Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्युत संकट लगातार लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में लोकल फाल्ट, विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और उसपर जनप्रतिनिधियों का निकम्मापन आम जनता के लिए ज्यादा कष्टदायक हो रहा है। इन्हीं हालात में बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र के साथी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा आज बुधवार को सड़क पर फूटा। तपते हाइवे पर लेटकर ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप में विद्युत समस्या के प्रति अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। बबेरू के साथी गांव में 3 महीने से अंधेरे में रह रहे हजारों परिवार ग्रामीणों का कहना था कि कई महीनों से गांव के खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। यह पूरा मामला बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र का है। गांव के लोगों ने बबेरू में धूप में तपते हाइवे पर चिलचिलाती धूप में लेटकर प्रदर्शन किया। बच्चों को साथ ल...
Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बिजली खेड़ा में आज सुबह मां-बेटी की ऐसी असमय मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। आसपास के लोग भी घटना को लेकर बेहद हैरान हैं। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वंदना और उनकी बेटी रंजना इस तरह से दुनिया छोड़कर जा सकती हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक ही रस्सी से.. चौंकाने वाली बात यह है कि मां और बेटी ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई है। दोनों के शव एक-दूसरे के पास ही फांसी पर लटकते मिले हैं। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बिजलीखेड़ा मोहल्ले में ननकाई प्रसाद अपनी तीसरी पत्नी वंदना (45) और बेटी 20 साल की रंजना तथा बेटे पवन के साथ रहते थे। वह मूलरूप से बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव के रहने वाले हैं।...
बांदा शहर के पास ट्रेन के आगे कूदी शराबी पति से तंग महिला-झीलपुरवा में युवक ने फांसी..

बांदा शहर के पास ट्रेन के आगे कूदी शराबी पति से तंग महिला-झीलपुरवा में युवक ने फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में बांदा में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक ने फांसी लगा ली। वहीं महिला ने पति से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा के वीरेंद्र (25) पुत्र राजेश ने बुधवार रात करीब 12 बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। शहर के झील का पुरवा में हुई घटना रात को छोटी बहन संजू की नींद खुली तो भाई का शव लटकता देख चीख पड़ी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही पहुंचकर छानबीन की। मृतक के चाचा रामशरण का कहना है कि बीरेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। परिजनों ने सुसाइड का कारण अज्ञात बताया है। भूरागढ़ के पास रेलवे पटरी पर घटना  उधर, एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ केन पुल के पास एक 35 वर्षीय युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका के ससुर जगमोहन ...
दुष्कर्म आरोपी छात्र की संदिग्ध हालात में जहर से मौत, परिजन बोले-हत्या, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

दुष्कर्म आरोपी छात्र की संदिग्ध हालात में जहर से मौत, परिजन बोले-हत्या, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के नरैनी क्षेत्र में दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को जहर देकर मारा गया है। झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। परिजनों ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला गांव की एक मुस्लिम युवती के अपहरण-दुष्कर्म की घटना से जुड़ा है। मुस्लिम लड़की के अपहरण और दुष्कर्म से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के ताऊ विष्णु देव शुक्ला का कहना है कि उनके भतीजे शंकर बाजार पुकारी के रहने वाले आदर्श शुक्ला (18) के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। ये भी पढ़ें: Banda: रफ्तार का कहर-चार बाइकों की तेज टक्कर में 3 की मौत-चार की हालत गंभीर अपने बयान में पीड़िता ने छात्र का भी नाम लिया था।...
Breaking News: बांदा में खड़े ट्रक में घुसा टेंपो, दो लोगों की मौत-चार घायल

Breaking News: बांदा में खड़े ट्रक में घुसा टेंपो, दो लोगों की मौत-चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक टेंपो खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। सीओ सदर राजवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। सीओ ने बताया कि संबंधित ट्रक को कब्जे में लिया गया है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई  ये भी पढ़ें: यूपी: 27 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के तबादले, लखनऊ-कानपुर-मेरठ-मुरादाबाद में सीओ बदले.. ये भी पढ़ें: बांदा में प्रदर्शनी के झूले में करंट उतरा-किशोरी और आपरेटर की तबीयत बिगड़ी  https://samarneetinews.com/breaking-truck-runs-over-woman-and-two-daughters-two-dead-one-in-criticalcondition/...
बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई

