Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: गिरफ्तार

मुरादाबाद में पहली पत्नी ने सौतन को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं

मुरादाबाद में पहली पत्नी ने सौतन को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः शहर के सिविल लाइंस में स्थित विद्या नगर में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपनी सौतन की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। एक के बाद एक महिला ने पांच गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पिस्टल के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक आरोपी महिला से पूछताछ पुलिस देर रात तक आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति ट्रांसपोर्टर था और उसने दूसरी शादी कर रखी थी। बताया जाता है कि सिविल लाइंस इलाके के मऊ गांव का रहने वाला मो जफर एक ट्रांसपोर्टर है। उसने करीब 18 साल पहले शबाना नाम की महिला से शादी हुई थी। ये भी पढ़ेंः अमरोहा के मंडी धनौरा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुवैत से लौटा था कारपेंटर दोनों के पांच बच्चे थे और परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। बताते हैं कि पांच सा...
लखनऊः भूत वाला टिक-टाॅक बनाने के चक्कर में जेल पहुंच गए चार दोस्त

लखनऊः भूत वाला टिक-टाॅक बनाने के चक्कर में जेल पहुंच गए चार दोस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः टिक टाॅक का भूत लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि हर कोई वीडियो बनाकर वायरल करने में जुटा है। कुछ लोग इसके अच्छे-बुरे प्रभाव को भी नहीं सोच रहे। ऐसे ही चार दोस्तों को भूत वाला टिक टाॅक बनाने की हरकत ने राजधानी लखनऊ में जेल पहुंचा दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग के मामले में इनका चालान कर दिया है। कहा जा रहा है कि अबतक टिक टाॅक बनाने के मामले में यह पहली कार्रवाई है। बहरहाल, इस कार्रवाई से बहुत से लोगों को सबक भी मिल सकते हैं और वे दूसरों की सुविधाओं का भी ख्याल रखेंगे। पार्कों में छिपकर माॅर्निंगवाकर को डराते थे चारों बताया जाता है कि चार युवक रजनीखंड के शारदा नगर में भूत का फेस माॅस्क लगाकार पार्क में टिक टॉक वीडियो बनाया करते थे। कुछ मॉर्निंग वॉकर्स ने इसकी शिकायत की। लोगों का कहना था कि अचानक इस तरह के माॅस्क वाले चेहरे सामने आने से लोग खुद ...
25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः यूपी के 25 जिलों में एक साथ नौकरी करके फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की कासगंज पुलिस ने शिक्षिका को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब उसने पद से इस्तीफा देने के लिए अपने साथी को बेसिक शिक्षाधिकारी के दफ्तर में भेजा। इसके बाद शिक्षिका कार्यालय के पास से पकड़ा गया। पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस शिक्षिका की पुलिस को काफी तलाश थी। शिक्षिका ने 25 जगह पर नौकरी करते हुए सरकार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। अब पूछताछ के दौरान शिक्षिका लगातार नए-नए खुलासे कर रही है जिनसे पुलिस भी हैरान हैं। इस दौरान शिक्षिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है। असली नाम प्रिया सिंह, दस्तावेजों में लिखाया 'अनामिका शुक्ला' दरअसल, मामले में कासगंज के अपर पुुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया ह...
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में एक गेस्ट हाउस से चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार को पकड़े गए इस सेक्स रैकेट में दो महिलाओं के साथ  चार लोग पकड़े गए हैं। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इनमें बड़ी मात्रा में कंडोम, गर्भनिरोधक दवाइयां और दूसरी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी सेक्स रैकेट को हाई प्रोफाइल अंदाज में चला रहे थे। इस पूरे सेक्स रैकेट में पुलिस ने उस गेस्ट हाउस के मालिक को भी दबोच लिया है, जिसमें यह सेक्स रैकेट चल रहा था। इस सेक्स रैकेट से महिलाओं और युवतियों को आन डिमांड बाहर भी भेजा जाता था। इसके बदले में मोटी रकम वसूली जाती थी। कंडोम, गर्भनिरोधक जैसा आपत्तिजनक सामान मिला बताया जाता है कि बीटा-दो पुलिस थाना क्षेत्र में सिग्मा-1 के क्षेत्र पर पुलिस ने एक गेस्टहाउस पर कार्रवाई की। गेस्ट ...
रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जिले के कालपी में एक भांजे ने पास सो रहे मामा की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की यह वारदात कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकूपुर में शुक्रवार रात हुई। बताते हैं कि मामा मोहर सिंह पाल बीती रात अपने भांजे के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात भांजे ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि सोते वक्त मामा को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पहले पेरोल पर छूटा है हत्यारोपी भांजा बताया जाता है कि हत्यारोपी भांजा कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश जेल से पेरोल प...
लाॅकडाउन तोड़ने पर बांदा के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, डीएम का तगड़ा एक्शन

