Monday, May 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई..

बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी सपना (25) पुत्री देवीदयाल ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी काफी देर तक विवाहिता के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को हो सकी। उप जिलाधिकारी पैलानी रामकुमार, सीओ महेश सिंह व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूरत में मजदूरी करता है पति परिजनों ने बताया है कि मृतका का पति चंद्रिका सूरत में रहकर मजदूरी करता है। वर्ष 2015 में दोनों की शादी हुई थी। विवाहिता का मायका हमीरपुर जिले के कुंडौरा गांव में है। जिस वक्त विवाहिता ने यह कदम उठाया उसी कमरे में उसकी दो मासूम बेटियां 3 साल की सोनिका और डेढ़ साल की राधिका सो रही थीं। ये भी पढ़ें : मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा   ...
बांदा में डंफर से कुचलकर स्वराज कालोनी निवासी पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

बांदा में डंफर से कुचलकर स्वराज कालोनी निवासी पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। पिता की मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है। बताया जाता है कि बांदा शहर की स्वराज कालोनी की गली नंबर 8 में रहने वाले साहब सिंह (56) पुत्र रंजीत मंगलवार को देर शाम अपने बेटे राघवेंद्र (18) के साथ बाइक से फतेहपुर से घर लौट रहे थे। मूंगुस गांव के पास हुआ हादसा रास्ते में टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बाइक पर पीछे बैठे साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में ट्रक की चपेट में आकर बबलू वर्मा (20) पुत्र न...
बड़ी वारदात : बांदा में डिग्री कालेज प्रवक्ता के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या

बड़ी वारदात : बांदा में डिग्री कालेज प्रवक्ता के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। डिग्री कालेज के प्रवक्ता के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मामला जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव का है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसपी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उठने दिया शव गांव के लोग पहले कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी के आश्वासन पर गांव के लोग शांत हुए और इसके बाद पुलिस शव को उठा सकी। बताया जाता है कि चौसड़ गांव के रहने वाले राजेश कुशवाहा भागीरथी महाविद्यालय में भूगोल के प्रवक्ता हैं। उनका बेटा प्रिंस (8) सोमवार को 10 बजे से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने ओरन पुलिस चौकी से लेकर बिसंडा थाने पर भी सू...
बांदा में नवरात्री पर डांडिया गरबा नाइट का आयोजन

बांदा में नवरात्री पर डांडिया गरबा नाइट का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्थानीय भारत इंपीरियल होटल के सभागार में एक स्टूडियो द्वारा नवरात्रि महापर्व के अवसर पर उत्सव नाम से डांडिया गरबा नाइट का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के कारण आयोजन गत वर्षों की तुलना मे अति सूक्ष्म रूप में किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में सजी छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य रहा। बच्चों ने राजस्थानी व हरियाणवी लोक नृत्य के साथ डांडिया व गरबा नृत्य द्वारा मां दुर्गा की आराधना की। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सनी ने किया। डायरेक्टर निशा गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रभा गुप्ता (सदस्य, राज्य महिला आयोग), राजकुमार राज विनोद जैन, रामभरत तोमर, आशा सिंह, संतोष गुप्ता, छाया सिंह, श्रद्धा निगम, अमित सेठ भोलू, संजय काकोनिया, रजत सेठ, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बलिया क...
बांदा : राज्य मंत्री बोले, गरीब-अमीर सभी को मील का पत्थर होगी मशरूम खेती 

बांदा : राज्य मंत्री बोले, गरीब-अमीर सभी को मील का पत्थर होगी मशरूम खेती 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मांसाहारी लोग खाने के विभिन्न श्रोतों से प्रोटीन प्राप्त कर लेते है, लेकिन शाकाहारी लोग अपने खाने में कुछ ही दालों, सब्जियों अथवा कुछ चुनिंदा अनाज से ही प्रोटीन प्राप्त करते हैं। ऐसा हर व्यक्ति, खासकर गरीब की थाली के लिए संभव नहीं है। इसलिए खास बात यह है कि मशरूम की खेती और उत्पादन से गरीब से लेकर हर वर्ग के लिए न सिर्फ प्रोटीन की पूर्ति हो सकती है, बल्कि स्वरोजगार के रास्ते भी खुल जाते हैं। मुख्य अतिथि बनकर शामिल हुए राज्यमंत्री ये बातें बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय वेब सेमिनार में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहीं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि मशरूम की खेती युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं बेरोजगारों के लिए बहुत उपयोगी है। सेहत की दृष्टि से भी और रोजगार की भी। ये भी पढ़ें : By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बै...
बांदा : महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता ने कहा, योगी सरकार बेटियों के साथ

बांदा : महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता ने कहा, योगी सरकार बेटियों के साथ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक सांस्कृतिक इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए गए अभियान 'हौसले की उड़ान' महिला आत्मरक्षा अभियान के निशुल्क साप्ताहिक शिविर का सोमवार को धूमधाम से समापन हो गया। शिविर दौरान पूरे एक सप्ताह बेटियों ने आत्मरक्षा के गुण सीखे। साथ ही खुद को आत्मनिर्भर बनाने की बातों को जाना। आज समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता मौजूद रहीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में आज बेटियों को खुद को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा। इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए गए अभियान का समापन उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है, इसलिए बेटियों को हर मदद मिलेगी। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में समापन के दौरान मार्शल आर्टस सीख रहीं छात्राओं द्वारा ड्रामा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें सेल्फ डिफेन्स के तौर-तरीके दिखाए गए। शिवानी वर्...
बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सपाईयों ने कहा कि इस वक्त कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं। प्रदर्शन के बाद सपाईयों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। दरअसल, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी समेत कई फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन ने कर रखा था बड़ा इंतजाम लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों का हुजूम जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। नारेबाजी के दौरान सपाइयों की पुलिस के साथ तकरार भी हुई। हालांकि, प्रशासन ने पहले से ही बड़ी संख्या में फोर्स लगाकर स्थिति की संभालन...
बांदा से बड़ी खबर, लोगों को 50 लाख की चपत लगाकर कंपनी फरार, 9 पर मुकदमा

बांदा से बड़ी खबर, लोगों को 50 लाख की चपत लगाकर कंपनी फरार, 9 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। फिक्स डिपॉजिट (एफडी) और रेक्रिंग डिपॉजिट (आरडी) खोलकर दो गुना रकम करने का झांसा देकर लाखों की ठगी हो गई। एजेंटों के जरिए 50 लाख से ज्यादा रुपए लेकर लोकहित भारतीय क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के लोग भाग गए। अब इससे जुड़े कुल 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन लोगों में कानपुर, फतेहपुर और ग्वालियर (एमपी) के लोग शामिल हैं। बताते हैं कि उक्त कंपनी कई वर्षों से यह काम कर रही थी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 50 लाख रुपए की चपत लगा गई कंपनी शहर की कई महिलाएं और पुरुष इस कंपनी के झांसे में आकर जालसाजी का शिकार हो गए हैं। बताते हैं कि बीते साल मार्च महीने में ये लोग दफ्तर में ताला डालकर लापता ...
बांदा में हस्तकला मेले का आयोजन, लोगों ने सराहा

बांदा में हस्तकला मेले का आयोजन, लोगों ने सराहा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में स्थानीय छोटी बाज़ार स्थित स्टूडियो में बुंदेली हाट हस्तकला मेला का आयोजन हुआ। आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर इस मेले में करवाचौथ, नवरात्रि व दीपावली से जुड़ी सभी हस्तकला का सामान मौजूद रहा। स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया गया। इनमें करवा सेट, दीप व मिट्टी की मूर्तियों को बेहद आकर्षक ढंग से बनाकर पेश किया गया। यही वजह थी कि ये महिलाओं के लिए उत्सुकता का विषय रहा। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम करके मनाई हरियाली तीज  बुंदेली हाट में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं व युवतियों का तांता लगा रहा। सभी ने स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित करवा सेट, मिट्टी के दीपक, मूर्तियां और अन्य सामान की सराहना की। निशा गुप्ता ने बताया कि स्टूडियो द्वारा निर्मित इस सामान के लिए...
बांदा के कमासिन में 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत

बांदा के कमासिन में 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साथी बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कोर्रा बुजुर्ग में हुई। वहां रहने वाले चंद्रशेखर का बेटा समीर (9) साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। खेलते-खेलते पैर फिसलने से हादसा बताते हैं कि इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। बच्चों ने परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने किसी तरह तालाब से बच्चे को तलाश करके बाहर निकाला। बताते हैं कि बच्चा गांव के ही स्कूल में कक्षा-4 में पढ़ता था। ये भी पढ़ें : बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार...