Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बागेश्वरधाम

Banda: खुरहंड में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बुल्डोजर वेलकम-फूलों की बारिश में सनातन के जयकारे

Banda: खुरहंड में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बुल्डोजर वेलकम-फूलों की बारिश में सनातन के जयकारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को ठीक 10 दिन बाद दोबारा बांदा पहुंचे। बांदा से लगभग 20 किमी दूर खुरहंड गांव में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का भव्यता के साथ बुल्डोजर वेलकम हुआ। सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़-खूब लगे जयकारे ऐसा स्वागत हुआ कि लोग अचंभित रह गए। सड़क किनारे खड़े बुल्डोजर से उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। बेहिसाब भीड़ ने सनातन के जयकारों से उनका अभिनंदन किया। धीरेंद्र शास्त्री का पूरा काफिला फूलों से नहा गया। पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी काफी प्रसन्न नजर आए। कैलाशेश्वर महामंदिर में किया रुद्राभिषेक सदर विधायक श्री द्विवेदी ने भी उनपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। स्वागत के बाद पीठाधीश्वर ने कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में विधायक व अन्य लोगों के साथ रुद्राभिषेक भी किया। ...
आज बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री यह है कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री यह है कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक बार फिर बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं। आज शनिवार 30 जनवरी को वह सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से बांदा के खुरहंड गांव पहुंचेंगे। वहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर जाएंगे। हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे खुरहंड श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। सत्संग व पूजन में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। संभावना जताई जा रही है कि सुंदरकांड का आयोजन भी होगा। बताते चलें कि बीते 20 दिनों के भीतर वह दूसरी बार बांदा आ रहे हैं। बीती 16 जनवरी को बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मवई चौराहे के पास श्रीहनुमंत कथा की थी। ऐसे में उनका दोबारा बांदा आना चर्चा का विषय बना है। कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा ...
बांदा में हंगामा-BJP पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों में चले लात-घूंसे

बांदा में हंगामा-BJP पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों में चले लात-घूंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय कथा का 20 जनवरी को समापन हुआ। कथा में भाजपा नेता एवं गोंडा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह भी आए थे। बताते हैं कि रात में बीजेपी नेता ब्रजभूषण और प्रवीण सिंह के समर्थक होटल में रूम को लेकर आपस में ही भिड़ गए। होटल अर्बिट में लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले और फिर सड़क पर भी मारपीट हुई। होटल के कमरे से सड़क तक चले जूते लात-गाड़ी का शीशा तोड़ा हालात इतने बिगड़ गए कि ब्रजभूषण सिंह की गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला गया। होटल से लेकर सड़क तक मारपीट हुई। जमकर फजीते हुए। उधर, सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि होटल दोनों ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। होटल संचालक ने पुलिस को दी जानकारी, फोर्स मौके पर पहुंचा जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने वी...
Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Banda: दुनिया चांद पर और बांदा में भूत नाचें..चर्चा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक ओर दुनिया चांद पर जा रही है तो इधर बुंदेलखंड के बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भूत-प्रेतों के नाचने की चर्चा हो रही है। मामला काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर टिप्पणी भी कर रहे हैं। मामला आस्था और अंधविश्वास के बीच सवाल बनकर उलझा है। बाबा के दिव्य दरबार में दिखा अजब नजारा दरअसल, 16 जनवरी से शुरू हुई इस कथा में 18 जनवरी 2026 को दिव्य दरबार लगा। इसमें कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री पर्चियां निकालते हैं। इसी दौरान अचानक श्रद्धालुओं के बीच बैठे कुछ लोग खासकर महिलाएं सिर घुमाकर अजीब सी हरकतें करनी लगीं। ये भी पढ़ें: बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी तेजी से हिलने-डुलने लगे। फिर उठकर एक तरफ चली गईं। कुछ लोगों ने बताया कि इनपर भूत-प्रेत बाधाएं हैं, जो बाबा के चमत्कार से ...
भक्ति या शक्ति प्रदर्शन? बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में कुछ को VVIP ट्रीटमेंट और बाकियों को..

