Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: देवरिया पुलिस

UP News : भौकाल काट रही फर्जी महिला दारोगा हुई गिरफ्तार

UP News : भौकाल काट रही फर्जी महिला दारोगा हुई गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी महिला दरोगा को गिरफ्तार किया है। महिला दरोगा की वर्दी पहनकर इलाके में भौकाल काट रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान निशनिया पैकौली गांव की रहने वाली रजनी दुबे के रूप में हुई है। लखनऊ में करती है केयर टेकर का काम जानकारी के अनुसार रजनी लखनऊ में बच्चों के साथ रहती है। वहां केयर टेकर का काम करती है। गुरुवार को छठ पूजा के दिन दरोगा की वर्दी पहनकर लखनऊ से ट्रेन से गांव पहुंची। भाटपाररानी में ट्रेन से उतरकर पति प्रभुनाथ दुबे को फोन कर बुलाया। किराया बचाने के लिए पहनती थी वर्दी बताते हैं कि भिंगारी बाजार में खामपार थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी की नजर फर्जी महिला दरोगा पर पड़ी तो पूछताछ की। महिला हड़बड़ाने लगी। फिर उसने अपराध स्वीकार लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि महिल...
UP : बेरहम दरोगा की पिटाई से युवक की मौत, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा-3 पर हत्या का मुकदमा

UP : बेरहम दरोगा की पिटाई से युवक की मौत, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा-3 पर हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में यूपी पुलिस की पिटाई से मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मनबढ़ और बेलगाम किस्म के दरोगा ने एक युवक को चौकी पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। बताते हैं कि कुछ और पुलिस कर्मियों ने भी उसका साथ दिया। पिटाई से बुरी तरह से घायल युवक खून की उल्टियां करने लगा। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से लोगों का आक्रोश भड़क गया। चौकी से पुलिस कर्मी और आरोपी दरोगा भाग निकला। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की पुलिस लगातार अत्याचार कर रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 5 करोड़ रुपए मुआवजा और अन्य मांगें भी कीं। भीड़ ने पुलिस चौकी घेरी, अफसरों ने पहुंचकर संभाली स्थिति गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी को घेर लिया। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। अ...
यूपी के देवरिया में 6 लोगों की हत्या से दहल उठा इलाका, मृतकों में पूर्व जिपं सदस्य, दो मासूम शामिल

यूपी के देवरिया में 6 लोगों की हत्या से दहल उठा इलाका, मृतकों में पूर्व जिपं सदस्य, दो मासूम शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : (Deoria Murder News) यूपी के देवरिया जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 6 लोगों की हत्या हो गई है। मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत महिला भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश में दो पक्षों में खूनी रंजिश हो गई। पुराने जमीनी विवाद में वारदात बताते हैं कि पहले एक पक्ष के व्यक्ति की दूसरे पक्ष ने हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 5 लोगों को मार डाला। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पीएसी भी पहुंच रही है। गांव में तनाव का माहौल है। हत्याकांड की यह वारदात यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच हुई है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हत्याकांड की शुरु...