Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: तैयारियां

भाजपाइयों ने कसी कमर, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी 

भाजपाइयों ने कसी कमर, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी 

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिले में पहली बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान नए जिलाध्यक्ष लवकेश सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीते 1 जून से 15 जून तक कुल 110 स्थानों पर हुए रात्रि चौपाल कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही 23, 24, 25 जून को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। साथ ही इनको पहले से ज्यादा जोरदार ढंग से मनाने की बात कही गई।  इस दौरान प्रत्येक बूथ में सोशल मीडिया प्रमुख बनाने को भी कहा। इस मौके पर, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त, आनंद स्वरूप अवस्थी  आदि मौजूद रहे।...
यूपी में आज दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा, 860 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 

यूपी में आज दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा, 860 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में आज दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा, 860 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा जारी है। परीक्षा के दौरान साल्वरों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। एक दिन पहले भी पुलिस और एसटीएफ ने 33 साल्वर को पकड़ा था। पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर दूसरे और अंतिम दिन परीक्षा के दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं ताकि युवाओं की भीड़ किसी तरह का उपद्रव न फैला सके। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाह फैलाने वाले अपने काम में सफल न हो सकें।...
चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

Breaking News, Feature
समरनीति न्यूज, लखनऊः चांद के दीदार होने के बाद अब शनिवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज की महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीददारी करते हुए ईद की खुशी मनाई। इस दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों ही खरीददारी करते देखे गए। बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने बड़ों के साथ बाजार में खिलौने और कपड़े खरीदते देखे गए। लखनऊ में बाजारों में रातभर खरीददारी हुई। उधर, राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नरायण दीक्षित ने प्रदेशभर के मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी है।...
भाजपा पदाधिकारियों ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर मंथन

भाजपा पदाधिकारियों ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर मंथन

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को तिंदवारी विधानसभा के तीनों मंडलों बड़ोखर, जसपुरा व तिंदवारी के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित हुई। इसका शुभारंभ ब्लाक मीटिंग हाल में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव ने किया। तिंदवारी ब्लाक के मीटिंग हाल में विधायक और क्षेत्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं की दी जानकारी  विवेकानंद गुप्त ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला। विधानसंभा संजोयक रामकेश निषाद ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यविधि बताई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ब्रेजश प्रजापति ने कहा कि सभी की मेहनत से आज भाजपा देश की सत्ता में है। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। 16 जून से 22 जून तक बूथ अध्यक्षों का सत्यापन...
7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

Breaking News, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  7 जून को मुख्यमंत्री उन्नाव के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम के कार्यक्रम में प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहता है। जिलाधिकारी रवि कुमार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशों में कहा है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। इनको जो काम सौंपा गया है उसे पूरे अनुशासन से पूरा करें। प्रशासन ने हेलीपैड समेत सभी तैयारियां पुख्ता करने को कमर कस ली है। माना जा रहा है कि सीएम उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान उनका ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिकन्दरपुर सरोसी के रउ-करना गांव का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी जा रही है। सीएम किसानों से खरीद संबंधी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि निराला प्रेक्षाग्रह में प्रधानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।...