Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। परिजनों का कहना है कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र मवई गांव के मनप्यारे लाल प्रजापति (44) ने आज सुबह खुद को कमरे में गोली मार ली। तमंचा सिर से सटाकर मारी गोली तमंचे से सिर में गोली मारने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छोटा भाई गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचा और देखा तो भाई का खून से लतपत शव पड़ा था। छोटे भाई महेंद्र का कहना है कि मनप्यारे 3 भाईयों में मझला था। 3 साल से कैंसर से पीड़ित था। इलाज में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हो चुका था। कर्जा भी हो गया था। इसके बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। इसलिए गोली मारकर जान दे दी है...
UP : इकलौते बेटे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

UP : इकलौते बेटे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खेलते समय पैर फिसलने से 4 साल का परिवार का इकलौता बेटा मासूम आकाश तालाब में डूब गया। जब काफी देर दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। बाद में तालाब में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। बिसंडा के जरोहरा की घटना जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के जरोहरा गांव के तिलक राज यादव का 4 साल का बेटा आकाश तालाब किनारे खेल रहा था। बताते हैं कि खेलते समय किसी तरह पैर फिलने से तालाब में गिरकर डूब गया। शाम को खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो बच्चा घर में नहीं दिखा। ये भी पढ़ें : UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में तालाब में मासूम का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जीवित होने की संभावना में परिवार के लोग बच्चे ...
हादसा देख रुके बांदा विधायक, घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

हादसा देख रुके बांदा विधायक, घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बढ़ते हादसों के बीच आज एक और दुर्घटना हो गई। यह हादसा आज बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर महुआ गांव के पास हुआ। इसी बीच खुरहंड आवास से बांदा जा रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दुर्घटना स्थल पर भीड़ देखी तो रुक गए। उन्होंने तुरंत ही घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। मेडिकल कालेज में भर्ती हुए घायल साथ ही जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज फोन करके घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। उधर, डाक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर  है। सभी का इलाज https://samarneetinews.com/students-body-found-on-railway-track-in-banda/ चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा टेंपो पलटने के कारण हुआ। तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक वृद्ध महिला भी शामिल है। हालांकि, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें...
बांदा में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के लोहिया पुल के पास छात्र का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का कहना है कि छात्र के दोस्त उसे घर से बुला ले गए थे। उन्होंने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है। रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले सुशील (22) पचनेही स्थित एक महाविद्यालय में बीए के छात्र थे। परिजनों का कहना है कि रविवार को पास में रहने वाले कुछ दोस्त उन्हें घर से बुला ले गए थे। रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। आज सुबह शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मृतक के चचेरे भाई राहुल का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटा था। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर  ये भी पढ़ें : Banda : पन्ना में डू...
Banda : पन्ना में डूबी युवती, बांदा में मिला शव, पिता ने कही यह बात..

Banda : पन्ना में डूबी युवती, बांदा में मिला शव, पिता ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के पन्ना में 3 दिन पहले डूबी युवती का शव आज बांदा के नरैनी में मिला। परिवार के लोगों ने उसकी पहचान भी कर ली है। मृतका के पिता ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले खेत से घर लौटते समय पन्ना के बल्दूपुरवा गांव के रामविशाल की बेटी सुमन नाले में गिर गई थीं। वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव पहचाना परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर काफी तलाश की, मगर बेटी का कुछ पता नहीं चला। आज नरैनी के पुगरी पुल के नीचे पेड़ की जड़ में फंसा सुमन का शव मछुआरों ने देखा तो थाना पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : बांदा : हिंदुओं की एकता से मजबूत होगा देश, विहिप के स्थापना दिवस पर बोले अतिथि पुलिस ने शव को बाहर निकलवार छानबीन शुरू की। मृतका के पिता राम विशाल आदि प...
बांदा में अधिवक्ता पर छोटे भाई ने बेटों संग कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत से कोहराम

