Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अखिलेश यादव

मौलाना साजिद की थप्पड़ों से पिटाई-डिंपल यादव पर दिया था बेशर्मी भरा बयान

मौलाना साजिद की थप्पड़ों से पिटाई-डिंपल यादव पर दिया था बेशर्मी भरा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर बेशर्मी भरा बयान देने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की थप्पड़ों से पिटाई हुई। नोएडा में एक टीवी स्टूडियो में मौलाना साजिद को युवकों ने थप्पड़ों से पीटा। वहां से भागकर मौलाना ने किसी तरह खुद को बचाया। मौलाना की पिटाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोएडा के एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में था डिवेट युवकों ने मौलाना को एक- दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ मारे। बताते चलें कि मौलाना साजिद ने डिंपल यादव पर उनकी साड़ी वाले पहनावे पर बेशर्मी भरी अशोभनीय टिप्पणी की थी। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया। एनडीए की सांसद भी प्रदर्शन कर रही हैं। लखनऊ में मौलाना के खिलाफ मुकदमा भी हुआ है। आज मंगलवार को एक न्यूज चैलन के दफ्तर में मौलाना की पिटाई हो गई। ये भी पढ़ें: डिंपल यादव...
डिंपल यादव पर बेशर्मी भरा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा-प्रदर्शन

डिंपल यादव पर बेशर्मी भरा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा-प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा सांसद डिंपल यादव देश की राजनीति की बेहद सरल-सौम्य और भारतीय संस्कृति की मर्यादा में रहने वाली महिला के रूप में पहचानी जाती हैं। मगर जिनकी सोच गंदी होती, उन्हें हर पहनावे में गंदगी दिखाई देती है। मौलाना साजिद रशीदी ने बीते दिनों एक टीवी चैनल पर डिवेट में डिंपल यादव पर बयान देकर शायद ऐसी ही गंदी सोच उदाहरण पेश किया है। लखनऊ में मौलाना साजिद रशीदी पर दर्ज हुआ मुकदमा सपा सांसद डिंपल यादव पर बेशर्मी भरा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। यह मुकदमा लखनऊ में सपा कार्यकर्ता प्रवेश यादव ने दर्ज कराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौलाना को अब भी अपने किए पर न तो कोई शर्म है, न ही कोई पछतावा। बीजेपी महिला सांसदों ने किया मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन बल्कि एक वीडियो में मौलाना कह रहे हैं कि जिस समाज से वह आते हैं, वहां यह शब्द यानी (नंगी या ...
Lucknow: विधानसभा से असंबद्ध हुए ये तीन विधायक, अखिलेश यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर

Lucknow: विधानसभा से असंबद्ध हुए ये तीन विधायक, अखिलेश यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कुछ दिन पहले अखिलेश यादव द्वारा सपा से निकाले गए तीन बागी विधायकों को आज विधानसभा से असंबद्ध घोषित कर दिया गया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। अब तीनों विधायकों की सदन में अलग कोने में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। तीनों विधायकों में मनोज पांडे, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह शामिल हैं। इस संबंध में आदेश हुआ जारी असंबद्ध होने का मतलब है कि ये तीनों विधायक अब किसी पार्टी से जुड़े नहीं माने जाएंगे। फिर भी जबतक विधानसभा अध्यक्ष इनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई नहीं करते हैं, इनकी विधायकी बनी रहेगी। अब तीनों सपा विधायकों के साथ नहीं बैठ पाएंगे। इन तीनों विधायकों ने बीते साल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सपा से विश्वासघात कर दिया था। सपा मुखिया ने कसा था यह तंज साथ ही भाजपा के पाले में वोटिंग कर दी थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने तीनों को बाहर का रास्ता दिखाया।...
UP: यादव कथावाचकों का सिर मुंडवाया, नाक रगड़वाई, भड़के अखिलेश यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

UP: यादव कथावाचकों का सिर मुंडवाया, नाक रगड़वाई, भड़के अखिलेश यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में इटावा में यादव बिरादरी के कथा वाचकों की पिटाई, उनका सिर मुंडवाने और महिला के पैरों पर नाक रगड़वाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की। इस घटना की निंदा करते हुए कथावाचकों को सम्मानित किया। कहा कि कुछ वर्चस्ववादी लोग कथावाचन में अपना एकाधिकार चाहते हैं। अखिलेश बोले, ..'तो PDA के लोगों से दान-चढ़ावा भी लेना बंद करें प्रभुत्ववादी' सपा मुखिया ने कहा कि इटावा में कथावाचक की पिटाई कांड इन्हीं प्रभुत्वशाली लोगों के कारण हुआ है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब सभी लोग भागवत कथा सुन सकते हैं, तो फिर सुना क्यों नहीं सकते? कहा कि सच्चे कृष्ण भक्तों को भागवत कथा कहने से रोका जाना बड़े ही अपमान की बात है। इस अपमान को कोई नहीं सहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभुत्ववादी लोग फिर ये भी घोषित करें कि पीडीए के लोगों का दान...
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई-अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई-अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Rinku Singh and Priya Sarog engagement: टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई हो गई। दोनों ने राजधानी के फाइव स्टार होटल में आयोजित कार्यक्रम में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे हुए पहले मंच पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने सगाई की रस्में पूरी कीं। रिंकू के अंगूठी पहनाते ही भावुक हुईं प्रिया, आंखों से छलके आंसू रिंकू ने जैसे ही अंगूठी पहनाई प्रिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रिंकू भी नए रिश्ते की शुरूआत से भावुक नजर आए। इस शुभ अवसर पर खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। अखिलेश यादव-जया बच्चन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन तथा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पी...
सीएम योगी की सपा को मर्यादित भाषा की नसीहत, अखिलेश यादव का पलटवार..

