली कटौती पर नपेंगे अधिकारी

बांदा विधायक की दो टूक, बेवजह बिजली कटौती पर नपेंगे अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आज बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फाल्ट के नाम पर होने वाली बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को चेताया। विधायक ने आज चिल्ला रोड और पीली कोठी में स्थित विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण भी किया। पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। विद्युत सब स्टेशनों का किया निरीक्षण दोनों विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण करते हुए विधायक ने बिजली अधिकारियों को चेताया कि फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती न करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। सदर विधायक ने नगर में फाल्ट के नाम पर हो रही बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से विराम लगाने के लिए अधिशाषी अभियंता नगर को सख्त चेतावनी दी। ये भी पढ़ें : UP : चित्रकूटधाम मंडल में फर्जी मार्कशीट पर नौकरी वाले 26 लोगों पर होगी FIR..  ...
Weather : कानपुर-बुंदेलखंड को गर्मी से राहत जल्द, पढ़ें! कहां-कहां होगी बारिश..

Weather : कानपुर-बुंदेलखंड को गर्मी से राहत जल्द, पढ़ें! कहां-कहां होगी बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : तपती गर्मी (Heat) से बेहाल उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग से एक अच्छी खबर आ रही है। कानपुर और बुंदेलखंड को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के भीतर मौसम तेजी से बदलेगा। इसका असर यह होगा कि बुधवार से कहीं आंधी तो कहीं बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। दिन-रात की गर्मी में धीरे-धीरे आएगी कमी अब यह सिलसिला लगातार चलेगा। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। कानपुर सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय का कहना है कि दिन और रात की तपिश में अब धीरे-धीरे कमी आने की पूरी संभावना है। कानपुर समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं से लखनऊ से लेकर बाराबंकी, गोरखपुर, सुल्तानपुर और जौनपुर के साथ-साथ वाराणसी के मौसम में नमी आएगी। वहीं अरब भूमध्य सागर से उठने वाली नम हवाएं बुं...
UP : चित्रकूटधाम मंडल में फर्जी मार्कशीट पर नौकरी वाले 26 लोगों पर होगी FIR..

UP : चित्रकूटधाम मंडल में फर्जी मार्कशीट पर नौकरी वाले 26 लोगों पर होगी FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल के पदों पर लगभग 120 कर्मचारियों को नियमों को ताक पर रखकर नौकरी दे दी गई। खुलासा हुआ है कि इन कर्मचारियों के अभिलेखों की उचित जांच किए बिना ही उनकी नियुक्त कर दी गई। जांच में हुआ बड़ा खुलासा शासनस्तर पर इस प्रकरण की जांच हुई तो सच्चाई सामने आई। जांच में अब तक 26 कर्मचारी ऐसे मिले हैं, जिनके अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। इन सभी को बर्खास्त कर दिया गया है। डाक विभाग के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि डाक अधीक्षक ने इन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें : VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..  ये भी पढ़ें : अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी..  ...