Saturday, August 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

यूपी: छात्रा ने कम नंबर आने पर निराश होकर की सुसाइड

यूपी: छात्रा ने कम नंबर आने पर निराश होकर की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी बोर्ड में 10वीं की छात्रा ने कम नंबर आने के कारण सुसाइड कर ली। बताते हैं कि छात्रा इस बात को लेकर दुखी थीं कि उन्हें 75% अंक मिले हैं। छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शहर के गायत्रीनगर मोहल्ले की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जीजीआईसी की छात्रा थीं नेहा देहात कोतवाली क्षे के बेलबई गांव के संतोष यादव की बेटी स्नेहा (15) अपने परिवार संग शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में रहती थीं। वह जीजीआईसी स्कूल में 10वीं की छात्रा थीं। पढ़ने में होशियार थीं। परिजनों ने बताया कि नेहा के हाईस्कूल में अबकी बार 75% अंक मिले। इसे लेकर वह निराश हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा में पहलगाम अटैक के विरोध में आक्रोश, कैंडल मार्च से लेकर पुतला दहन तक.. शनिवार शाम उनकी मां रतना देवी बाजार गई थीं। घर पर दो छोटी बहनें थीं। इसी बीच स्ने...
बांदा में हत्या, भाई ने ही चचेरे भाई की गोली मारकर ली जान-SP मौके पर..

बांदा में हत्या, भाई ने ही चचेरे भाई की गोली मारकर ली जान-SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जरा सी मामूली बात पर एक भाई ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बताते हैं कि चचेरे भाइयों में मामूली बात पर बहस हो गई। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल भी बरामद हो गया है। मामूली बहसबाजी में यह घटना हुई है। घटना बबेरू कस्बे की है। मामूली बहस में हो गई बड़ी वारदात जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के औगासी रोड अयोध्यापुरी में रहने वाले रज्जन मालिक (56) आज रविवार को पास में रहने वाले चचेरे भाई राजू के घर गए थे। किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बताते हैं कि राजू ने आपा खोते हुए तमंचे से रज्जन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर गिर पड़े। परिवार के बाकी ...
Kanpur: हटाए गए अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर, शिकायतों के बाद कार्रवाई

Kanpur: हटाए गए अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर, शिकायतों के बाद कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शासन ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी को हटा दिया है। शिकायतों के बाद कार्रवाई कर मुख्यालय अटैच किया है। केस्को प्रबंध निदेशक IAS सैमुअल पाल एन को अपर आयुक्त राज्यकर का प्रभार सौंपा गया है। शिकायतों पर शासन का एक्शन सूत्रों का कहना है कि राज्य कर विभाग को टैक्स चोरी को लेकर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, और मथुरा समेत कई जिलों से शिकायतें मिलीं। ये भी पढ़ें: यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों में लंबे समय से कानपुर राज्य कर विभाग में आपसी खींचतान भी मची थी। चर्चा है कि अभी कुछ और अधिकारी भी हटाए जा सकते हैं। https://samarneetinews.com/baghpat-sp-honored-head-constable-for-keeping-good-moustache/  ...
Banda: मौत से जंग हारी दुष्कर्म पीड़िता, दरिंदगी के बाद से चल रहा था इलाज, पढ़ें पूरा मामला

Banda: मौत से जंग हारी दुष्कर्म पीड़िता, दरिंदगी के बाद से चल रहा था इलाज, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक शराबी दरिंदे की हैवानियत का शिकार 55 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान 10 दिन बाद दम तोड़ दिया। पीड़िता की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, आरोपी दरिंदा जेल में है, लेकिन मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली अपराध की इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पीड़ित महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर थी। यह है पूरा मामला बताते चलें कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 16 अप्रैल को दरिंदे ने 55 वर्षीय महिला को घर के बाहर से उठा ले जाकर उससे दुष्कर्म किया था। विरोध पर महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा था कि वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। महिला मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर थी। आरोपी की माला-कपड़े हुए थे बरामद सुबह वह बेहोशी की हालत में खून से लतपत खेत पर पड़ी मिली थी। पुलिस को घटनास्थल पर महिला के पास ही आरोपी कल्ल...
यूपी में दिनदहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या

