बांदा शहर: अनुज का शव पुलिस चौकी के सामने रखकर लगाया जाम, नए सिरे से होगी जाँच
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में नुनिया मोहला मोहल्ले के निवासी लापता 13 साल के मासूम अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आज तूल पकड़ गया। मृतक बालक के परिजनों व पड़ोसियों ने शव को बलखंडीनाका पुलिस चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया। ये लोग मृतक बालक की मौत की निष्पक्ष और सही जांच की मांग कर रहे थे।
लोग बोले, बालक की हुई हत्या!
लोगों का कहना था कि बालक की हत्या की गई है। दरअसल, बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि दो दिन लापता रहने के बाद उसका शव मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी!
जाम लगने से चौकी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात...
