Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

मथुरा : शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी, कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

मथुरा : शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी, कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मथुरा में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। फिर भागकर खुद को कार में बंद कर लिया। इसके बाद खुद पर पेट्रोल डाल लिया। कार अंदर से लाक कर ली। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को पकड़ा। इसके बाद थाने ले गई। वहां युवक के परिजन भी पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के आज दोपहर करीब 1 बजे उस समय पसीने छूट गए। जब एक युवक ने मस्जिद को बम से उड़ाने की चिल्लाकर धमकी दी। फिर वहां से भागकर कार में घुस गया। कार को भीतर से लाॅक कर लिया। फिर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने बाहर निकाला पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर उसे बाहर निकाला। गिरफ्तार करके थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवक ने पूछताछ में खुद का नाम पुष्पे...
UP : पार्टी में गईं दो डांसर के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार-दो फरार

UP : पार्टी में गईं दो डांसर के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के सोनभद्र की दो डांस्कर एक डांस पार्टी में यूपी से सटे बक्सर के डुमरांव क्षेत्र के खिरौली गांव गई थीं। वहां कार्यक्रम के बाद सो रही थीं। आरोप है कि गांव के छह लोगों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दो आरोपियों को तलाश रही पुलिस पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट लिखते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। बाकी दो की तलाश जारी है। पाड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले की रहने वाली डांसर आपस में मौसी और भतीजी हैं। ये भी पढ़ें : हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार  दोनों एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दोनों को जन्मदिन पार्टी में डांस के लिए बुलाया गया था। क...
बांदा जेल का अपर जिला जज ने किया निरीक्षण, दो बंदियों मिले निशुल्क अधिवक्ता

बांदा जेल का अपर जिला जज ने किया निरीक्षण, दो बंदियों मिले निशुल्क अधिवक्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा. बब्बू सारंग के निर्देशन में अपर जिला जज श्रीपाल सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह साथ में मौजूद रहे। अपर जिला जज द्वारा बंदियों को कानून संबंधित जानकारियां दीं। खाने की व्यवस्था भी मिली दुरुस्त साथ ही जमानत के लिए निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने को भी पूछा। दो बंदियों को जेल में हाइकोर्ट से जमानत के लिए निशुक्ल अधिवक्ता भी प्रदान किए गए हैं। https://samarneetinews.com/up-mafia-ravi-kana-brought-from-noida-to-banda-jail/ जेल के निरीक्षण में अपर जिला जज ने पाया कि पाकशाला की चिमनी की मरम्मत हो चुकी है। भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी मिली। इसके अलावा बांदा जेल की ड्रैनेज सिस्टम वाली नालियां, और शौचालयों की स्थिति भी ठीक पाई गई। शौचालयों में पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टंकियां...
बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान

बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड और हरियाली। यह ऐसे दो शब्द हैं जिनका नाता हमेशा से अधूरा सा है। बीते 10 वर्षों में बुंदेलखंड के बांदा को सरकार ने करोड़ों का बजट देकर हरा-भरा बनाने के गंभीर प्रयास किए। लेकिन वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के मिलीभगत के चलते सरकारी प्रयास बेकार साबित हुए। बुंदेलखंड में हरियाली का सपना कभी पूरा नहीं हो सका। यहां मैदान के मैदान खाली पड़े हैं। अधिकारियों की बातें तो बड़ी-बड़ी, मगर धरातल पर काम नहीं हरियाली के नाम पर बरसात में मैदानों में घास तो दिखेगी, लेकिन असल हरियाली नजर नहीं आती। पेड़ भी उतनी संख्या में नजर नहीं आते, जितने उगाने के दावे किए जाते हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इस वर्ष सरकार ने पौधरोपण के लिए कई करोड़ का बजट दिया है, लेकिन जिले में पौधरोपण अभियान अबतक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। इसकी वजह सभी की समझ में आ रही है। हर साल कागजों में सि...
झांसी-ललितपुर हाइवे पर हादसा, बस ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, 29 यात्री घायल-16 गंभीर

झांसी-ललितपुर हाइवे पर हादसा, बस ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, 29 यात्री घायल-16 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी-ललितपुर हाइवे पर शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी एक बस ने हाइवे किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। इससे बस सवार 29 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को बबीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 16 घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज भेजे गए घायल जानकारी के अनुसार ललितपुर से एक बस यात्रियों को लेकर झांसी जा रही थी। आज करीब सवा 11 बजे बस टोल प्लाजा से होते हुए आगे बढ़ी। तभी वहां सड़क किनारे खड़े https://samarneetinews.com/if-you-call-day-night-then-it-will-be-night-otherwise-jail-priyanka-gandhis-on-cmyogi/ कंटेनर से जा टकराई। इससे बस में सवार ललितपुर के रहने वाले यात्री घायल हो गए। बताते हैं कि 29 यात्री घायल हुए। इनमें से 16 को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : नाबालिग लड़की को ...
हमीरपुर : नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, तीनों अबतक फरार

