Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..

पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : Budget2024 : केंद्र की मोदी सरकार-3 ने 23 जुलाई को अपना पहला बजट पेश किया है। उत्तर प्रदेश के बांदा के व्यापारी व नेता इसपर क्या राय रखते हैं। हमने यह जानने की कोशिश की। निष्कर्ष यही निकला कि लोगों ने इसे मिला-जुला माना है। हालांकि, कुछ लोग बजट से काफी उम्मीदें रखते हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस बजट को कुर्सी बचाने वाला बताया है। नेताओं का कहना है कि आंध्र और बिहार को प्राथमिकता दी गई है। यूपी को किनारे कर दिया। बजट पर कुछ ऐसी आईं प्रतिक्रियाएं वरिष्ठ दवा व्यापारी अवधेश कपूर ने बजट को संतोषजनक बताया। कहा कि सरकार ने काफी सोच-समझकर ही बजट बनाया है। भले ही बुंदेलखंड के लिए अलग से कोई घोषणा नहीं हुई। लेकिन आने वाले दिनों में बेहतर होगा। श्री कपूर ने कहा कि फिलहाल सरकार ने 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई है। कैंसर जैसी बीमारी की दवाओं की कीमतें कम...
लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में हुई हार की समीक्षा चल रही है। लखनऊ में दो दिन से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बोम्माराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष यानी बीएल संतोष बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मीटिंग की थी। आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की। बताते हैं कि इस बीच हार के कारणों पर चर्चा हुई। बांदा-बुंदेलखंड में बड़ी हार पर चिंतन कर्नाटक में संघ के हार्डलाइनर प्रचारक की छवि रखने वाले संतोष दो दिन से यूपी में हैं, यह खुद में बड़ी बात है। बीजेपी नेता संतोष जितना लोप्रोफाइल रहते हैं उतने ही बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के सामने बांदा-बुंदेलखंड में हुई बीजेपी की बड़ी हार का मुद्दा भी उठा। हार की वजह बु...
बांदा : नवागत DM नागेंद्र प्रताप ने लिया चार्ज, ये प्राथमिकाएं..

बांदा : नवागत DM नागेंद्र प्रताप ने लिया चार्ज, ये प्राथमिकाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नवागत जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने आज कार्यमार ग्रहण किया। वह प्रातः 10 बजे करीब कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों पर पहुंचे। निरीक्षण भी किया। नवागत डीएम ने शिकायत अनुभाग, नजारत अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, ईआरके, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनआईसी, शस्त्र विभाग आदि अनुभागों का निरीक्षण किया। योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना ही प्राथमिकताएं नवागत डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को घरातल तक पहुंचाया जाएगा। जनशिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराएंगे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में एमपी की मल्होत्रा एंड कंपनी करा रही अवैध खनन, हजारों अवैध ट्रकों की रोज होती है एंट्री नवागत डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। बताते चलें कि लखनऊ आयुष विभा...
बांदा में टेंपो पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत-4 लोग घायल

बांदा में टेंपो पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत-4 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार टेंपो आनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार अधरोरी गांव के मुन्नालाल (65) बीमार रहते थे। वह अपनी पत्नी मीरा (60) के साथ टेंपो से फतेहपुर इलाज कराने गए थे। टेंपो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा बताते हैं कि रविवार को फतेहपुर से दवाई लेकर वापस घर लौटते समय तीन लोग और अतर्रा से उसी टेंपो में बैठ गए। टेंपो पुनाहुर गांव के पास पहुंचा तो तभी तेज रफ्तार में चालक ने उससे नियंत्रत खो दिया। टेंपो सड़क किनारे जाकर पलट गया। फतेहपुर से दवाई लेकर लौट रहे थे दंपती टेंपो में सवार बुजुर्ग दंपती व जसपुरा निवासी सोनम (35) पत्नी जगन्नाथ और उनकी बेटी दिव्या (14), अनीता (45) घायल हो गए। घटना से वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी घायलो...
UP : बांदा में सपा की कृष्णा पटेल 8,213 वोटों से आगे, हमीरपुर में पुष्पेंद्र 16,190 हजार से बढ़त में..

UP : बांदा में सपा की कृष्णा पटेल 8,213 वोटों से आगे, हमीरपुर में पुष्पेंद्र 16,190 हजार से बढ़त में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-48 और हमीरपुर-47 लोकसभा सीटों पर नजर डालें तो दोपहर 1.21 बजे तक सपा की कृष्णा पटेल 8,213 हजार वोटों से भाजपा के आरके पटेल से आगे हैं। वहीं दूसरी ओर हमीरपुर-47 लोकसभा सीटों पर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 16,190 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में बांदा में भाजपा खेमे में निराशा नजर आ रही है। बांदा में भाजपाइयों के मुंह लटके, हमीरपुर में खिले वहीं दूसरी ओर हमीरपुर में भाजपाइयों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि, अभी काउंटिंग जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर थोड़ा समय लगेगा। वहीं अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी लगातार हजारों वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि रायबरेली से राहुल गांधी कई हजार वोटों से आगे हैं। यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले आए हैं। ये भी पढ़ें : मतगणना-2024 : शुरुआती रुझानों में NDA आगे, स्मृति हजारों से पीछे-डिंपल आगे, ब...
Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर अंधाधुंध बिजली कटौती। बांदा में आम जनमानस इस दोहरी समस्या से जूझ रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर से मुलाकात की। दरअसल, प्रबंध निदेशक बांदा आए थे। बढ़ती गर्मी में दर्द बढ़ा रही बिजली कटौती इस दौरान बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। उन्हें लोकल फाल्ट के नाम पर होने वाली अंधाधुंध कटौती की जानकारी दी। https://samarneetinews.com/heatwave-havoc-in-up-47deaths-in-kanpur-bundelkhand/ उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भले ही मंडल मुख्यालय समेत जिले में 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन हकीकत अलग है। लोकल फाल्ट व ओवरलोड के नाम पर 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। विद्युत अधिकारियों ने बैठक में दिए...
Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें

Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में इस बार भीषण गर्मी आग बरसा रही है। लोगों की जान भी ले रही है। पूरे प्रदेश में लू (Heatwave) का कहर जारी है। कानपुर-बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है। आसमान से किस तरह आग बरस रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमीरपुर के राठ में आज एक बुजुर्ग का शव धूप में पड़े-पड़े झुलस गया। कानपुर-बुंदेलखंड में लू ढा रही कहर खबरें हैं कि शुक्रवार को हमीरपुर में 21, फतेहपुर में 8, चित्रकूट में 6, कानपुर और महोबा में 4-4, बांदा में 3 और फर्रुखाबाद 1 बच्चे की गर्मी से बिगड़ी हालत में जान चली गई। मृतकों के घर वालों का कहना है कि ये लोग गर्मी के चलते उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। https://samarneetinews.com/heat-wave-havoc-in-banda-2-including-police-station-follower-died/ इसी बीच बांदा समेत सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने...
बांदा में Heatwave से थाने के फालोवर समेत 2 लोगों की मौत!

बांदा में Heatwave से थाने के फालोवर समेत 2 लोगों की मौत!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भीषण गर्मी से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। बुंदेलखंड के बांदा में भी आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरो में रहने को मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटों में 2 लोगों की गर्मी में बिगड़ी हालत में मौत हो गई। उनके परिजनों का कहना है कि तीनों की मौत लू लगने से हुई है। इनमें एक थाने का फालोवर भी शामिल हैं। जिले में लगातार पारा 45 से ऊपर जानकारी के अनुसार कालिंजर थाने में तैनात 55 साल के फालोवर पवन की शुक्रवार दोपहर गर्मी में हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्मी से फालोअर की हालत बिगड़ गई थी। ये भी पढ़ें : Breaking : केन नदी में छात्र समेत 3 दोस्त डूबे, 1 की मौत और दो.. वहीं सीओ नरैनी अबुंजा द्विवेदी का कहना है कि मृत्यू का कारण अभी स...
झांसी में कारोबारी को फार्च्युनर गाड़ी ने रौंदा, चिल्लाने पर फिर गाड़ी बैक करके कुचला..!

झांसी में कारोबारी को फार्च्युनर गाड़ी ने रौंदा, चिल्लाने पर फिर गाड़ी बैक करके कुचला..!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक फार्च्युनर कार सवार व्यक्ति ने कारोबारी को रौंद दिया। काराबोरी के चिल्लाने पर चालक ने दोबारा बैक करके गाड़ी चढ़ाई। फिर कारोबारी को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में आसपास के लोगों ने देखा तो बचाने दौड़े। तब कारोबारी को गाड़ी के नीचे से निकाला गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी है। मामले में झांसी कोतवाली पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जानकारी के अनुसार यह घटना 17 मई को हुई थी, लेकिन इसका वीडियो आज 24 मई को सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताते हैं कि झांसी के प्रेमगंज के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता बुंदेलखंड गैस एजेंसी के मालिक हैं। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : झांसी-कानपुर हाइवे पर कार में जिंदा जले दूल्हे समेत चार लोग  उनके...
Loksabha2024 Update : बांदा में दोपहर 1 बजे तक 40.20% मतदान..

Loksabha2024 Update : बांदा में दोपहर 1 बजे तक 40.20% मतदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोपहर 1 बजे तक बांदा लोकसभा में 40.20% तथा बांदा जिले में कुल मतदान 39.35% मतदान हुआ है। भीषण गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी है। बांदा जिले में सुबह 11 बजे तक कुल 29% मतदान हुआ है। वहीं जिले की बात करें तो 11 बजे तक 28.23% मतदान हुआ है। इसी तरह सुबह 9 बजे तक यह प्रतिशत 14.15% था। जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बड़ी सादगी के साथ वोट डाला। वह बड़े ही सादे अंदाज में तिंदवारी विधानसभा में अपने बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का उपयोग किया। साथ ही लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान करें। UP : बांदा-बुंदेलखंड समेत यूपी में 14 सीटों पर मतदान जारी Loksabha Election 5th Phase लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बांदा, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर और लखनऊ, कैसरगंज समेत ...