कन्नौज और बिल्हौर में बसें पलटीं, बिहार के 30 से ज्यादा मजदूर घायल
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मिनी बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। घटना का कारण ड्राइवर का नशे की हालत में होना बताया जा रहा है। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 196 किलोमीटर प्वाइंट के पास हुआ। कन्नौज कोतवाली के पचोर गांव के पास सुबह 8 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। यात्रियों ने भी पुलिस को बताया कि ड्राईवर ने शराब बोतलें खरीदी थीं। इसके बाद जैसे ही बस आगरा से चली, अनियंत्रित होने लगी। इसपर यात्रियों ने ड्राइवर को टोका भी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।
डिवाइडर पर चढ़ गई मिनी बस
बताया जाता है कि आगे आकर तेज रफ्तार बस काफी तेज गति से चल रही थी। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हाला...