भक्ति या शक्ति प्रदर्शन? बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में कुछ को VVIP ट्रीटमेंट और बाकियों को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बागेश्वरधाम वाले कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के मुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन चल रहा है। दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। मगर लोगों का मानना है कि आयोजकों की अदूरदर्शिता से यह आयोजन भक्ति और शक्ति प्रदर्शन के बीच पहेली बन गया है। दरअसल, आयोजकों पर अब व्यवस्था में कुप्रबंधन के अंदरखाने आरोप लग रहे हैं। आयोजन धर्म-आस्था से जुड़ा है इसलिए खुलकर नहीं बोल रहे हैं। मगर व्यवस्था में खामी को लेकर नाराजगी है। इसे लेकर शहर में लोगों के बीच चर्चा है। 'राजनीतिक भौकाल' के लिए सबकुछ भूले! लोगों में यह भी चर्चा है कि आयोजक बस राजनीतिक भौकाल बनाने में लगे हैं। बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों को VVIP ट्रीटमेंट दे रहे हैं। बताते चलें शनिवार को प्रदेश के दो बड़े मंत्रियों ने भी पहुंचकर कथा सुनी थी। ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी...
बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमंत कथा से पहले आज शहर में कलश यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।  रामलीला मैदान से शुरू होकर यह कलश यात्रा गूलरनाका होते हुए काली माता मंदिर पहुंची। फिर राइफल क्लब मैदान पर पहुंचकर पूरी हुई। कलश यात्रा में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा पर कई जगहों पर पुष्प वर्षा हुई। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर  https://samarneetinews.com/in-banda-buying-two-helmets-is-now-mandatory-otherwise-action-willbe-taken/ https://samarneetinews.com/in-banda-constable-attacked-wife-daughter-with-an-axe-girl-died-and-wife-referred/ https://samarneetinews.com/divisions-first-animalbirthcontrol-center-w...
Banda: इंदौर के 7 लोग घायल-3 रेफर-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरती कार खाई में पलटी

Banda: इंदौर के 7 लोग घायल-3 रेफर-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरती कार खाई में पलटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरते समय एक तेज रफ्तार कार खाई में जा पलटी। कार में इंदौर के रहने वाले सात लोग सवार थे। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल से 3 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। अयोध्या से बागेश्वरधाम जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, इंदौर के बक्तेश्वर बिहार निवासी कमल शर्मा अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन को गए थे। वहां से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी बीच बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के महोखर सर्विस लाइन से उतरते समय सामने से अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral...
बांदा में ट्रेन से लखनऊ की महिला समेत दो की गिरकर मौत, बागेश्वरधाम से..

बांदा में ट्रेन से लखनऊ की महिला समेत दो की गिरकर मौत, बागेश्वरधाम से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन से गिरकर लखनऊ की वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली मृदुला शुक्ला (70) पत्नी सुंदरलाल शुक्ला परिवार के साथ बागेश्वरधाम दर्शन करने गई थीं। शनिवार रात वह अंबेडकरनगर से प्रयागराज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रही थीं। बागेश्वरधाम से लौट रही थीं लखनऊ की मृदुला शुक्ला बताते हैं कि ट्रेन बांदा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ठीक से रुकी भी नहीं थी कि मृदुला नीचे उतर पड़ीं। वह गिर पड़ीं और थोड़ी दूर तक घिसटती भी चली गईं। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बांदा जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के बेटे मणिकांत शुक्ला का कहना है कि पिता किसान...
बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर..

बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Dhirendra Krishna Shastri Brother News बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) वाले धीरेंद्र शास्त्री बीते दिनों काफी चर्चा में रहे। कभी हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर, कभी अंध विश्वास फैलाने के आरोपों के कारण। अब अपने भाई के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनके भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका भाई हाथ में पिस्टल दिखाकर दबंगाई करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा मामला धीरेंद्र शास्त्री के भाई का यह वीडियो एक शादी समारोह का है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिगराम गर्ग हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमकी देते दिख रहा है। साथ ही मुंह में सिगरेट भी दिख रही है। वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो ...