लखनऊ: शिवा शर्मा डेथ केस, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर में गिरफ्तार-बहन और ड्राइवर भी
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में यूपी एसटीएफ ने फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने माॅडल श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा लिया है। तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है। बता दें कि शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा पिछले 11 दिन से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही थी। लखनऊ से सीतापुर और फिर बहराइच होते हुए नेपाल भाग गई थी। बाद में वापस लखनऊ आई और अब नागपुर में गिरफ्तार हो गई है।
9 अक्टूबर को हुई थी कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत
दरअसल, 9 अक्तूबर 2026 को राजधानी के हजरतगंज थाने में शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही माॅडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार हो गए थे। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
एडीजी लॉ एंड...
