क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निषाद बनेंगे 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती?
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। बांदा की दो सीटें अभी से हाॅट सीट बन रही हैं। इनमें से एक तिंदवारी विधानसभा 232 है। कुछ ही दिन पहले सपा महासचिव विशंभर निषाद ने तिंदवारी क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यालय खोला है। इससे अचानक इस सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
जनसंपर्क कार्यालय ने बढ़ाईं राजनीतिक सरगर्मियां
बताते चलें कि इस सीट से मौजूदा समय में बीजेपी के रामकेश निषाद विधायक हैं। वह 2022 में सपा के बृजेश प्रजापति 28,425 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीते थे। इसके बाद राज्यमंत्री बने।
निषाद बाहुल्य सीट तिंदवारी, दोनों निषाद नेता
लेकन अबकी बार मंत्री रामकेश निषाद का मुकाबला सपा नेता विशंभर निषाद से है। यही वजह है कि निषाद बाहुल्य इस सीट पर चुनावी माहौल अभी से गर्म है। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि अगर यह दोनो...
