Saturday, August 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा में पहलगाम अटैक के विरोध में आक्रोश, कैंडल मार्च से लेकर पुतला दहन तक..

बांदा में पहलगाम अटैक के विरोध में आक्रोश, कैंडल मार्च से लेकर पुतला दहन तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरे देश को दुख और आक्रोश से भर दिया है। यूपी के बांदा में भी इस कायरतापूर्ण हमले के के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। कैंडल मार्च से लेकर आतंकवाद का पुतला दहन किया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग सभी राजनीतिक दल इस हमले की निंदा करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को शहर के इंदिरा गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की। बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने अशोकलाट पर प्रदर्शन करते हुए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी तरह सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा के नेतृत्व में सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला। अशोक लाट पर...
बांदा के नवागंतुक SP पलाश बंसल ने पदभार संभाला, दिए ये निर्देश..

बांदा के नवागंतुक SP पलाश बंसल ने पदभार संभाला, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आज कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही जनसुनवाई में जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के शीघ्र और उचित निस्तारण पर जोर उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं पर खासतौर पर ध्यान दिया जाए। समय से उचित निस्तारण किया जाए। पुलिस कप्तान ने शिकायत प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक शाखा, जांच शाखा, आंकिक शाखा आदि का निरीक्षण किया। वहां रख-रखाव की व्यवस्था देखी। जरूरी दिशा-निर्देश दिेए। बताते चलें कि नवागंतुक एसपी श्री बंसल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह महोबा जिले के एसपी थे। ये भी पढ़ें: यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले https://samarneetinews.com/15-ips-officers-transferred-in...
Banda: लगातार चलेगा स्कूलों में टीकाकरण, अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया शुभारंभ 

Banda: लगातार चलेगा स्कूलों में टीकाकरण, अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया शुभारंभ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के प्राथमिक विद्यालय बलखंडीनाका (कम्पोजिट छत्रसाल स्कूल स्टेशन रोड) में बच्चों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। यह टीकाकरण अपर निदेशक डा. रेखा रानी ने किया। बताते हैं कि टीकाकरण का यह अभियान 24 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा। अभियान के तहत सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों व मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को टीके लगेंगे। गंभीर बीमारियों से बचाएंगे टीके यह टीके टीडी-10 (कक्षा-05, 10 वर्ष आयु के बच्चे) तथा टीडी-16 (कक्षा-10, 16 वर्ष आयु के बच्चों) को लगाए जाएंगे। बच्चों को टीडी वैक्सीन के माध्यम से गलघोंटू व टिटनेस बीमारी से बचाव के ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस में गुटका कारोबारी और ठेकेदार की जमानत खारिज लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डा अजय कुमार, डा आरएन प्रसाद, डा. विजय शंकर केसरवानी, डा. हामिद सैय्यद, डा वर्षा नायर, अवंतिका तिव...
अलर्ट: कानपुर-बांदा-झांसी समेत इन 45 जिलों में अगले दो दिन भीषण गर्मी की चेतावनी

अलर्ट: कानपुर-बांदा-झांसी समेत इन 45 जिलों में अगले दो दिन भीषण गर्मी की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: गर्मी ने अप्रैल में मई-जून का एहसास करा दिया। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी कहर ढा रही है। गर्म हवाओं के थपेड़ों और तीखी धूप से जनजीवन अभी से बेहाल होने लगा है। आधे से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए प्रदेश के 45 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड क्षेत्र में हीट वेव जैसे हालात होंगे। इन जिलों में लू चलने की चेतावनी कानपुर नगर, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर द...
कानपुर पहुंचे CM Yogi ने शुभम के परिजनों को दी सांत्वना, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे

कानपुर पहुंचे CM Yogi ने शुभम के परिजनों को दी सांत्वना, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: पहलगाम में आतंकी हमले में जान गवाने वाले कानपुर शुभम को अंतिम विदाई देने को भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिवंगत शुभम के गांव पहुंचे। सीएम योगी को देखते ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। कानपुर-प्रयागराज हाइवे किनारे भारी भीड़ जुटी रही। सीएम योगी ने कहा, आतंकियों और उनके आकाओं को मिलेगी कड़ी सजा सभी की आंखें नम थीं। सीएम योगी ने वहां पहुंचकर शुभम के परिवाजनों को साथ होने का भरोसा दिलाया। शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी गुरुवार दोपहर उनके गांव हाथीपुर के रघुवीर नगर पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आतंकवादियों ने जैसा किया है वैसी ही उन्हें सजा दी जाएगी। रोते-बिलखते परिजनों को सीएम योगी ने ढांढस बंधाया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले समेत अन्य ल...
UP: युवक का अपहरण-कार सवारों ने उठाया, पुलिस ने की घेराबंदी-फिर डेढ़ घंटे बाद..

UP: युवक का अपहरण-कार सवारों ने उठाया, पुलिस ने की घेराबंदी-फिर डेढ़ घंटे बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में एक युवक का आज बुधवार देर शाम कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। जबरन उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसके दोस्त का मोबाइल भी छीन ले गए। हड़बड़ाहट में कार सवारों ने एक युवक की बाइक को टक्कर मारते हुए उसे भी घायल कर दिया। हालांकि, बाद में युवक को मारपीटकर छोड़ भागे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। देर शाम की घटना-साथी का मोबाइल भी ले गए जानकारी के अनुसार, नरैनी के खरोच गांव के युवक सोमदत्त कुशवाहा बुधवार को अपने साथी शिवा के साथ नरैनी बाजार गए थे। लौटते समय अतर्रा मार्ग पर बंबा तालाब के पास शाम लगभग 7 बजे बाजार की ओर से एक कार आई। ये भी पढ़ें: यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले क...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बेटे की मौत-पिता समेत दो की हालत गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, बेटे की मौत-पिता समेत दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब खलिहान में गेहूं भरते समय ट्राली पलट गई। जब तक गांव के लोगों ने तीनों को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। बेटे की मौत हो गई चुकी थी। पिता और ट्रैक्टर चालक घायल हो चुके थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव के नीरज (32) बुधवार सुबह अपने पिता रमाशंकर (60) के साथ खेत गए थे। वहां नीरज ट्राली के नीचे सो रहे थे। रमाशंकर और ट्रैक्टर चालक मनीष (30) के साथ ट्राली पर चढ़कर गेहूं लाद रहे थे। ट्राली अचानक पीछे की ओर पलट गई। नीचे सो रहे नीरज दब गए। ये भी पढ़ें: बांदा में किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल साथ ही उनके पिता और चालक भी दब गए। शेारगुल सुनकर आसपास के लोग...
यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले

यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है। बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल को अब सीतापुर का एसपी बना दिया गया है। वहीं महोबा के एसपी रहे पलाश बंसल को बांदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पलाश बसंल बने बांदा के नए SP वहीं सीतापुर के पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एसपी बनाया है। इसी क्रम में प्रबल प्रताप सिंह महोबा जिले का एसपी बनाया गया है। अभिषेक सिंह पीलीभीत का एसपी नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम.. ये भी पढ़ें: यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/u...
UP: क्राइम कंट्रोल में फेल SO लाइन हाजिर-नए को जिम्मेदारी..

UP: क्राइम कंट्रोल में फेल SO लाइन हाजिर-नए को जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गिरवां थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों पर सख्त एक्शन लिया है। क्राइम रोकने में फेल साबित हुए एसओ राधा कृष्ण तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं कालूकुआं चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी को गिरवां का नया एसओ बनाया है। बताते चलें कि गिरवां में कुछ दिन पहले ज्वैलर बाप-बेटे से गोली मारकर लूट की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था। आज एक हत्या की घटना हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में गोली मारकर सर्राफ बाप-बेटे से लाखों के जेवर-नगदी लूटी, DIG और SP मौके पर पहुंचे  https://samarneetinews.com/in-banda-miscreants-shot-and-looted-father-son-jewelers-injured-dueto-bullet-injury/...
फर्जी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के उड़ाए लाखों के जेवर-असली के उड़े होश-CCTV खंगाले जा रहे

फर्जी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के उड़ाए लाखों के जेवर-असली के उड़े होश-CCTV खंगाले जा रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के बीचों-बीच आज एक बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी हो गई। घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला फिजियोथेरेपी कराने के बाद ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि दो युवक बाइक से आए और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए घटना की। दोनों काले रंग की बाइक पर सवार थे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। मयूर टाकीज रोड पर घटना जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं के रहने वाले सुरेश की पत्नी राजकुमारी सुबह लगभग 10 बजे फिजियोथैरेपी कराने के बाद ई-रिक्शे से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि रास्ते में मयूर टाकीज रोड पर प्यारे मस्जिद के सामने दो युवकों ने रिक्शा के आगे आकर बाइक लगा दी। ये भी पढ़ें: बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली...