Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

यूपी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-5 घायल

यूपी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में आज दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवाली मनाने घरों को जा रहे थे सभी इसी दौरान कार भी डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि कार सवार लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि सभी दीवाली मनाने अपने-अपने घरों को जा रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड    ...
यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड

यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसडीएम पीसीएस अधिकारी संजय कुमार को महिला के यौन शोषण मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है। साथ ही आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है। महिला मेरठ की रहने वाली है। महिला के ये गंभीर आरोप आरोप है कि पीसीएस संजय कुमार ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। उसका गर्भपात भी कराया। बाद में पलट गए। मौजूदा समय में आरोपी संजय कुमार हरदोई में भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में सहायक निदेशक के ये भी पढ़ें : पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए.. पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें राजस्व परिषद से संबंद्ध कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि महिला की शिकायत पर ही इससे पहले पीसीएस अधिकारी का मेरठ से तबादला हुआ था। महिला ने सबूत के तौर पर नियुक्ति विभाग...
UP : गोली लगने से व्यक्ति घायल-कानपुर रेफर, पुलिस बोली..

UP : गोली लगने से व्यक्ति घायल-कानपुर रेफर, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अबतक सूचना नहीं दी है। घटना की जानकारी कराई जा रही है। गोली गले के किनारे को चीरती हुई निकली पार जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के जितेंद्र सिंह (45) को बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली गर्दन के एक किनारे को चीरती हुई पार हो गई। लहूलूहान हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से कानपुर रेफर https://samarneetinews.com/murder-in-banda-took-life-out-of-anger-over-an-altercation-year-ago/ कर दिया गया। घायल के छोटे भाई अखिलेश का कहना है कि वह नशे में थे। गोली कैसे लगी यह किसी को पता नहीं है। उधर, मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह...
Breaking : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, 3 सवारियां घायल

Breaking : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, 3 सवारियां घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दिवाली से ठीक एक दिन पहले वाहन की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक व्यक्ति दीवाली का सामान लेकर घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सवारियां लेकर मूंगुस गांव जा रहा था। बताते हैं कि सामने से आने वाले एक वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया। इससे मूंगुस मुन्ना यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गणेश (50), मदन यादव (22) पुत्र उदला और शेषन (30) घायल हो गए। घायलों को https://samarneetinews.com/bikes-collide-in-banda-one-brother-dead-other-seriously-injured/ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में क...
UP : ये 22 PPS अधिकारी बने IPS और 439 दरोगा भी इंस्पेक्टर..

UP : ये 22 PPS अधिकारी बने IPS और 439 दरोगा भी इंस्पेक्टर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में दिवाली पर प्रांतीय पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों को दीपावली गिफ्ट मिला है। इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है। बताते हैं कि बीती 7 अक्टूबर को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 1994, 1995 और 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में पदोन्नति मिली है। ये अधिकारी बने IPS जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा नागरिक पुलिस के 439 उपनिरीक्षकों को भी निरीक्षक बनाया गया है। आईपीएस काडर में पदोन्नत अधिकारियों में विश्वजीत श्रीवास्तव, बजरंग बली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, https://samarneetinews.com/dig-banda-ips-deepak-kumar-in-samarneeti-news-office/ अजय प्रताप, नैपाल सिंह, कमलेश बहादुर, मो. इरफान अंसारी, अमृता मिश्रा, रोहित म...
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है। बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ 'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...
बांदा SP ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

बांदा SP ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में भारत रत्न सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी थानों में भी दिलाई गई शपथ फिर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। पुलिस लाइन और सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराम व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस   ...
बांदा में बाइकों की टक्कर, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में बाइकों की टक्कर, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई। दूसरे भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव के इंद्रपाल के बेटे नरेश (32) अपने बड़े भाई शिवनिरंजन (35) और पड़ोसी राकेश के साथ बाइक से घर जा रहे थे। नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा सलहाई पहड़िया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायलों को https://samarneetinews.com/accidents-in-banda-car-collides-divider-3dead-3injured/ बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दियागया। इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई मनोज का कहना है कि नरेश 6 भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित थे। ये भी पढ़ें : बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस प...
बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेत जा रहे बुजुर्ग किसान की एक व्यक्ति ने फरसा मारकर नृशंस हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्या के पीछे मृतक व हत्यारोपी में 1 साल पहले डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी है। इस बात को हत्यारोपी मन में दबाए बैठा था। बीती रात उसने बुजुर्ग किसान पर फरसा लेकर बेरहमी से प्रहार शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मामले में हत्यारोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे की शादी में डीजे पर डांस का विवाद जानकारी के अनुसार थाना/कस्बा कमासिन विधाईताला के 60 वर्षीय राधेश्याम वर्मा बीती रात लगभग 9 बजे खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में पड़ोसी शिवपूजन ने फरसा लेकर हमला बोल दिया। सिर पर फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे बुजुर्ग किसान लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्होंन दम तोड़ दिया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने परिजनों को htt...
Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में पुलिस हिरासत में दूसरे युवक मोहित पांडेय की मौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सपा मुखिया ने कहा है कि नाम बदलने में तेज यूपी सरकार को थानों का नाम अत्याचार गृह रख देना चाहिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में.. राजधानी लखनऊ की चिनहट कोतवाली में पुलिस कस्टडी में युवक मोहित पांडेय की मौत से यूपी पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। वहीं मृतक मोहित पांडेय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। ये भी पढ़ें : कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव इसमें शव पर चोटों के निशान तो आए हैं,...