यूपी में दिनदहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुरानी रंजिश में एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद जब शव लेकर चली तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके और लाठी-डंडे मारे। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभाला। ग्रामीण और परिजनों दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुरानी रंजिश में हुई वारदात, इलाके में दहशत फैली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के टूंडला में पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। आज कुछ लोगों ने गांव मोहम्दाबाद के रहने वाले पूर्व जिपं सदस्य पप्पू कुशवाहा घर से थोड़ी दूरी पर हत्या कर दी। बताते हैं...
बागपत: शानदार मूंछों के लिए SP ने हेड कांस्टेबल को किया सम्मानित

बागपत: शानदार मूंछों के लिए SP ने हेड कांस्टेबल को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आर्मी और पुलिस फोर्स में शानदार ढंग से मूंछें रखने पर जवानों सराहा जाता है। आज भी अधिकारी रौबदार मूंछों वाले जवानों को सराहते हैं। बागपत एसपी सूरज कुमार राय की नजर शुक्रवार को पुलिस लाइन की परेड में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (सशस्त्र पुलिस) की मूंछों पर पड़ी। ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर एसपी ने हेड कांस्टेबल की प्रशंसा की। एसपी श्री राय ने अलग से हेड कांस्टेबल को 1000 रुपए नगद ईनाम देकर सम्मानित भी किया। बताते चलें कि यूपी पुलिस में अच्छी मूंछें रखने पर अलग से भत्ता भी दिया जाता है। हालांकि, अब यूपी पुलिस में कम ही दरोगा और जवान मूंछें रखते हैं। https://samarneetinews.com/famous-actress-ranyarao-arrested-for-gold-smuggling-4trips-to-dubai-in-15-days/  ...
UP Weather: संभलकर रहें.., कानपुर-बुंदेलखंड समेत 20 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

UP Weather: संभलकर रहें.., कानपुर-बुंदेलखंड समेत 20 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: UP Weather Today: भीषण गर्मी पूरे प्रदेश में कहर ढा रही है। इसी बीच लखनऊ मौसम विभाग ने आज कानपुर आसपास और बांदा-झांसी पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने को कहा है। 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड समेत आसपास के 20 जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की है। कानपुर रहा सबसे ज्यादा गरम बताते हैं कि शुक्रवार को कानपुर में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुंदेलखंड के जिलों में भी भीषण गर्मी रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाब...
Banda: पहले दहेज के लिए शादी तोड़ी, फिर भेजा अश्लील वीडियो-युवती ने दी जान 

Banda: पहले दहेज के लिए शादी तोड़ी, फिर भेजा अश्लील वीडियो-युवती ने दी जान 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक युवक ने घिनौनेपन की हद पार कर दी। पहले दहेज के लिए युवती से शादी तोड़ ली। फिर उसे अश्लील वीडियो भेज दिया। आहत होकर लड़की ने सुसाइड कर ली। आरोपी अध्यापक बताया जा रहा है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र की है। मृतका के चाचा ने घटना की जानकारी दी। 17 मई को होनी थी शादी मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी 17 मई को होने की बात पक्की हो गई थी। बताया कि दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता भेजा है। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि जल्द ही तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे। उधर, गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी का कहना है कि परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शव का पोस्टमार्ट...
UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 54 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। यूपी बोर्ड ने प्रेसकांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया है। 10वीं में जालौन के यश और 12वीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टाॅप किया है। 10वीं में 90.11 % और इंटर में 81.15 % रिजल्ट 10वीं में 91.11% परीक्षार्थी पास हुए हैं। जालौन के उमरी गांव यश ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83 % अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं  वह उमरी गांव के श्रीमति रसकेंद्रीय इंटर कालेज के छात्र हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 % परीक्षार्थी पास ...
बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोतवाली पुलिस और आरटीओ विभाग की निष्क्रियता के चलते बांदा में स्कूली बच्चों के लिए ओवरलोडिंग बड़ा खतरा बनती जा रही है। जेल रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर सुबह 6 बजे से अनियंत्रित रफ्तार में दौड़ते हैं। ज्यादा कमाई के चक्कर में ट्रैक्टर चालकों का रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहता। जिला कारागार में पुलिस चौकी, फिर भी.. ऐसे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। सुबह के समय इस रोड पर पैदल, रिक्शा और वैन से स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या खूब रहती है। ये भी पढ़ें: बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम चौंकाने वाली बात यह है कि जिला कारागार पुलिस चौकी के इंचार्ज और यातायात पुलिस या फिर आरटीओ विभाग के अधिकारी इन ट्रैक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में इन विभागों के अधिकारियो...