बांदा नगर पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना, केन नदी में नालों का गंदा पानी छोड़ने पर NGT की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिस केन नदी को बांदा की जीवनदायिनी कहा जाता है, जिसके तट पर पूजा आरती तक का प्रशासन ने प्रावधान शुरू कराया था, ताकि लोग उसकी उपयोगिता को समझ सकें। अब उसी पूज्यनीय केन नदी को गंदा करने का पाप नगर पालिका ने बेशर्मी से कर डाला। हालांकि, पालिका इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने सख्त कार्रवाई की है। केन नदी में शहर के गंदे नालों का पानी छोड़ने का मामला एनजीटी ने पालिका पर 2.60 करोड़ का जुर्माना ठोका है। साथ ही चेतावनी दी है कि दोबारा ऐसी गलती मिली तो इससे बड़ी कार्रवाई होगी। नोटिस देकर जवाब भी तलब किया है। दरअसल, शहर का गंदा पानी बिना जैविक प्रक्रिया से साफ किए नालों के रास्ते केन नदी में छोड़ा जा रहा है। बांदा शहर और आसपास के लिए जीवनदायिनी केन नदी शहर की जीवनदायिनी केन नदी आसपास के गांवों-कस्बों के लिए भी पीने का पानी उपलब्ध क...
बांदा में बड़ी घटना: महिला और दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा-दो की मौत, एक की हालत गंभीर

बांदा में बड़ी घटना: महिला और दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा-दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला और उनकी दो बेटियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दो की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं एक का इलाज चल रहा है। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि ट्रक हिरासत में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शादी से लौटा था परिवार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र में बेंदाघाट गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसकी दो मासूम बेटियों को रौंद दिया। घटना सुबह साढ़े बजे के आसपास की है। ये भी पढ़ें: UP: आफत बनकर आई आंधी-बारिश, बिजनौर में सिपाही की मौत-कई जगह जनहानि-जनजीवन अस्त-व्यस्त बताते हैं कि बेंदाघाट के रहने वाले धनराज वर्मा के छोटे भाई ओमप्रकाश की गुरुवार को शादी थी। बारात बांदा के ही बिसंडा के अमरोहारा गांव गई थी। इस बारात में धनराज और उनकी पत्नी सुनैना (30) अपनी दो बेटियों बाब...
प्रदर्शनी के झूले में करंट उतरा-किशोरी और आपरेटर की तबीयत बिगड़ी

प्रदर्शनी के झूले में करंट उतरा-किशोरी और आपरेटर की तबीयत बिगड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। नियमों को ताक पर रखकर जीआईसी मैदान में बिना सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्था के प्रदर्शनी की अनुमति दे दी गई। आज इसी प्रदर्शनी में एक बड़ी अनहोनि होते-होते टल गई। किशोरी और आपरेटर को ले जाया गया अस्पताल दरअसल, बांदा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी में लगे बिजली के झूले में करंट उतर आया। लोगों में हड़कंप मच गया। एक किशोरी और आपरेटर की करंट लगने से तबीयत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं झूले पर बैठे बाकी लोगों को भी बिजली के झटके लगे। बिना उचित सुरक्षा इंतजाम के चल रही प्रदर्शनी गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए। ऑपरेटर को करंट लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपरेटर मुरादाबाद का रहने वाला 17 वर्षीय स्वतंत्र है। करंट से ...
प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ से लटककर लगाई फांसी-पुलिस ने कही यह बात..

प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ से लटककर लगाई फांसी-पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लोगों को आज उस समय हुई जब सुबह खेतों की ओर गए। खबर कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने के साथ फारेंसिक टीम के साथ जांच की। परिजनों ने लड़की की तय कर दी थी शादी सीओ अंबुजा त्रिवेदी, थानाध्यक्ष राम मोहन राय ने घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर सभी बिंदु पर जांच जारी है। प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजनों से जानकारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नरैनी कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले के महेश यादव की बेटी प्रीती (22) का कस्बे के कृष्णा नगर के अवध यादव के बेटे लवलेश से प्रेम प्रसंग चल रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान...
बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान  

बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर पति-पत्नी समेत चार लोगों की हादसे में जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साली की शादी के लिए खरीददारी करने निकले थे दंपती जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के सौता गांव के सुनील (25) पुत्र हीरालाल सोमवार को अपनी 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका के साथ खुहरंड कपड़ों की खरीददारी करने आए थे। शाम को दोनों बाइक से खरीददारी करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी शिवहद गांव के पास सामने से आ रही बुलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घाल हो गए। भागने की कोशिश कर रहे बोलेरो चालक को पुलिस ने पकड़ा बुलेरो चालक को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। घायल पति-पत्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोनों ...