Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: छात्रा

बांदा में खाना बनाते समय झुलसी छात्रा की अस्पताल में मौत

बांदा में खाना बनाते समय झुलसी छात्रा की अस्पताल में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय आग लग जाने के कारण छात्रा अंशिका (9) पुत्री कमलेश गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह 9:00 बजे अंशिका की मौत हो गई। मृतका के पिता कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनकी बेटी की मौत हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप उन्होंने कहा कि उसकी बेटी पैरों की तरफ से जली हुई थी। उसके सीने तक आग नहीं पहुंच सकी थी। डॉक्टरों ने उपचार के नाम पर सिर्फ बोतलें चढ़ाने का काम किया। आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने कोई परवाह ही नहीं की। कहा कि उसके कहने के काफी देर बाद ऑक...
बांदा के जेएन कॉलेज में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बांदा के जेएन कॉलेज में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के डिग्री कालेज पंडित जेएन कॉलेज में आज एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। बताते हैं कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की अचानक हालत बिगड़ गई। क्लास में पढ़ाई के दौरान उसे चक्कर आए और गश खाकर गिर पड़ी। छात्रा के गिरने के बाद वहां बाकी सहपाठियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कालेज स्टाफ और अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे संभाला। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। वहां छात्रा का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि छात्रा का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कालेज स्टाफ के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। क्लास में पढ़ाई के दौरान गश खाकर गिरी बताया जाता है कि छात्रा पड़ोसी जिले महोबा के कहरा गांव की रहने वाली है। छात्रा का नाम रीवांसी सिंह (18) है। उसके पिता का नाम जगपत सिंह हैं। छात्रा बांदा में अपनी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर...
स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, जमशेदपुरः शहर के टेल्को क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में मंगलवार को बेहद चौंकाने वाली दर्दनाक घटना घटी। यह स्थित शिक्षा निकेतन में कक्षा एक की छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बच्ची को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्‍पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जमशेदपुर के टेल्को कालोनी में रहने वाले अजय कुमार झा की बेटी वैष्णवी (4) स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। आज मंगलवार को सुबह प्रार्थना सभा के दौरान बच्ची को स्टाफ ने कक्षा में ही बीमार हालत में देखा। प्रार्थना सभा के दौरान बिगड़ी तबियत इसके तुरंत बाद प्राचार्य सुमिता डे और उप प्राचार्य रजनी पांडे ने बच्ची को टाटा मोटर्स अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्ची हार्ट की मरीज थी। स्‍कूल की प्राचार्य सुनीता डे का का कहना है कि छात्रा को तुरंत ही...
फतेहपुर में छात्रा को ट्रक ने कुचला, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

फतेहपुर में छात्रा को ट्रक ने कुचला, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शहर कोतवाली क्षेत्र में अंदौली पुलिया के समीप गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में ट्रक को आग लगा दी। बताया जाता है कि छात्रा का नाम शीलू पाल (15) पुत्र वासुदेव पाल था। वह गाजीपुर थाने के मलाका गांव की रहने वाली थी और शहर के एक कालेज में 10वीं की छात्रा थी। यह हादसा आज सुबह सवा 8 बजे हुआ। डेढ़ घंटे बाद खुला जाम घटना की जानकारी पर एएसपी पूजा यादव, सीओ सिटी कपिलदेव मिश्र और शहर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में दमकल बुलाकर आग पर काबू किया गया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि प्रशासन करोड़ों की लागत से बने बाईपास को नहीं चालू कर रहा है और शहर के भीतर से भा...
कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख

कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एक आटोपार्ट्स कारोबारी के बेटे का कुकर्म सामने आया है। कुकर्म करने वाला बेटा भी पिता की दुकान संभालता है। इस युवक ने प्रतापगढ़ की रहने वाली छात्रा से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। बाद में उससे नजदीकियां बढ़ाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए उससे 1 लाख रुपए वसूले। बात यहीं खत्म नहीं हुई और आरोपी ने फिर छात्रा से 5 लाख रुपए की मांग करना शुरू कर दिया। इस कुकर्म में कारोबारी युवक ने अपने एक साथी को भी सहयोगी बनाया, जिसने वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग में साथ दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गंगा बैराज पर ले जाकर बनाया वीडियो बताया जाता है कि मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली एक छात्रा कुछ समय पहले कानपुर आकर प्रतियोगी प...
लखनऊ में लामार्ट कालेज की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी

लखनऊ में लामार्ट कालेज की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में एक पॅाश इलाके की सुसाइटी में रहने वाली लामार्ट कालेज की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने वाली छात्रा का नाम शिवानी राय चौधरी था और वह कक्षा-8 की छात्रा थी। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आरिफ कोर्ट अपार्टमेंट की है। सुसाइड नोट भी छोड़ा बताया जाता है कि पढ़ाई में लापरवाही की बात को लेकर बुधवार रात छात्रा की मां ने उसे डांटा था। इसी को लेकर वह क्षुब्ध थी। इसके बाद देर रात उसने यह जानलेवा कदम उठा लिया। नीचे कुुछ गिरने की आवाज से आसपास फ्लैट में रहने वाले लोगों की नींद खुली। इसके बाद सभी को जानकारी हुई। घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। छात्रा के पिता राहुल रॉय चौधरी सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं और मां एचडीएफसी बैंक में मैनेजर हैं। सुसाइड नोट में छात्रा ने 'सॅारी माम' लिखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने श...
चिन्मयानंद पर रेप-यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा गिरफ्तार, जेल भेजी गई

चिन्मयानंद पर रेप-यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा गिरफ्तार, जेल भेजी गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लॅा छात्रा को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे शाहजहांपुर की सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय छात्रा रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। सूत्रों का कहना है कि उसे सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल इसके बाद डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से शाहजहांपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जा रहा है भाजपा नेता चिन्मयानंद से 5 करोड़ रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों में छात्रा का भी नाम है। तीन आरोपी युवकों को एसआईटी पहले ही गि...
चिन्मयानंद मामलाःपीड़ित छात्रा बोली- चिन्मयानंद गिरफ्तार नहीं हुए तो कर लूंगी आत्मदाह

चिन्मयानंद मामलाःपीड़ित छात्रा बोली- चिन्मयानंद गिरफ्तार नहीं हुए तो कर लूंगी आत्मदाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने ही कालेज की छात्रा के साथ रेप और यौनशोषण, ब्लैकमेलिंग के संगीन आरोपों का सामना कर रहे भाजपा के पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद अबतक गिरफ्तार नहीं हुए हैं जबकि इस मामले में पीड़ित छात्रा के 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इससे आहत पीड़िता ने कहा है कि अगर चिन्मयानंद गिरफ्तार नहीं हुए तो वह आत्मदाह कर लेगी। बताते चलें कि बीती 16 सितंबर को ही छात्रा ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता के 164 के बयान दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं तभी से माना जा रहा था कि चिन्मयानंद किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी करने में एसआईटी की ओर से कोई तेजी नहीं दिखाई गई है। ऐसे में जहां छात्रा और उसके परिवार के लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों में भी एसआईटी की किरकिरी हो रही है।...
बांदा में कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा को जबरन कार में बैठाकर 2 घंटे तक करते रहे..

बांदा में कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा को जबरन कार में बैठाकर 2 घंटे तक करते रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी में एक बेहद घिनौनी और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। एक 14 साल की लड़की को तीन युवकों ने कोचिंग जाते वक्त जबरन उठाकर कार में बैठा लिया। फिर चलती कार में उसके साथ दो घंटे तक अश्लील हरकतें करते रहे। बाद में छात्रा के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो तीनों शोहदे छात्रा को कार से धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि एक आरोपी कार समेत फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। दो आरोपी पकड़े गए, एक कार समेत फरार   बताया जाता है कि बांदा जिले के थाना कस्बा बदौसा में कोचिंग पढ़ने जा रही एक 14 साल की छात्रा को कुछ युवक जबरन कार में डालकर ले गए। इसके बाद उसके साथ कथिततौर पर दो घंटे तक चलती कार में अश्लील हरकतें करते रहे। मामले के संज्ञान में आने पर थाना पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी युवकों इस्माइल और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी...
कानपुर डीएवी कालेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, गाजीपुर के युवक पर संदेह..

कानपुर डीएवी कालेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, गाजीपुर के युवक पर संदेह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के डीएवी कालेज में बीकाम में पढ़ने वाली छात्रा दिशा (20) पुत्री राजेश शर्मा ने फांसी लगाकर छात्रावास में जान दे दी। आगरा के टीचर्स कालोनी की रहने वाले राजेश वर्मा की बेटी दिशा की छोटी बहन आकृति शर्मा भी इसी कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोनों ही बहनें महिला छात्रावास में रहती हैं। आगरा जिले के वाह कस्बे के टीचर्स कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा की बड़ी बेटी दिशा (20) डीएवी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छोटी बहन के साथ रहती थी हास्टल में.. उसकी छोटी बहन आकृति भी डीएवी से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। दोनों बहनें छात्रावास के कमरे में साथ-साथ रहती थीं। छोटी बहन आकृति का कहना है कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे दिशा किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करते हुए वह बाथरूम की ओर गई। बाद में उसका शव लटका मिला। बाद में देर तक न लौटने पर छोटी बह...