सीएम योगी की सपा को मर्यादित भाषा की नसीहत, अखिलेश यादव का पलटवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच डीएनए विवाद पर वर्चुअल वार अब और गहरा होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स के जरिए सपा को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की नसीहत दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'इसकी शुरुआत खुद से करें।' डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी से शुरूआत.. बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सपा के डीएनए पर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ सपा सोशल मीडिया हैंडल से व्यक्तिगत भद्दी टिप्पणी की गई थी। लोगों ने इसकी निंदा भी की। तभी से यह मामला गरमाया हुआ है। सीएम योगी ने कहा, सोशल मीडिया हैंडल की समीक्षा करें दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (X) के जरिए कहा था कि 'यद्यपि समाजवादी पार्टी से किसी ये भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पा...
अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, ‘जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं’

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, ‘जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत-पाकिस्तान में चल रहे सीजफायर को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 'जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं।' उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी पर भी सवाल उठाए। बलिया के वरिष्ठ बीजेपी नेता बब्बन सिंह के अश्लील वायरल वीडियो पर बीजेपी का घेराव किया। सीजफायर में अमेरिका की भूमिका पर किया घेराव दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच इस समय सीजफायर चल रहा है। इसे लेकर सियासत भी गरम है। बीजेपी आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वहीं विपक्षी पार्टियां सेना की प्रशंसा करते हुए भाजपा को घेर रही हैं। अमेठी में पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं।' कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी पर सवाल.. अखिलेश यादव ने कहा ...
अखिलेश यादव बोले, ED को खत्म कर देना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर..

अखिलेश यादव बोले, ED को खत्म कर देना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देशभर में ED इस समय चर्चा में है। चर्चा का कारण है नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं हरियाणा लैंड स्कैम मामले में ईडी की राबर्ट वाड्रा से पूछताछ दूसरे दिन भी जारी है। कांग्रेस पार्टी इसका जबरदस्त विरोध कर रही है। नेशनल हेराल्ड पर पूछे सवाल के जवाब में कहा उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव इस समय उड़ीसा दौरे पर हैं। उनसे जब पत्रकारों ने नेशनल हेराल्ड पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ईडी पर ज्यादा कहना है। अखिलेश ने कहा है कि कांग्रेस ने ईडी बनाई थी। अब कांग्रेस को ईडी की वजह से ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि मेरा मानना है कि ED जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए। यह भी कहा कि आर्थिक अपराध को देखने के लिए कई दूसरी संस्थाएं हैं। ईडी की जरूरत क्या है।...
Lucknow: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Lucknow: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: कभी मायावती के सबसे करीबी नेताओं में रहे पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने आज सपा ज्वाइन कर ली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दद्दू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके अलावा कई और महत्वपूर्ण नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता भी की। अखिलेश यादव ने की प्रेसवार्ता, सुमन को लेकर सरकार पर हमला पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर आगरा में हुए करणी सेना के हमले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अगर सांसद के साथ कोई घटना होती है तो कोई और नहीं, बल्कि खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। ये भी पढ़ें: UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर.. बताते चलें कि आज सपा ज्वाइन करने वाले दद्दू प्रसाद 2007 में बसपा सरकार में ग्राम विकास विभाग के ...
अखिलेश यादव बोले-सांसद सुमन दलित नेता इसलिए उनके घर हमला, सांसद के घर पहुंचे शिवपाल

अखिलेश यादव बोले-सांसद सुमन दलित नेता इसलिए उनके घर हमला, सांसद के घर पहुंचे शिवपाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले से यूपी की सियासत गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सांसद सुमन एक दलित नेता हैं, इसलिए उनके घर पर हमला हुआ है। वहीं शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव सांसद सुमन के आवास पहुंचे। उनके बेटे और परिजनों से मुलाकात की। साथ ही हालचाल पूछा और साथ होने का भरोसा दिलाया। शिवपाल-रामगोपाल ने कहा, संसद से सड़क तक होगा प्रदर्शन दोनों ही सपा नेताओं ने कहा कि ऐसे हमलों से सपा नेता झुकेंगे नहीं। हमला करने वाले ऐसे लोगों का मुकाबला किया जाएगा। संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन होगा। आरोप लगाया कि करणी सेना को प्रशासन ने सहयोग किया है। वरना इतनी दूर से बुल्डोजर, लाठी-डंडे और तलवारें लेकर आने वाले लोगों को पुलिस रोक सकती थी। कहा-सुनियोजित था हमला, वरना बुल्डोजर, तलवारें-लाठी-डंडे.. यह हमला पूरी तरह से...