लाॅकडाउन तोड़ने पर बांदा के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, डीएम का तगड़ा एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन-3 के अंतिम दिन बांदा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की। खुद जिलाधिकारी ने तगड़ा एक्शन लेते हुए लाकडाउन तोड़ने पर शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार करा दिया। दरअसल, डाक्टर गुप्ता के रोडवेज के पास स्थित नर्सिंग होम में बिना प्रशासन की अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब पौने 9 बजे डाक्टर को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि, इस कार्रवाई से डाक्टरों में हड़कंप मचा रहा। मामले में बांदा विकास प्राधिकरण के जेई की ओर से मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं डाक्टर पर हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर के डाक्टरों में भी खलबली है। लाॅकडाउन में बनवा रहे थे नर्सिंग होम, डीएम पहुंचे बताया जाता है कि रविवार दोपहर शहर बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी लाकडाउन...
बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन के बीच पुलिस ने गांजा कारोबार पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताते हैं कि गांजे के साथ पकड़ा गया व्यक्ति शातिर चोर भी है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज रही है।  मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने दी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबेरू से गांजा बेचने जाते समय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज रही पुलिस युवक ने अपना नाम संत राम कुशवाहा पुत्र राम शरण निवासी ग्राम आछाह बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस को ने युवक के कब्जे से 1 किलो 95 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बता...
लखनऊः ADM का बेटा लूट में गिरफ्तार, KGMU के डाक्टर को गोली मारकर लूटी थी कार-मोबाइल

लखनऊः ADM का बेटा लूट में गिरफ्तार, KGMU के डाक्टर को गोली मारकर लूटी थी कार-मोबाइल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधीनी में बीती 20 अप्रैल को केजीएमयू के डाक्टर को गोली मारकर कार और मोबाइल की घटना का पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। लूट में शामिल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक प्रशासनिक अधिकारी, एडीएम का बेटा है। वहीं दूसरा शातिर अपराधी है। दोनों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने दी। 20 अप्रैल को हुई थी वारदात बताया है कि दोनों आरोपियों ने ही 20 अप्रैल को लखनऊ में चौधरीखेड़ा के पास केजीएमयू के प्रोफेसर डाक्टर विजय कुमार सिंह को गोली मारकर उनकी कार और मोबाइल लूट लिया था। बताया जाता है कि शनिवार रात लखनऊ की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बदमाश अवध शिल्प ग्राम के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां घेराबंद करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। ये भी पढ़ेंः CM योगी ने ऐसा दिया ...
लाॅकडाउनः बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा बंद फैक्ट्री में गड़बड़-घोटाला, बाप-बेटे गिरफ्तार

लाॅकडाउनः बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा बंद फैक्ट्री में गड़बड़-घोटाला, बाप-बेटे गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन के चलते जहां बड़े-बड़े उद्योग बंद हैं, वहीं बांदा शहर में बाहर से बंद दिख रही एक गुटखा फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने पर गुटखा बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं इसकी जमकर कालाबाजारी की जा रही थी। जिलाधिकारी अमित बंसल ने शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट सिंह ने गोपनीय ढंग से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास अपने कुछ लोगों को लगाया। फिर पूरी जानकारी पुख्ता कर लेने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की। कई बोरा गुटखा और मैटेरियल बरामद हुआ इसके बाद फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने गुटखा बनते और पैकिंग करते हुए पकड़ा। इतना ही नहीं बना हुआ गुटखा भी बरामद किया। मौके से फैक्ट्री संचालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गायत्रीनगर मोहल्ले में चल रहा ...
बांदा में तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ खतरनाक अपराधी गिरफ्तार

बांदा में तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ खतरनाक अपराधी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की गिरवां थाना पुलिस ने एक शातिर किस्म के अपराधी को तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते हैं कि पकड़ा गया व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ बांदा जिले में अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। थाना प्रभारी शशि कुमार पांडे ने बताया कि इस अपराधी को उस वक्त पकड़ा गया है जब थाना पुलिस क्षेत्र में लाकडाउन पालन के साथ अपराधियों पर नकेल के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है और खतरनाक किस्म का अपराधी भी। जिलेभर में दर्ज हैं कई मुकदमें पुलिस ने रात करीब पौने 10 बजे गिरवा के ग्राम वनसखा के रहने वाले अपराधी भूरा उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र रज्जू यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक तलवार, एक चाकू और 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। बताते हैं कि अपराधी के पास से बरामद...