बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दोनों नाले में पलटे, चालकों की हालत गंभीर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में शनिवार तड़के भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गए। यह हादसा बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर छापर गांव के पास हुआ। बताते हैं कि ओवरटेकिंग के दौरान आमने-सामने यह टक्कर हुई। दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों के चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रायबरेली के लंगड़ाखेरा खीरो गांव निवासी देवराज (45) कबरई से गिट्टी लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर
रास्ते में एक दूसरे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरे ट्रक में अमेठी जिले के बेदांव पिपरापुर निवासी राजेंद्र यादव (40) ईंट लादकर बांदा जा रहे थे। तभी दोनों में टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा: घर से उठ...









