Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अखिलेश यादव

महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी-डिप्टी सीएम ने कही यह बात..

महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी-डिप्टी सीएम ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को महाकुंभ पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सोशल मीडिया फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की गंगा स्नान की तस्वीरें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट से सपा मुखिया के गंगा स्नान की फोटोज शेयर की गई हैं। बताते चलें कि इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। तब लोगों ने पूर्व सीएम की फिटनेस की जमकर तारीफें की थीं। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसपर बयान दिया है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा है कि 'अखिलेश यादव जी, देर आए दुरुस्त आए।' ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर   https://samarneetinews.com/kumbh-actress-mamtakulkarni-becomes-monk-mahamandaleshwar-in-kinna...
अखिलेश यादव बोले, मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उप चुनाव, भाजपा की हार तय 

अखिलेश यादव बोले, मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उप चुनाव, भाजपा की हार तय 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में देश का सबसे बड़ा उपचुनाव है। दावा किया कि पीडीए भाजपा को बड़ी हार हरायेगा। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का प्रतिनिधि ही सपा का उम्मीदवार है। कहा-पीडीए भाजपा को हराने के लिए तैयार कहा कि वह सभी पत्रकारों से इस ऐतिहासिक मिल्कीपुर उप चुनाव को कवर करने की अपील करते हैं। कहा कि इस अनोखे और महत्वपूर्ण उपचुनाव का लोकतंत्र पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, जिसपर अध्यन होना चाहिेए। सपा मुखिया ने सरकार से स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। बोले, सत्ता का दुरुपयोग कर सकती है बीजेपी अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा को हराने के लिए किसान, युवा और व्यापारियों के साथ-साथ महिलाएं भी त...
मायावती का जन्मदिन आज, CMYogi ने किया फोन-अखिलेश यादव ने दी बधाई

मायावती का जन्मदिन आज, CMYogi ने किया फोन-अखिलेश यादव ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: BSP Chief Mayawati Birthday: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आज बुधवार को जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता इसे जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिलास्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) एकाउंट पर बसपा मुखिया के लिए बधाई संदेश लिखा है। ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन ये भी पढ़ें: BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर    ...
यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं सपा ने 2 सीटें जीती हैं। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा की जीत हो चुकी है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कुंदरकी और कटहरी में बड़ी बढ़त भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, मीरापुर सीट पर जीत का परचम लहराया है। कुंदरकी सीट पर भाजपा ने बेहद बड़ी बढ़त बनाई हुई है। वहां से सपा की वापसी तय नहीं है। इसलिए इस सीट पर भी भगवा ही https://samarneetinews.com/video-in-lucknow-car-driver-hit-scooty-and-dragged-it-for-about-1-km-people-scared-of-spark/ लहराएगा। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करा चुके हैं। यूपी उप चुनाव मे...
बांदा में डिप्टी सीएम मौर्य का बड़ा बयान, कहा-‘सपा जल्द बनेगी समाप्तवादी पार्टी’

बांदा में डिप्टी सीएम मौर्य का बड़ा बयान, कहा-‘सपा जल्द बनेगी समाप्तवादी पार्टी’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महाराष्ट्र में बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी हमारे पीएम को जितनी गालियां देते हैं, जनता उसका जवाब कमल खिलाकर देती है। यूपी में भी भाजपा सपा से कई सीटें छीन रही है। समाजवादी पार्टी जल्द ही समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। ये बातें आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बांदा में मीडिया कर्मियों से कहीं। सपा और कांग्रेस पर बोला हमला तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम मौर्य हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से कार से डिप्टी सीएम मौर्य सर्किटहाउस पहुंचे। जहां पार्टी नेताओं के https://www.youtube.com/watch?v=xvs7gWhqtKU साथ कई विषयों पर चर्चा की। वहां से तेलंगाना के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तिवारी के आवास के लिए महुआ गांव रवाना हुए। महुआ में भाजपा नेता की मां को दी श्रद्धां...
यूपी उपचुनाव : सुबह 9 बजे तक 9.67% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा 13.59%

