बांदा जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी का कार्यकाल पूरा, जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज
समरनीति न्यूज, बांदा : बुधवार रात को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी का कार्यकाल पूरा हो गया। इस पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से बतौर प्रशासक चार्ज ग्रहण किया। चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी से बातचीत की और विकास कार्यों का ब्योरा तलब किया।
निर्विवादित रहा कार्यकाल, सड़कों का काफी काम
जिला पंचायत के भवन का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली। प्रशासक ने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
बिना छुट्टी या अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के आदेश
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 13 जनवरी 2015 को सरिता द्विवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। उनका पूरा कार्यकाल निर्विवादित रहा है। विकास को नई ऊंचाईंया दी गई हैं। सड़कों पर काफी काम हुआ है। आज कार्यकाल पूरा होने पर औपचारिक रूप से जिलाधिकारी जिला पंचायत ...