Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

बांदा : नवागत DM नागेंद्र प्रताप ने लिया चार्ज, ये प्राथमिकाएं..

बांदा : नवागत DM नागेंद्र प्रताप ने लिया चार्ज, ये प्राथमिकाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नवागत जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने आज कार्यमार ग्रहण किया। वह प्रातः 10 बजे करीब कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों पर पहुंचे। निरीक्षण भी किया। नवागत डीएम ने शिकायत अनुभाग, नजारत अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, ईआरके, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनआईसी, शस्त्र विभाग आदि अनुभागों का निरीक्षण किया। योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना ही प्राथमिकताएं नवागत डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को घरातल तक पहुंचाया जाएगा। जनशिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराएंगे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में एमपी की मल्होत्रा एंड कंपनी करा रही अवैध खनन, हजारों अवैध ट्रकों की रोज होती है एंट्री नवागत डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। बताते चलें कि लखनऊ आयुष विभा...
बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। करंट लगने से एक 17 साल के लड़के अनुज की जान चली गई। परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। तभी मृतक की चाची और दादी को करंट के झटके लगे। तब उनको पता चला कि घर में करंट फैल चुका है। बालक की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं। सर्वोदय नगर में हुई घटना जानकारी के अनुसार सर्वोदय नगर में ओम प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनका 17 साल का बेटा अनुज आज सुबह घर के ऊपरी निर्माणाधीन हिस्से में पहुंचा। वहां घर की खिड़की को जैसे ही छुआ करंट के झटके से छत से नीचे आ गिरा। ये भी पढ़ें : UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा उपर से गिरे अनुज को देख परिवार के लोग दौड़े। लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि उसकी मौत छत से गिरने से हु...
UP : हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी के लिए चलाई गोली, पुजारी के सीने में धंसी, रेफर

UP : हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी के लिए चलाई गोली, पुजारी के सीने में धंसी, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से पुजारी को गोली मार दी। लहूलुहान होकर गिरे घायल पुजारी को उठाकर परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां पुजारी की हालत गंभीर बनी रही। बांदा में डाक्टरों ने गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। तेरही माफी गांव की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव के सुरेंद्र मिश्रा (55) कर्म कांडी ब्राह्मण यानी पुजारी हैं। घरों में पूजा-पाठ और हवन कराते हैं। बताते हैं कि आज बुधवार सुबह पड़ोसी के यहां तेरहवी संस्कार में हवन-पूजन की तैयारी कर रहे थे। तभी पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर घर में घुस आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। पुलिस ने कही यह बात रुपए देने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर लल्लू बाजपेई ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने में लगते ही वह गिर पड़े। घाय...
UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा

UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला अपराधों को लेकर यूपी की योगी सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसके बावजूद इनमें कमी होते दिखाई नहीं दे रही। राजधानी लखनऊ में एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पीड़िता गहरे सदमे में है, इसलिए पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का है। सड़क से घसीटकर बाग में किया गैंगरेप जानकारी के अनुसार गोसाईगंज क्षेत्र में एक दलित महिला मंगलवार दोपहर घर से अकेले दवाई लेने निकली थीं। दोपहर 12 बजे करीब खुर्दही बाजार के पास कटरा बक्सा के रहने वाले अनवर और उसके 6 साथियों ने उन्हें पकड़ लिया। ये भी पढ़ें : यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम इसके बाद घसीटकर एक बाग में ले गए। वहां सभी ने उनके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला के विरोध ...
UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार में ऐसी घटना हुई कि पति-पत्नी दोनों अस्पताल पहुंच गए। पत्नी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव की रहने वाली नवविवाहिता पूजा का किसी बात को लेकर पति कृष्ण कुमार से विवाद हो गया। पत्नी की हालत गंभीर बताते हैं कि नाराज पति ने पत्नी को डांट दिया। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने https://samarneetinews.com/in-banda-attempted-4-times-died-in-5th-retired-tehsildar-suicide-case/ छत से छलांग लगा दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के मामा राजा भईया का कहना है कि तीन दिन पहले ही युवक घर आया था। पारिवारिक विवाद में दोनों ने यह कदम उठाया है। ये भी पढ़ें...
BreakingNews : युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, तीनों आरोपी फरार

BreakingNews : युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, तीनों आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में एक 19 साल के युवक की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौड़ा गांव के रत्नेश पुत्र शिवकरन श्रीवास आज बुधवार सुबह अपने घर से दादी के घर जा रहा था। गालियां बकीं, विरोध पर बेरहमी से पीटा बताते हैं कि रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उसे पकड़कर गालियां देना शुरू कर दिया। रत्नेश ने विरोध किया तो उसे डंडों से पीटने लगे। तीनों ने इतना पीटा की मरणासन्न कर फरार हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों ...
Breaking : फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत, हालत गंभीर

Breaking : फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत आज फिर बिगड़ गई है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया है। गुरुवार देर शाम मुख्तार को बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि मुख्तार बैरक में बैठे-बैठे बेहोश हो गया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने जिले के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स के साथ मेडिकल कालेज ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि मुख्तार की हालत काफी गंभीर है। उसे हार्ट अटैक आया है। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी इलाज के बाद वापस गया जेल, डाक्टर बोले : गैस-कब्ज की थी समस्या...
बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
 समरनीति न्यूज, बांदा : बैंक के एक धोखेबाज बीमा एजेंट ने महिला कारोबारी के साथ 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। महिला कारोबारी का पूरा का पूरा रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इससे पहले महिला से कुछ कागजात लिए थे। 44 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर होने के मैसेज मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता की माने तो मामले में बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। क्यों कि खुद को बीमा एजेंट कहने वाला फ्राड बैंक में ही बैठता था। पीड़िता उसे बैंक के जरिए ही जानती थीं। बैंक झाड़ रहा मामले से पल्ला, मगर भूमिका संदिग्ध जानकारी के अनुसार शहर के महेश्वरी देवी के पास रहने वाली सीमा नंदा का बाबू लाल चौराहे क...
BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि अछरौड़ गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई। उसमें गिरने से डूब गई। परिवार के लोगों ने गांव वालों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में देर रात हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई घटना https://samarneetinews.com/girl-dies-due-to-snake-bite-in-banda-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/...
बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में टेंपो चालक भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बबेरू कस्बे से ऑटो में चार लोग अपने गांव कायल जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटकर पास के तालाब में जा पलटा। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। मृतकों में कायल गांव के ऑटो चालक गंगाराम मौर्य (36) और राम किशोर मौर्य (65) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...