यूपी उपचुनाव : सुबह 9 बजे तक 9.67% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा 13.59%

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Bye-Election 2024 Voting यूपी उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर वोटिंग जारी है। आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक सभी 9 सीटों पर 9.67% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कुंदरकी सीट पर 13.59% हुआ। वहीं सबसे कम मतदान 5.36% मतदान गाजियाबाद में हुआ है। 9 बजे तक सबसे कम मतदान गाजियाबाद में इसी क्रम में मीरापुर (मुजफ्फरनगर) सीट पर 13.01%, खैर सीट पर 9.03%, करहल सीट पर 9.67%, फूलपुर सीट पर 8.83%, कटेहारी सीट पर 11.48% तथा मझवां में 10.55% मतदान हुआ है। कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फोर्स लगी है। 85 वर्षीय चंदा देवी बेटे दिलीप संग हर सहाय के मतदान केंद्र पर मतदान को पहुंचीं। https://samarneetinews.com/high-profile-sex-racket-exposed-in-massage-parlor-in-meerut/ वहीं उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में मतदाता आम्रपाली और अनुष्का ने भी वोट डाला...
यूपी उप चुनाव : सपा ने इन 40 को बनाया स्टार प्रचारक…जेल में बंद आजम खां भी

यूपी उप चुनाव : सपा ने इन 40 को बनाया स्टार प्रचारक…जेल में बंद आजम खां भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी उप चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें सीतापुर जेल में बंद आजम खां का नाम भी शामिल है। इस सूची में पहले नंबर पर पार्टी अध्यक्ष का अखिलेश यादव का नाम है। फिर बाकी लोग हैं। ये हैं उप चुनाव में सपा के स्टार प्रचार अखिलेश यादव प्रो. रामगोपाल यादव मोहम्मद आजम खां डिंपल यादव जया बच्चन शिवपाल सिंह यादव रामजी लाल सुमन श्याम लाल पाल बाबू सिंह कुशवाहा  लालजी वर्मा  हरेंद्र मलिक  वधेश प्रसाद नरेश उत्तम पटेल इंद्रजीत सरोज माता प्रसाद पांडेय विशम्भर प्रसाद निषाद राम अचल राजभर ओम प्रकाश सिंह कमाल अख्तर शाहिद मंजूर रामगोविंद चौधरी लालबिहारी यादव जावेद अली खान राजाराम पाल महबूब अली जियाउर्रहमान बर्क देवेश शाक्य रामआसरे विश्वक...
अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के लगवाएंगे पोस्टर

अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के लगवाएंगे पोस्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज लखनऊ में भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उनके निशाने पर अधिकारी भी रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले उप चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की तैयारी चल रही है। बीएलओ हटाए जा रहे हैं। सपा मुखिया बोले कि उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला ऐसे अधिकारियों के पोस्टर लगवाकर जनता को उनके बारे में बताया जाएगा कि ये अधिकारी नहीं भाजपा कार्यकर्ता हैं। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव आज प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। अंबेडकरनगर के DM को बताया भाजपा जिलाध्यक्ष जैसा.. अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे है...
देखें Video : JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला..

देखें Video : JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=8YKsu1rsjuE समरनीति न्यूज, लखनऊ : जेपी नारायण की जयंती के मौके पर यूपी की सियासत गरमा गई। जेपीएनआईसी जाने से रोके जाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि  ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस  ...
लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज का दिन उत्तर प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल वाला रहा। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। कहा, सरकार बेचना चाहती है जेपीएनआईसी सपा मुखिया अखिलेश ने सड़क पर जेपी की प्रतिमा रखकर उसपर माल्यार्पण किया। साथ ही सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कभी आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए महान लोगों की कद्र नहीं करती और श्रद्धांजलि भी नहीं देने दे रही। पूर्व सीएम ने कहा कि इसीलिए आज उन्हें जेपीएनआईसी जाने से रोका जा रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..करहल से तेज प्रताप यादव.. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरकार जेपीएनआईस...