बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 'डबल मनी गैंग' का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर तिंदवारी पुलिस ने 'डबल मनी गैंग' का भंडाफोड़ कर नकली साधु समेत 3 को गिरफ्तार किया। ये तीनों साधु वेशभूषा में टप्पेबाजी कर लोगों को ठग लेते थे। पुलिस ने तीनों टप्पेबाजों के कब्जे से टप्पेबाजी कर ठगी गई 75.2 हजार की नकदी, अवैध तमंचा, चार पहिया वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
रकम दो गुनी करने का लालच और उड़ा लिए 50 हजार
जानकारी के अनुसार, तिंदवारी पुलिस ने साधु भेष धारण कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के पिंगरी निवासी अजय नाथ, गौतमबुद्ध नगर के विररख के नवाब नाथ तथा हरियाणा के पलवल के हसनपुर निवासी गौरव नाथ के रूप में हुई है।
फतेहपुर के मनीष साहू ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि फते...
