Sunday, June 21सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आज भाजपाइयों की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और विधायक ओममणि की मौजूदगी में सदस्य आपस में भिड़ गए। बताते हैं कि कुछ सदस्य विधायक गुट के थे और बाकी अध्यक्ष गुट के। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष, राज्य मंत्री और विधायक धीरे से बाहर निकल लिए। वहीं भाजपा सदस्यों की रार देख सपाइयों ने खूब चटकारे लिए। मामला बढ़ता देख राज्यमंत्री-विधायक निकले दोनों ओर से नोक-झोंक बढ़ी। इसके बाद अध्यक्ष, राज्यमंत्री, सदर व नरैनी विधायक बैठक छोड़कर बाहर निकल लिए। जिला पंचायत परिसर में जिपं अध्यक्ष और विधायक पक्ष के रायफलधारी लोग आमने-सामने होते नजर आए। दोनों ओर से तीखी झड़प भी सुनी गई। चर्चा तो यहां तक है कि सदस्यों में काॅलर पकड़ने तक पहुंच गई बात एक ब्लाक प्रमुख औ...
बांदा शहर में Bsc नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़-अश्लीलता, तेजाब डालने की धमकी, FIR..

बांदा शहर में Bsc नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़-अश्लीलता, तेजाब डालने की धमकी, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि बीएससी नर्सिंग की छात्रा के साथ युवक ने अश्लील हरकत किया। छात्रा के शोर मचाने और विरोध करने पर अरोपी ने छात्रा के ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी। शहर के एक मोहल्ले से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, बांदा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने थाना समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दी है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शहर के एक कॉलेज से बीएससी नर्सिंग कर रही है। कालेज आते-जाते समय एक छात्रा ने लगाए ये गंभीर आरोप युवक उसे परेशान करता है। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता है और गंदी फब्तियां कसता है। छात्रा ने कहा है कि 18 जनवरी को वह घर जा रही थी। तभी युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लीलत हरकतें करने...
कुएं के चबूतरे पर करवट बदलते ही सभाजीत को झपट ले गई मौत

कुएं के चबूतरे पर करवट बदलते ही सभाजीत को झपट ले गई मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में छापर गांव के सभाजीत यादव (45) घर के पास कुएं की जगत (चबूतरा) पर लेटे हुए थे। बताते हैं कि इसी दौरान नींद में करवट लेने पर कुएं के अंदर जा गिरे। कुएं में कुछ भारी चीज गिरने की आवाज से परिवार और गांव के लोगों का ध्यान गया। लोग भागकर वहां पहुंचे। फिर काफी मशक्कत के बाद कुएं से सभाजीत को किसी तरह बाहर निकाला गया। बताते हैं कि सभाजीत के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग तुरंत ही उन्हें लेकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचे। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी रही। फिर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। तभी से कानपुर में उनका इलाज चल रहा था। बीती देर शाम उन्होंने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पु...
UP: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, यह वजह आई सामने..

UP: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मरने वाला युवक सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के अरुण (20) पुत्र रामपाल का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे कर्मी जब ट्रैक चेक करते समय वहां पहुंचे तो शव देखा। इसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के मामा बुद्ध लाल का कहना है कि मृतक अविवाहित थे। दो भाइयों में बड़े थे। अचानक इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय बालिका दिवस: बांदा DM ने प्रियांशी-वैष्णवी और कशिश को किया पुरस्कृत  ...
बांदा: शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की मौत, पति हिरासत में..

बांदा: शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की मौत, पति हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बादा के जसपुरा में एक नवविवाहिता की शादी के दो महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा कस्बे के संजय निषाद की पत्नी सुलेखा (21) का शव फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूछताछ के लिए पति हिरासत में.. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया है। मृतका के देवर अजय का कहना है कि भाभी ने फोन पर बाद करने के बाद जान दी है। पुलिस ने नवविवाहिता https://samarneetinews.com/banda-father-murdered-his-daughter-turned-into-monster-dueto-family-dispute/ का फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मृतका के पिता रामचंद्र निवासी पहाड़ीपुर जिला फतेहपुर का कहना है कि ससुराल पक्ष के...
Breaking: बांदा में कुए में 11 साल का सूरज, निकाले जाने से पहले तोड़ा दम

Breaking: बांदा में कुए में 11 साल का सूरज, निकाले जाने से पहले तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बछेही गांव के ओम प्रकाश का बेटा 11 साल का सूरज कुए में जा गिरा। घटना से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी भागकर वहां पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। गिरवां क्षेत्र में हुई घटना बताते हैं कि बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था। गुरुवार की तालाब से मछली का शिकार करने के बाद घर पहुंचा। घर के पास कुए में लगे हैड़पंप में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक कुए में जा गिरा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के मामा राजा ने बताया कि सूरज 3 भाइयों में बड़ा था। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान.. https://samarneetinews.com/commissioner-dm-launch...
बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

बांदा में बड़ी वारदात, पिता ने की बेटी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 6 माह की बेटी की हत्या कर दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि पारिवारिक विवाद में पिता हैवान बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैलानी के बड़ागांव की घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले शिववरन निषाद (45) ने पारिवारिक विवाद में अपनी 6 माह की बेटी गौरी की हत्या कर दी। हालांकि, बाकी लोगों ने उसे घटना के बाद पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें: बांदा: हादसों ने ली दो युवकों की जान, परिवारों में कोहराम https://samarneetine...
बांदा पहुंची जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा, जगह-जगह स्वागत 

बांदा पहुंची जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा, जगह-जगह स्वागत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा आज बांदा पहुंचीं। यात्रा का बांदा में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा का नेतृत्व जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी शिव कन्या कुशवाहा ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह यात्रा ललितपुर से शुरू की गई। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा, वोट का सही उपयोग करें शिवकन्या कुशवाहा बोलीं, जनसंख्या के आधार पर भागीदारी शहर के बाबूलाल चौराहा पर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी का कहना है कि देश में जनसंख्या के आधार पर सभी को हर क्षेत्र में भागीदारी दी जानी चाहिए। सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कहा कि लोगों को अपना अधिकार पाना है तो अपने वोट का सही उपयोग करें। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युव...
बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ

बांदा कमिश्नर और DM ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए बड़ी मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शुभारंभ आयुक्त अजीत कुमार और डीएम जे.रीभा ने किया। बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कर रहे छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। कहा कि नेता जी ने स्वतंत्रता के लिए आजीवन संघर्ष किया। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं। डीएम श्रीमति रीभा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक हों। ...
बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्याधाम में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बांदा में धूमधाम से मनाई गई। शहर में गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज सा उठा। रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने राम लक्ष्मण और मां सीता की आरती उतारी। शहर के किरन कालेज चौराहा, संघ भवन से शुरू हुई रथयात्रा सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। महेश्वरी देवी मंदिर में भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. https://samarneetinews.com/cmyogi-took-bath-in-ganga-with-cabinet-took-dipoffaith/  ...