Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

कानपुर पहुंचे सीएम योगी-पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं, दिए ये निर्देश..

कानपुर पहुंचे सीएम योगी-पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों की समीक्षा की। जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बात ध्यान रखें कि वहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे। इस बैठक में अकबरपुर के सांसद सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटिहार, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, वीपीएन पासवान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: पुलिस ने खिला-खिलाकर तस्करों के पेट से निकाला 1 करोड़ का सोना, पेट में छिपा करोड़ों का राज ऐसे खुला.. ये भी पढ़ें: UP: बुर्कानशीं महिला को ...
Breaking News: बांदा में बड़ा हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो भाइयों की मौत

Breaking News: बांदा में बड़ा हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो भाइयों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो भाइयों की जान चली गई। यह हादसा चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद भाग गया। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के टिकरी मनौती गांव के रहने वाले शशिकांत शुक्ला (37) हलवाई गिरी का काम करते थे। फतेहपुर के रहने वाले थे दोनों मृतक भाई वह आज अपने चचेरे भाई अंशू (25) और तीन अन्य साथियों के साथ बांदा के पैलानी से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि कार शशिकांत चला रहे रहे थे। रास्ते में पलरा गांव के पास सामने से ईंटा लादकर आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार सवार शशिकांत, अंशू और छोटे लाल (40) घायल हो गए। कानपुर ले जाते समय दूसरे ने तोड़ा दम ग्रमीणों पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को पुलिस ने जि...
बांदा जेल रोड पर बुल्डोजर-पोकलैंड से हटाया जा रहा अतिक्रमण 

बांदा जेल रोड पर बुल्डोजर-पोकलैंड से हटाया जा रहा अतिक्रमण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जेल रोड पर बुधवार को भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। एडीएम और सीओ की मौजूदगी में पोकलैंड मशीन और बुल्डोजर से अतिक्रमण वाले मकानों को ढहाया का काम हो रहा है। इस इलाके में रात-दिन कई दिनों से छेनी और हथौड़े की गूंज सुनाई दे रही है। बड़ी संख्या में लोग खुद भी अतिकमण ढहाने में लगे हैं। रात-दिन सुनी जा रही हथौड़े और छेनी की आवाजें रविवार को भी दिन में प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद कुछ लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। लोग खुद ही निशान के अनुरूप अतिक्रमण हटा भी रहे हैं। बुधवार को दोबारा अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। ये भी पढ़ें: सनसनी: बांदा शहर में कालूकुआं शंकरनगर में खड़ी कार में मिला शव-पुलिस मौके पर.. स्वराज कॉलोनी गली 3 से अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू हुआ। पोकलैंड के जरिए कई तिमंजिला और दो मंजिला मकान किए गए हैं। उ...
सनसनी: बांदा शहर में कालूकुआं शंकरनगर में खड़ी कार में मिला शव-पुलिस मौके पर..

सनसनी: बांदा शहर में कालूकुआं शंकरनगर में खड़ी कार में मिला शव-पुलिस मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खड़ी कार में व्यक्ति का शव मिला। दरअसल, यह कार एक ही जगह पर दो दिन से खड़ी थी। आज कार मालिक ने उसका दरवाजा खोला को उसके होश उड़ गए। कार में एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। फारेंसिक टीम भी वहां पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कालूकुआं शंकर नगर का है मामला घटना कालूकुआं चौराहे के पास शंकर नगर मोहल्ले की है। एएसपी शिवराज ने बताया कि आज देर शाम कार मालिक सुनील चौरसिया ने जब गाड़ी का गेट खोला तो उसमें ड्राइवर सीट पर एक शव मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कालूकुआं चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। दो दिन से एक जगह खड़ी थी कार बाद में एएएसपी शिवराज भी वहां पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कार मालिक ने बताया है कि गाड़ी का एक डो...
बांदा: कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि 

बांदा: कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी के नेता तिंदवारी ब्लाक के ग्राम दिघवट में एकत्रित हुए। वहां भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले आधुनिक भारत के निर्माता हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ही थे। कहा कि उनके योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती थी। पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर संकटा प्रसाद त्रिपाठी, कालीचरण निगम, दानेंद्र सिंह, बी लाल, संतोष द्विवेदी, अशरफ उल्ला खान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद...
UP: बुर्कानशीं महिला को Kiss कर भागा सुहेल-फिर थाने में लंगड़ाता आया नजर, बोला-बस एक बार..

