यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड बेहाल
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौतपा में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रही है। जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 28 मई से यूपी में बारिश होगी। इससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई के बाद यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। हालांकि, साथ ही आंधी और गरज-चमक की भी आशंका है।
पश्चिमी यूपी के 23 जिलो में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलने का अनुमान है।
28-29 मई को प्रदेश में 60 से 80 किमी से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। फिलह...
