पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आ गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में असम-पश्चिम बंगाल में BJP, तमिलनाडु में TVK, केरल में UDF व पुडुचेरी में NDA जीती है। पांच राज्यों के परिणाम में असम और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारी जीत दर्ज कराई है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। केरल में यूडीएफ भारी बहुमत से जीती है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए ने जीत दर्ज कराई है।
294 सीटों वाले बंगाल में BJP 206 सीटों पर जीती
294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 206 सीटों पर जीत दर्ज कराते हुए इतिहास बना दिया। पश्चिम बंगाल में पहली बार भगवा फहराया गया है।
ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले
वहीं तृणमूल पार्टी 81 सीटों पर ही सिमट...