बांदा में अधिवक्ता पर छोटे भाई ने बेटों संग कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज रविवार सुबह एक अधिवक्ता पर उन्हीं के भाई ने बेटों के साथ हमला कर दिया। बीच-बचाव को आईं मृतक की वृद्ध पत्नी को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। मृतक बबेरू तहसील के अधिवक्ता थे। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार सुबह हुई घटना से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव के रहने वाले शिवलोचन वर्मा (65) बबेरू तहसील में अधिवक्ता थे। वह रविवार सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ लिखा मुकदमा बताया जा रहा है कि तभी उनके छोटे भाई तीरथ ने अपने दो बेटों रमेश और छोटू समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उनपर हमला बोल दिया। बताते हैं कि सभी ने उन्हें डंडों से बुरी तरह से अधमरा कर दिया। फिर कुल्हाड़ी से प्रहार करने लगे। h...
Banda : बीटीसी Exam पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान

Banda : बीटीसी Exam पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिहार बीटीसी की परीक्षा पास न कर पाने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बांदा के नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव के प्रेम प्रकाश यादव की बेटी अंकिता (20) ने फांसी लगा ली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बिहार Bihar का दिया था Exam बताते हैं कि बीते दिनों बिहार बीटीसी की परीक्षा दी थी। उसे पास न कर पाने से निराशा में थी। इस सम बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में बहन के साथ किराय के मकान में रहती थी। ये भी पढ़ें : बांदा में हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार मृतका के चाचा दयाराम यादव ने बताया कि अंकिता ने एक माह पहले बिहार बीटीसी का पेपर दिया था। बुधवार को उसका रिजल्ट आया था। इसमें पास न होने से वह आहत थी। वह 4 बहन और 1 भाई में चौथे नंबर की थीं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बीटीसी में पास न ...
बांदा के इंदिरानगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक घायल

बांदा के इंदिरानगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरा नगर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आनियंत्रित होकर गुमटी में जा घुसा। वहां चाय पी रहा व्यक्ति घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। घटना इंदिरानगर गेट नंबर-2 की है। इंदिरानगर गेट नंबर-2 के पास की घटना जानकारी के अनुसार आज गुरुवार दोपहर सीमेंट लादक एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चाय की गुमटी में जा घुसा। वहां चाय पी रहे काशीराम कालोनी के राजा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। उधर, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। अच्छी बात यह रही कि दुकान पर उस समय ज्यादा लोग नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा-दो युवकों की मौत, दो घायल   &nbs...
हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने मादक पदार्थों की धर-पकड़ के लिए अभियान चला रखा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान 'ऑपरेशन ईगल' में पुलिस को काफी सफलताएं भी मिली हैं। अब एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिससे बांदा पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। एक व्यक्ति ने घर में ही लाखों रुपए का गांजा उगा लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। पुलिस ने अभियुक्त को 65 किलोग्राम अवैध हरा गांजा और 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ पकड़ा है। https://samarneetinews.com/banda-dig-reviewed-law-and-order-situation-with-four-sps-of-division/ दरअसल, अभियुक्त अपने घर में बाड़े में चोरी-छिपे गांजा की खेती करने का काम कर रहा था। अभियुक्त की पहचान कालिंजर के नौगवां निवासी राजकुमार यादव के रू...
बांदा : शादी के 2 माह बाद ही अभिलाषा की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा : शादी के 2 माह बाद ही अभिलाषा की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ दो माह बाद ही एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 20 साल की अभिलाषा की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के कमल किशोर की अभिलाषा (20) से लगभग दो माह पहले शादी हुई थी। मृतका के चाचा रमेश निवासी महोखर का कहना है कि अभिलाषा रक्षा बंधन पर मायके आई थीं। चाचा ने कहा, बुखार से बिगड़ी हालत तब से उन्हें बुखार आ रहा था। एक प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज भी कराया गया। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ें : UP : "नंबर अच्छे देना गुरू जी, वरना...