Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बीजेपी

बांदा MLA ने गरीबों को सरकार से इलाज को दिलाए 145 लाख, 25 लाख दिए खुद

बांदा MLA ने गरीबों को सरकार से इलाज को दिलाए 145 लाख, 25 लाख दिए खुद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने क्षेत्र के गरीबों की इलाज को सरकार से बढ़-चढ़कर मदद कराई है। साथ ही खुद पूरी आर्थिक मदद की है। सदर विधायक ने वर्ष 2024 में जनवरी से लेकर अब तक आर्थिक रूप से कमजोर 74 रोगियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 145.32 लाख रूपए स्वीकृत कराए हैं। बीते वर्ष भी रहे थे आगे अपनी विधान सभा के दुर्बल आय वाले 11 मरीजों के इलाज हेतु 25 लाख अपनी निधि से दिए हैं। बता दें कि विधायक निधि से एक वित्तीय वर्ष में यह अधिकतम प्रस्तावित धनराशि है। बताते हैं कि सदर विधायक ने https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जनपद के 77 रोगियों को 138 लाख की आर्थिक मदद दिलाई थी। जबकि खुद की निधि से 13.50 लाख की आर्थिक दी थी। ये भी पढ़ें : UP : प्रयागराज में पढ़ रही बांदा की छात्रा का शव उरई मे...
बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और यूपी की सरकार का बुंदेलखंड के विकास पर खास फोकस है। कई विकास योजनाओं की नींव सरकार ने डाली है। इसके बावजूद पार्टी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव, एक के बाद एक पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा है। मीडिया को नहीं दी जा रही पार्टी कार्यक्रमों तक की सूचना भले ही सरकार ने बांदा को मंत्री का ताज दे दिया हो, लेकिन बावजूद इसके पार्टी चुनावों में कमाल नहीं कर पा रही है। लोकसभा चुनावों में पार्टी दोनों सीटों https://samarneetinews.com/bjp-statepresident-consoled-family-members-of-mohitpandey-in-lucknow/ पर बुरी तरह से हारी। इससे पहले जिला पंचायत, नगर पंचायत और विधानसभा में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। पार्टी संगठन की सुस्ती को लेकर चर्चाएं काफी पहले से हैं। दरअसल...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ की खैर सीट से पूर्व विधायक प्रत्याशी डा. चारू केन ने बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। इससे बसपा को तो बड़ा झटका लगा ही है, साथ ही भाजपा के समीकरण भी अब बिगड़ गए हैं। जाट बाहुल्य इस सीट पर चारू के कांग्रेस ज्वाइन करने से आने वाले चुनावों पर सीधा असर पड़ेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं चारू केन दरअसल, 10 सीटों के इन उप चुनावों को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों के सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा इन चुनावों में बड़ी जीत हांसिल कर 2027 के लिए बड़ा संदेश देना चाहती है। वहीं विपक्षी दल भी काफी मजबूत स्थिति में हैं। समर्थकों संग कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय पर ज्वाइन की पार्टी ऐसे में खैर विधानसभा पर...
UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल

UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर आधारित राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच अपने विचारों के साथ जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष आज पीलीभीत में सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथों पर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। संगठन को मजबूत करेगा सदस्यता अभियान उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान है। अब 1 अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा। दूसरा चरण 15 अक्तूबर तक चलेगा। ये भी पढ़ें : UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के 18 दिन में ही 1 करोड़ नए सदस्य बना लिए थे। यह भी कहा कि सदस्यता अभ...
BJP : जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे और कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते रहे, VideoViral-विपक्ष ने उड़ाई खिल्ली

BJP : जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे और कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते रहे, VideoViral-विपक्ष ने उड़ाई खिल्ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से बीजेपी नेताओं में मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपाइयों में जमकर लात-घूसें चले। जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके और लात-घूंसे चलाते रहे। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो विपक्ष ने भी चुटकी ली। पार्टी नेताओं की जमकर खिल्ली उड़ रही है। विपक्षी नेता खूब मजाक बना रहे हैं। रजपुरा में चल रहा था कार्यक्रम दरअसल, यह मामला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में रजपुरा ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत रजपुरा ब्लाक कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : बागपत में बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा, तभी बंदरों का झुंड खी-खी करता पहुंचा और फिर.. बताते है...
बांदा : BJP ब्लाक प्रमुख पर फायरिंग-रंगदारी मांगी

बांदा : BJP ब्लाक प्रमुख पर फायरिंग-रंगदारी मांगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बड़ोखरखुर्द ब्लाक प्रमुख ने चार लोगों पर खुद पर फायरिंग करने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार मटौंध के रहने वाले बड़ोखरखुर्द ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। यह भी लिखा है कि आरोपी भी उन्हें डरा-धमकाकर रुपए वसूल चुके हैं। डर के मारे उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। मटौंध थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट उन्होंने कहा है कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने ड्राइवर दुष्यंत विश्वकर्मा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बैबेथोक ट्रांसफार्मर के पास पहले से घात लगाए मटौंध निवासी अंकुर सिंह, हरदौनी निवासी छुट्टन सिंह ने उनकी बाइक रोक ली। ये भी पढ़ें : Banda : पहले Facebook पर युवती स...
बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री नंदी, सेवा पखवाड़ा में पौधरोपण से लेकर किया रक्तदान भी

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री नंदी, सेवा पखवाड़ा में पौधरोपण से लेकर किया रक्तदान भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी आज यहां सेवा पखवाड़ा में शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण से लेकर रक्तदान तक किया। नगरपालिका में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ पूजन एवं अर्चन के साथ किया। फिर नगर पालिका सफाई अभियान में संचालित कार्यक्रम के लिए शामिल हुए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई। प्रभारी मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष मालती बासू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रभा गुप्ता, सुनील पटेल, मयंक ओमर, रजत सेठ, अंकित बासू भी मौजूद रहे। मंत्री ने अवस्थी पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 140 करोड की जनता के लिए समर्पित है। कहा कि उनके नेतृत्व में हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा माफियाओं का सफाया करते हुए कानून एवं व्यवस्था को बेहतर ...
UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार और जल्द होने वाले विधानसभा की 10 सीटों के उप चुनाव से पहले भाजपा ने 75 में 73 जिलों के लिए प्रभारियों मंत्रियों के प्रभार बदले हैं। यूपी में सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक पीलीभीत और दूसरा मिर्जापुर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को 25-25 जिलों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदलेंगे प्रभार पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदले जाएंगे। सीएम योगी ने गुरुवार को अपने आवास पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी ली। ये भी पढ़ें : यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की सीएम योगी...
ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद आज ललितपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के 'सदस्यता अभियान' का नगर पालिका परिषद में विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री रामकेष निषाद ने कहा कि भाजपा देश का अद्वितीय राजनीतिक दल है। कहा कि भाजपा अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारतीयता के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील राज्यमंत्री श्री निषाद ने लोगों से अपील की, कि भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।  ऐसा करके विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। चनौंदाकलां पेयजल परियोजना का निरीक्षण जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने चनौंदाकलां ग्राम समूह पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की प्रगति रिपोर्ट देखी।इतना ही नहीं ग्राम पंचायत कल्याणपुरा "कान्हा गौवंश आश्रय स्थल" पहुंचकर वहां भी व्यवस्थाएं देखीं।...