UP: बुर्कानशीं महिला को Kiss कर भागा सुहेल-फिर थाने में लंगड़ाता आया नजर, बोला-बस एक बार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में बुर्कानशीं महिला को Kiss करके भागे गुंडे को पुलिस ने धर-दबोचा। सुहेल नाम के इस गुंडे को पुलिस ने कायदे से ऐसा सबक सिखाया कि लंगडा़ते हुआ थाने में कान पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा। बोला, बस एक बार माफ कर दो। 20 मई की बताई जा रही घटना दरअसल, घटना 20 मई की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की बताई जा रही है। वहां से एक बुर्कानशीं महिला अपनी छोटी बेटी के साथ गुजर रही थीं। तभी एक मोपेड पर आए शोहदे ने उन्हें अचानक करीब आकर किस किया और भाग गया। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि महिला कुछ समझ नहीं पाईं। CCTV से पकड़ा गया शोहदा इसके बाद युवक वहां से मोपेड लेकर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी पहचान की। बाद में थाने लाकर कायदे से सबस सिखाया। फिर युवक लंगडा़ते हुए माफी मांगते और दोबारा कभी ऐसा न करने की बात कहकर गिड़गिड़ाता नजर आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी...
पुलिस ने खिला-खिलाकर तस्करों के पेट से निकाला 1 करोड़ का सोना, पेट में छिपा करोड़ों का राज ऐसे खुला..

पुलिस ने खिला-खिलाकर तस्करों के पेट से निकाला 1 करोड़ का सोना, पेट में छिपा करोड़ों का राज ऐसे खुला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मूंढा पांडे थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के एक बड़े ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पेट में दुबई से तस्कर कैप्सूल के रूप में 1 करोड़ का सोना तस्करी करके लाए। यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने खिला-खिलाकर चारों के पेट से सोना निकाला। घटनाक्रम बेहद चौंकाने वाला है। चारों तस्करों के पेट से निकले सोने के 27 कैप्सूल, कीमत 1 करोड़ दरअसल, सोने के कुल 27 कैप्सूल इन चारों तस्करों के पेट से निकाले गए हैं। इनका कुल वजन लगभग 1.058 किलोग्राम बताया जा रहा है। अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए के आसपास है। ऐसे हुआ पुलिस को तस्करों पर शक और फिर एक्सरा-अल्ट्रासाउंड पूरा मामला 23 मई से शुरू हुआ। रामपुर के जुल्फेकार अली ने पुलिस को कॉल की। बताया कि उसे और उसके साथियों को दिल्ली से रामपुर लौटते समय मूंढापांडे थाना क्षेत्र के पुरान...
Banda Police:  CO अंबुजा त्रिवेदी को विदाई-शांत-सरल और सौम्य स्वभाग के लिए की जाएंगी याद

Banda Police: CO अंबुजा त्रिवेदी को विदाई-शांत-सरल और सौम्य स्वभाग के लिए की जाएंगी याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बेहद शांत, सरल और सौम्य स्वभाग के लिए पहचान रखने वाली बांदा की डिप्टी एसपी अंबुजा त्रिवेदी का बीते दिनों तबादला हो गया। अब वह अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में सेवाएं देंगी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की मौजूदगी में एक विदाई समारोह हुआ। इसमें एसपी श्री बंसल ने सीओ श्री मति अंबुजा त्रिवेदी को स्मृति चिह्न भेंट कर नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। 43 माह जिले में रही तैनात पुलिस अधीक्षक ने उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। सीओ ने भी सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बताते चलें कि क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी 5.11.2021 को बांदा जिले में नियुक्त हुई थीं। यहां 43 माह का उनका कार्यकाल शानदार रहा। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सभी क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापार मंडल ने दिवंगत व्यापारी साथियो...
बांदा में व्यापार मंडल ने दिवंगत व्यापारी साथियों को दी श्रद्धांजलि

बांदा में व्यापार मंडल ने दिवंगत व्यापारी साथियों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिवंगत व्यापारी साथियों को श्रद्धांजलि दी। इसके लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। साथ ही व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प भी लिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी एकत्रित हुए। विभिन्न आंदोलनों में प्राण गवाने वाले साथियों को नमन किया। इस अवसर पर प्रकाश साहू, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, संतोष ओमर, राजकुमार गुप्ता, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित-इनको मिली जिम्मेदारी.. ये भी पढ़ें: बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई https://samarneetinews.com/banda-recorded-highest-temperature-in-country-temperature-crossed-44-in-jhansi/  ...
Banda: क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित-इनको मिली जिम्मेदारी..

Banda: क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित-इनको मिली जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कालूकुआं स्थित संगीत विद्यालय में क्षत्रिय समाज की एक बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भी घोषित हुई। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। डॉ. नंदिता चौहान चुनाव प्रभारी रहीं। जिला संयोजक अनीता सिंह, जिलाध्यक्ष मंजूषा सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक अनीता सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मंजूषा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सीता सिंह, महामंत्री साधना सिंह, ऑडिटर सुमन सिंह, उपाध्यक्ष रीना सिंह, संगठन मंत्री अनुराधा सिंह, संगठन प्रवक्ता डॉ. सीमा सिंह आदि रहीं। कुल 19 पदों में चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंजुला सिंह, गीता सिंह, सुधा सिंह, रूपाली सिंह, सुषमा सिंह, अनामिका सिंह, रमाकांति सिंह, सीमा सिंह, उमा सिंह, रचना, सपना आदि मौज...