Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ईद

ईद मिलन को नहीं दी बाइक तो फांसी लगा दे डाली जान

ईद मिलन को नहीं दी बाइक तो फांसी लगा दे डाली जान

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः रेउसा कस्बा निवासी रोहित गुप्ता (15) पुत्र श्रीराम गुप्ता रेउसा चौराहे पर खोमचा लगाता था। बताया जाता है कि ईद के मेले में जाने के लिये उसने घर से मोटरसायकिल मांगी। लेकिन परिवार के लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी छोटे हो। मोटरसायकिल चलाने से मना किये जाने से आहत किशोर ने पहले घर के लोगों से झगड़ा किया। इसके बाद जब घर के सभी लोग अपनी दुकान लेकर मेले में चले गये। तब उसने कमरे में अपने को बंद कर के छत के हुक में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। उसको फाँसी से उतार कर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।...
कानपुर में दर्दनाक हादसा, ईद की खुशियां मना रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कानपुर में दर्दनाक हादसा, ईद की खुशियां मना रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे पहले एक गरीब परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। एक तेज रफ्तार ओवरलोड अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा डंफर सड़क किनारे बने कच्चे घर में घुस गया। इससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुस गया। बताया जाता है कि उक्त डंफर अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा था और ओवरलोड था। महाराजगंज क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहा ओवरलोड डंफर घर में घुसा   लोगों का कहना है कि देर रात डंफर तेज रफ्तार आ रहा था। उसका चालक नशे में था और ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी जो अनियंत्रित होकर महाराजगंज के पास सड़क किनारे बने कच्चे घर में घुस गया। इससे परिवार के छह लोगों की मौके पर हो गई। घर के इकलौते बचे मोहम्मद रईस ने बताया है कि वह घटना के समय घर में नहीं था। शायद इसी...
चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

Breaking News, Feature
समरनीति न्यूज, लखनऊः चांद के दीदार होने के बाद अब शनिवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज की महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीददारी करते हुए ईद की खुशी मनाई। इस दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों ही खरीददारी करते देखे गए। बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने बड़ों के साथ बाजार में खिलौने और कपड़े खरीदते देखे गए। लखनऊ में बाजारों में रातभर खरीददारी हुई। उधर, राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नरायण दीक्षित ने प्रदेशभर के मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी है।...