Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसीदास जयंती का आयोजन

बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसीदास जयंती का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इंदिरानगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में संत तुलसी जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मनमोह लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को संत तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक संतकुमार गुप्ता, व उप प्रबंधक डा मनीष गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, श्री राजकुमार राज, डा जेएन चन्सौरिया, सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजल रेंडर ने माल्यार्पण कर संत तुलसी दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर सुरेश गुप्ता व श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्रीमती सौदामिनी गुप्ता व डा रिंकू सिंह उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता ने क्रमशः मां सरस्वती व संत तुलसीदास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छात्राओं ने रौचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों द्वारा अंताक...
बांदा : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बना रपटा पहली बारिश में धराशाई

बांदा : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बना रपटा पहली बारिश में धराशाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बीते वर्ष बांदा में बना एक रपटा इस साल की पहली बारिश में ही धराशाई हो गया। इससे क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांवों के मजरों का आवागमन बाधित हो रहा है। रपटे का टूटना विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है। सपा नेताओं ने डीएम नगेंद्र प्रताप को ज्ञापन देकर इसे दोबारा बनवाने की मांग की है। सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा है कि जसपुरा-गौरिकला-अमारा-बरेहटा से सेमरन डेरा तक पीएम सड़क योजना के तहत 2023-24 में संपर्क मार्ग बना था। इसमें ग्राम बरहेटा और ग्राम शिवरामपुर के बीच धोवर नाले पर रपटा भी बनाया गया था। अब पहली बारिश में ही यह रपटा टूटा पड़ा है। ये भी पढ़ें : बांदा : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में मंत्री रामकेश निषाद ने किया शहीदों को नम...
बांदा : शिक्षकों ने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं

बांदा : शिक्षकों ने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन की बहाली समेत कई मांगों को लेकर शिक्षकों ने आज प्रदर्शन किया। फिर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने मोटर साइकिल रैली भी निकाली। शिक्षकों ने कहा कि वह पहले भी कई बार मांगे उठा चुके हैं। इस मौके पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी रमेश चंद्र, लाल बिहारी कुशवाहा, संदीप गर्ग, प्रजीत सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, मिथलेश पांडे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में भी एबीएसए रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक से मांगे थे इतने हजार.. ये भी पढ़ें : बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3 लाख उड़ाए, CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस     ...
बांदा के खुटला में 70 साल के बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

बांदा के खुटला में 70 साल के बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 70 साल के एक बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार के लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार शहर के खुटला मोहल्ले के रहने वाले रामेश्वर (70) ने शुक्रवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। मृतक के नाती मूलचंद का कहना है कि आज सुबह रामेश्वर की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने क्या खाया, यह पता नहीं चला है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम   ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में शिक्षक की हादसे में मौत, बाइक से स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना    ...
बांदा : DIG आवास के सामने युवक ने खुद के गले पर ब्लेड मारा, भर्ती

बांदा : DIG आवास के सामने युवक ने खुद के गले पर ब्लेड मारा, भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में युवक ने डीआईजी आवास के सामने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। लहूलूहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज हुआ। कुछ देर बाद फिर वहीं पहुंच गया और दोबारा वही हरकत की। अब उसे बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। साथ में पुलिस कर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है। बताते हैं कि युवक नशेबाज और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के रहने वाले रामऔतार का बेटा 30 वर्षीय लवकुश शहर के बंगालीपुरवा मोहल्ले में रहता है। मंगलवार सुबह डीआईजी आवास के सामने सड़क पर ब्लेड अपने गले पर मार लिया। ये भी पढ़ें : बांदा में दो के बाद तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम, रोडवेज बस ने मारी थी बाइक में टक्कर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। उसे भर्...
UP : दो के बाद तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम, रोडवेज बस ने मारी थी बाइक में टक्कर

UP : दो के बाद तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम, रोडवेज बस ने मारी थी बाइक में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीती देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र में करीब साढ़े 7 बजे हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। तीसरा घायल हो गया था। घायल तीसरे युवक ने भी आज दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। बताते चलें कि मटौंध थाना क्षेत्र में खैराडा क्रासिंग के पास हादसे में महोबा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास हुई थी दुर्घटना एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया गया था। उनकी पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर के गौरिहार क्षेत्र के खड्डी गांव के ओमकार (25) पुत्र रविंद्र, महोबा के श्रीनगर के किशोरीगंज के रोहित (23) पुत्र राजू तथा हमीरपुर के मौदहा के भटुरी के अनुज (28) पुत्र प्रमोद के रूप में हुई थी। इलाज के दौरान ओमकार और रोह...
बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में पौध वितरण

बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में पौध वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में छात्र-छात्राओं को पौध वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों कों भी पौधे वितरित किए गए। दरअसल, कालेज परिसर में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। कार्यक्रम में डा. एसपी गुप्ता नेत्र सर्जन, राजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, राम प्रकाश याज्ञिक, राम रूप, सबल सिंह, शिव नारायण साहू आदि मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : गजब : बांदा में साले ने जीजा को लुटवाया, 2 घंटे में पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा पूरा खेल ये भी पढ़ें : आगरा : थाने में महिला इंस्पेक्टर प्रेमी संग पिटती रही, पुलिसकर्मी वीडियो बनाते रहे, दो सस्पेंड-5 लाइनहाजिर      ...
घर में लटका था छात्रा का शव, सीढ़ी लगाकर पहुंचे पड़ोसी तब चला पता

घर में लटका था छात्रा का शव, सीढ़ी लगाकर पहुंचे पड़ोसी तब चला पता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 13 साल की छात्रा का शव उसके घर में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई है। दिल्ली में रहते हैं छात्रा के पिता जानकारी के अनुसार बांद के चिल्ला थाना क्षेत्र में डिघवट गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार की बेटी 13 साल की किरन ने दोपहर में घर में फांसी लगा ली। उसका घर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताते हैं कि उस समय घर पर कोई नहीं था। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में शिक्षक की हादसे में मौत, बाइक से स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना  घर लौटी मां अर्चना ने दरवाजा की कुंडी खटखटाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। आशंका होने पर मां ने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पहुंच गए। कुछ लोग सीढ़ी लगाकर कमरे के भीतर पहु...
Breaking : बांदा में शिक्षक की हादसे में मौत, बाइक से स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना

Breaking : बांदा में शिक्षक की हादसे में मौत, बाइक से स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्कूल से लौट रहे सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बांदा जिले में हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमनीपुरवा गांव के मजरा खौड़ा पुरवा के रहने वाले दयाराम वर्मा (45) सरकारी शिक्षक थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना वर्तमान में वह कमासिन ब्लाक के मोतीलाल के दतौरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बताते हैं कि वह दोपहर में स्कूल से पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के ये भी पढ़ें : बांदा : देवर ने भाभी को गोली मारी, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़ा   रामगुलाम पुरवा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गं...
UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना

UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अदालत ने पत्नी के हत्यारे दोषी पति को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में सरकारी वकील विजय बहादुर सिंह ने जोरदार बहस की। उन्होंने कोर्ट से कहा कि यह विरलतम, क्रूरतम अपराध है, इसमें मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 13 हजार जुर्माने की भी सजा दी। हत्या का यह मामला बबेरू थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुआ था। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 9अक्टूब 2020 को थाना बबेरु क्षेत्र में नेतानगर कस्बा बबेरु में एक बड़ी भयानक वारदात हुई थी। इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। दरअसल, बिसंडा के अमलोहरा गांव के रहने वाले किन्नर यादव ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। https://samarneetinews.com/young-man-beheaded-his-wife-in-banda-reached-kotwali-...