Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन की प्राथमिकता वाले समाधान दिवस पर आज जिले के उच्चाधिकारियों ने पूरी सक्रियता दिखाई। बांदा जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज शहर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 102 में 43 का मौके पर निस्तारण सभी थानों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे। साथ ही कुछ का निस्तारण भी किया।इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बबेरु और बिसंडा थाने में रहकर समस्याओं का निस्तारण कराया। https://samarneetinews.com/banda-driver-died-under-his-own-moving-tractor/ बताते हैं कि थाना समाधान दिवस पर बांदा जिले में कुल 102 शिकायतें मिलीं। 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में इन ...
बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर

बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में अन्ना पशुओं का सड़कों पर घूमना बड़ी समस्या बना हुआ है। आज एक अन्ना मवेशी ने मंदिर जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खूटी चौराहे के रहने वाले थे बुजुर्ग बाबूलाल जानकारी के अनुसार शहर के खूटी चौराहा के पास रहने वाले बाबूलाल (65) पुत्र रामाधीन आज सुबह घर से मंदिर के लिए निकले थे। बताते हैं कि इसी दौरान काली देवी मंदिर के पास मवेशी ने उनपर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर   आसपास के दुकानदारों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पतला पहुंच गए। बताते हैं कि जिला अस्पतला में उनक...
Banda : जरा सी अनदेखी से गई जान, चालक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत

Banda : जरा सी अनदेखी से गई जान, चालक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कभी-कभी छोटी सी अनदेखी जानलेवा हो जाती है। बांदा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक युवक ट्रैक्टर चलाते समय उसके नीचे गिरकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालू के ढेर पर चढ़ने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव के 30 साल के लवकुश द्विवेदी ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में एक जगह बालू का ढेर लगा था। लवकुश ने ट्रैक्टर निकाला तो बालू के ढेर के ऊपर पहिया चढ़ने से अनियंत्रित हो गया। https://samarneetinews.com/rto-department-action-against-these-school-vehicles-in-banda/ चालक उसके नीचे गिर पड़ा और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे मंगल सिंह के बटाईदार राममिलन ने दुर्घटना की ज...
Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटों में बांदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव शिवपूजन (35) गुरुवार शाम रेलवे लाइन से पैदल डिंगवाही की ओर जा रहे थे। कोतवाली के रेउना से जुड़ा मामला पीछे से आई ट्रेन के चालक ने काफी हार्न बजाया, लेकिन वह सुन नहीं पाए। समय रहते न हटने से तेज धक्के से वह छिटक कर दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। https://samarneetinews.com/banda-12th-girlstudent-hangs-herself-serious-allegations-on-schoolteacher/ बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई दानी प्रसाद का कहना है कि वह चार भाइयों में छोटे थे। बिसंडा के शिव गांव की दूसरी घटना उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के राजेंद्र प्रसाद (22) ...
UP : मंत्री संजय निषाद और मंत्री रामकेश निषाद ने की योजनाओं की समीक्षा

UP : मंत्री संजय निषाद और मंत्री रामकेश निषाद ने की योजनाओं की समीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : आज बांदा में मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद और जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मत्स्य विभाग समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य पालकों का पंजीकरण व बीमा कराने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक उन्होंने सहकारी समितियों को और अधिक सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, मंत्री रामकेश निषाद ने सभी अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के प्रति गंभीरता से काम करें। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल कहा कि सरकार योजनाओं के प्रति सरकार बेहद गंभीर है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिक...
बांदा : नदी में नहाते समय अनहोनी, छात्र की गई जान

बांदा : नदी में नहाते समय अनहोनी, छात्र की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां क्षेत्र में गडरा नाले (मौसमी नदी) में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों और गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, गिरवां क्षेत्र के बछेही गांव के अशोक वर्मा का बेटा साकेत (15) गांव के स्कूल में कक्षा-5 का छात्र था। पैर फिसलने से हुआ हादसा सोमवार दोपहर पड़ोस के दो बच्चों के साथ गांव में ही स्थित गडरा नाले में नहाने गया था। बताते हैं कि नहाते समय रपटा में पैर फिसलने से वह गहराई में जाकर डूब गया। साथियों ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने नदी में काफी तलाश कराई। छात्र का पता नहीं चला। कांटा डालकर तलाश करने पर शव बरामद हुआ। मृतक के पिता का कहना है कि मृतक छात्र दो भाइयों में बड़ा था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में नवविवाहित प्...
Banda : एक चप्पल के लिए 3 मौतें, लोग भूले नहीं वो मंजर..

Banda : एक चप्पल के लिए 3 मौतें, लोग भूले नहीं वो मंजर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रविवार को हुई घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। एक चप्पल के चक्कर में तीन युवकों की जान चली गईं। लोग घटना को भूला नहीं पा रहे हैं। तीनों परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। दरअसल, सबकुछ इतने चौंकाने वाले घटनाक्रम में हुआ कि कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है। एक चप्पल के लिए एक-एक कर तीन लोग काल के गाल में समा गए। मौके की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। यह है पूरी घटना बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र के बड़ागांव में मोहनलाल पटेल का निजी कुआ है। उसमें लगी गाटर को अनिल पटेल (40) काट रहे थे। तभी उनकी एक चप्पल कुएं में गिर गई। कुआ सूखा है और खतरे की कोई बात नहीं लगी तो उसे निकालने के लिए वह रस्सी के सहारे उसमे उतर गए। बतातें कि जैसे ही उतरे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए गांव के संदीप वर्मा (21) पुत्र...
बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत

बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी बाइक पर सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के छनिया पुरवा के पास हुई। घटना से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार मृतकों में मोहनपुरवा अंश खलारी के कमतू प्रजापति के बेटे विजय बहादुर (29), धोबिनपुरवा अंश पुकारी के श्रीपाल के बेटे मनोज उर्फ बउवा (24) प्रभु दयाल (20) पुत्र बोगा शामिल थे। एक युवक रामबाबू (22) गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली.. ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में कुए में 3 युवकों की म...
UP : छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली..

UP : छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियों से तंग आकर जान दे दी। बांदा के तिंदवारी थाने में पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने FIR लिखकर शुरू की जांच जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने शनिवार शाम घर में फांसी लगा ली। कमरे में पहुंची मां ने बेटी का शव देखा तो चीख पड़ीं। घर में चीख-पुकार मच गई। उधर, मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी 11 की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB फ्रैंड ने 25 लाख ऐंठे-अब वीडियो वायरल.. उनका आरोप है कि उनकी बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी वीडियो वा...
बांदा : ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर

बांदा : ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, कानपुर से लौट रहा था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : आईटीआई कालेज में रजिस्ट्रेशन कराकर घर लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बांदा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर, परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बताते हैं कि छात्र कानपुर में आईटीआई में रजिस्ट्रेशन कराकर वापस घर लौट रहा था। भरूआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला शव जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास शुक्रवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। https://samarneetinews.com/in-baghpat-brute-was-raping-littlegirl-then-monkeys-arrived-screeching-and-then/ शनिवार को परिजनों ने मृतक की पहचान की। मृतक की पहचान भरूआ सुमेरपुर के नई बस्ती मोहल्ले के रहने वाले विवेक गुप्ता (18) पुत्र कमल किशोर गुप्ता के रूप में हुई। मृतक के...