हमीरपुर : नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, तीनों अबतक फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की को साथ ले जाकर 3 लोगों ने गैंगरेप किया। इससे पहले उसे शराब पिलाई। बाद में बदहवास हाल में छोड़कर भाग गए। लड़की खुद ही किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस को सभासद लिखी बाइक की भी तलाश जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र में एक 16 साल की लड़की को 3 युवक मोटरसाइकिल से खेतों की ओर सुनसान जगह पर ले गए। तीनों ने शराब पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की। ये भी पढ़ें : बांदा : हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार फिर बदहवाश हालत में खेत में छोड़कर भाग निकले। पीड़िता किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को...
हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने मादक पदार्थों की धर-पकड़ के लिए अभियान चला रखा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान 'ऑपरेशन ईगल' में पुलिस को काफी सफलताएं भी मिली हैं। अब एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिससे बांदा पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। एक व्यक्ति ने घर में ही लाखों रुपए का गांजा उगा लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। पुलिस ने अभियुक्त को 65 किलोग्राम अवैध हरा गांजा और 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ पकड़ा है। https://samarneetinews.com/banda-dig-reviewed-law-and-order-situation-with-four-sps-of-division/ दरअसल, अभियुक्त अपने घर में बाड़े में चोरी-छिपे गांजा की खेती करने का काम कर रहा था। अभियुक्त की पहचान कालिंजर के नौगवां निवासी राजकुमार यादव के रू...
Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा-दो युवकों की मौत, दो घायल

Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा-दो युवकों की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल में पहुंचकर दम तोड़ा।  दो का इलाज चल रहा है। एक बाइक पर ही सवार थे चारों युवक बताते हैं कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। यह दुर्घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार अतर्रा के आऊ गांव के मजरा अंगदपुरवा के गुलजारी लाल का बेटा लवलेश (22) पड़ोसी अमर (20) के साथ अढौली जा रहे थे। बाइक पर गांव के करन (20) और अजय (22) भी सवार थे। बताते हैं कि कोर्रा गांव के पास https://samarneetinews.com/friendship-on-facebook-then-obscene-videos-dirtygame-rape-blackmailing-in-banda/ पीछे से आ रहे तेज रफ्तार...
UP : मदरसे में छाप रहे थे रोजाना 20 हजार नकली नोट, मौलाना समेत 4 गिरफ्तार 

UP : मदरसे में छाप रहे थे रोजाना 20 हजार नकली नोट, मौलाना समेत 4 गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में पुलिस ने एक मदरसे में नकली नोट छापने के गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि बिना मान्यता के चल रहे इस मदरसे में रोजाना लगभग 20 हजार रुपए नकली भारतीय नोट छापे जाते थे। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का कागज, स्याही इस्तेमाल होती थी। 500 पर रहती है नजर, इसलिए 100-100 के नोट छापे प्रिंटेड नोट को पटरी की मदद से कटर ब्लेड से इतनी सफाई से काटा जाता था, कि किसी को भी जरा भी शक नहीं होता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जानते थे कि पांच सौ का नोट लेने पर दुकानदार अक्सर जांच करते हैं। इसलिए 100-100 के नोट छापे, ताकि किसी को शक न हो। इस काम में मौलवी भी शामिल रहा। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/friendship-on-facebook-then-obscene-videos-dirtygame-rape-blackmailing-in-banda/ पुलिस ने जांच में पाया कि मौलवी भी नकली नोट छापने ...
BreakingNews : बांदा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

BreakingNews : बांदा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक तिंदवारी क्षेत्र का रहने वाला था, जो कार्यक्रम में टोलाकला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अन्ना मवेशियों के झुंड से टकरा गया। बबेरू स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिंदवारी के सिंहपुर गांव का था युवक जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र में टोला कला गांव के पास बाइक सवार युवक मवेशियों के झुंड से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में गांव के लोगों ने बबेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों https://samarneetinews.com/friendship-on-facebook-then-obscene-videos-dirtygame-rape-blackmailing-in-banda/ ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले संदीप (25) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई। वह बाइक से...