Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी न्यूज

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक पब्लिक टायलेट यानी सार्वजनिक शौचालय लोगों के बीच सुर्खियों में है। वजह है इसकी बनावट। दरअसल, रायबरेली के जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव में बना यह टायलेट दूसरों से बिल्कुल अलग है। इसकी लुक बिल्कुल रेल के डिब्बे जैसा है। बाहर से इसे रेल के डिब्बे का हूबबू लुक देने का प्रयास किया गया है। कलर और खिड़कियां को दिया बिल्कुल रेल की बोगी वाला लुक कलर और खिड़कियां बिल्कुल वैसी ही रखी गई हैं, जैसी ट्रेन की बोगी की होती है। इतना ही नहीं टायलेट को आकर्षक बनाने के लिए इसपर रेल के डिब्बे जैसे संकेतक भी लिखे गए हैं। जैसे "द पू रे 180114"..। ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने विकास योजाओं में रचनात्मकता भरी जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव की ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने सरकारी योजना में रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यही वजह है कि यह शौचालय लोगों में चर्च...
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने कैंची से कई वार किए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताते हैं कि उन्हें 10 टांके लगे हैं। उनके शरीर पर और भी जख्म हैं। पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदी से कहासुनी हो गई। बंदी सफाई का काम करता है। उसने पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे  https://samarneetinews.com/ind-a-vs-aus-a-first-odi-abandoned-due-to-rain-in-kanpur/ ...
जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

जौनपुर में डबल मर्डर-सगे भाइयों की गोलियों से भून कर हत्या-शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: यूपी के जौनपुर में बीती रात डबल मर्डर से दहशत फैल गई। दो सगे भाइयों को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। दोनों शादी का कार्ड देकर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं। दोनों कोयला कारोबारी थे। उधर, पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोयला कारोबारी थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात बमदाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी। मारे गए दोनों सगे भाई थे। इनकी पहचान मझगांवा गांव के शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) के रूप में हुई। बताते हैं कि दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर कार्ड बांटने गए थे। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल वहां...
बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल

बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों की मौत और कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। काकोरी के टिकैतगंज में तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस खंती में जा पलटी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई यात्रियों और राहगीर के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। काकोरी के टिकैतगंज के पास हादसा डीएम लखनऊ विशाख जी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, चालक आज शाम कैसरबाग डिपो की बस लगभग 54 यात्रियों को लेकर हरदोई से लखनऊ आ रहा था। बस काकोरी के टिकैतगंज के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ा हादसा-स्कूल बस बाइक को टक्कर मारकर पल्टी, पिता-पुत्र की मौत-कई छात्र-छात्राएं घायल   बस की चप...
सीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

सीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: सीएम आवास के सामने एक महिला ने शनिवार दोपहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों और आत्मदाह विरोधी दस्ते ने उसे तत्काल दौड़़कर बचा लिया। बताते हैं कि महिला नोएडा से लखनऊ पहुंची थी। वह हापुड़ के पिलखुआ की रहने वाली है। हरियाणवी फिल्मों में काम करती है युवती-हापुड़ में घर उसके साथ चार साल का बेटा और बड़ी बहन भी मौजूद थी। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर गौतमपल्ली थाने ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने शुरू की छानबीन-बताई यह बात.. बताते हैं कि महिला ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने के कारण यह कदम उठाया। गौतमपत्ली थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना है कि शनिवार दोपहर हापुड़ के पिलखुवा की हरियाणवी एक्ट्रेस मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंची। वहां खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी। तभी सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ ...
लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, डिप्टी सीएम-BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपने घर लखनऊ पहुंचे। यहां राजधानी में उनका जोरदार वेलकम हुआ। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंटकर देकर स्वागत किया। लखनऊ वासियों में दिखाई दिया स्वागत के लिए जोश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने राजधानी में कदम रखा है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद लखनऊ के लोग बेसब्री से उनका इतंजार कर रहे थे। शहर में शुभांशु के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रही। रूट डायवर्जन भी रहा। लोग हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन करते दिखाई दिए। शुभांशु के आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके घर को अच्छे से सजाया गया है। घर के सामने सीमेंटेड सड़क बनाई गई है। त्रिवेणी नगर वार्ड की एक सड़क का नाम भी शुभांशु शुक्ला ...
यूपी के नए मुख्य सचिव बने शशि प्रकाश गोयल..कार्यभार संभाला

यूपी के नए मुख्य सचिव बने शशि प्रकाश गोयल..कार्यभार संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: 1989 बैच के आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। गोयल की गिनती मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अफसरों में होती है। जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शुरू हुआ है। सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय के लगातार प्रमुख पद पर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने एसपी गोयल को राज्य का मुख्य सचिव बना दिया है। बताते हैं कि आईएएस गोयल को बेहद गंभीर और मेहनती अधिकारी माने जाते हैं। आज श्री गोयल ने लोक भवन में स्थित कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज सेवानिवृत हो गए हैं। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद उनका कार्यकाल बढ़...
UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड

UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। लापरवाही और अनिमितता पर कार्रवाई सूत्रों का कहना है कि निदेशक पद के लिए कोई भी प्रधानाचार्य दावेदार नहीं है। ऐसे में विभागीय आईएएस व पीसीएस को चार्ज देने की बात भी चल रही है। बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने आईएएस अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार में सस्पेंड किया था। फिर स्टांप एवं पंजीकरण विभाग में तबादलों में अनिमितता पर आईएएस अधिकारी समीर वर्मा को महानिरीक्षक पद से हटाया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने...
Banda में इन अधिकारियों का कटेगा वेतन…DM की मीटिंग से थे गोल

Banda में इन अधिकारियों का कटेगा वेतन…DM की मीटिंग से थे गोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ली। चौंकाने वाली बात यह है कि कई अधिकारी डीएम की इस मीटिंग से गोल रहे। इन गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी श्री मति जे. रीभा ने वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टिकरण तलब किया गया है। ये अधिकारी रहे बैठक में गैरहाजिर सूचना विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज डीएम की बैठक से ग्रामीण अभियंत्रण, सहायक आयुक्त श्रम, डिप्टी स्पोर्ट्स आफिसर, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), उपयुक्त उद्योग, दुग्ध विकास अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गैरहाजिर रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों को भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ये ...
यूपी की बड़ी खबर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर करणी सेना का हमला, पथराव-टायर फेंके

यूपी की बड़ी खबर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर करणी सेना का हमला, पथराव-टायर फेंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर करणी सेना ने हमला किया है। यह हमला अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर तब हुआ जब सांसद बुलंदशहर में दलित उत्पीड़न पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। करणी सेना के लोगों ने सांसद के काफिले की टायर फेंके और पथराव भी किया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ओकेंद्र राणा नाम के व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर मुकदमा लिखा जा रहा है। चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। बुलंदशहर जाते समय काफिले पर हमला पुलिस ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को वापस आगरा लौटा दिया है। सपा सांसद के काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। बताते हैं कि काफिले जैसे ही अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पहुंचा तो राजपूत करणी सेना के लोगों ने टायर फेंकते हुए पथराव कर दिया। किसी तरह सपा सांसद जान बचाकर वहां स...