यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 3 भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के सगे 3 भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। घटना प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव की है। उधर, 3 भाई-बहन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम
जानकारी के अनुसार गांव के विजय बहादुर यादव के 3 बच्चे तालाब में नहा रहे ते। इनमें सबसे बड़ी बेटी 12 साल, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 साल थे। तीनों बच्चे घर के सामने ही तालाब में नहाने लगे।
ये भी पढ़ें: कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार
इसी दौरान तीनों तालाब में डूब गए। तीनों तालाब से बाहर नहीं निकले तो परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने ताला...
