Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

जानिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक अनिल गौतम को..

जानिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक अनिल गौतम को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खतरनाक अपराधियों को कैद में रखने वाली बांदा जेल की गिनती यूपी की अति संवेदनशील जेलों में होती है। यही वजह है कि यहां तैनात होने वाले अधिकारी भी अलग पहचान रखते हैं। 26 दिसंबर 2024 को नवागत जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बांदा कारागार का चार्ज संभाला है। आप भी जानिए कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक। 2016 बैच के जेल अधिकारी श्री गौतम दरअसल, 2016 बैच के जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम मूलरूप से बदायूं जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बरेली कालेज (बरेली) से Bsc की पढ़ाई की। फिर इसके बाद समाज शास्त्र से परास्नातक किया। 'सकारात्मकता से सुधार प्राथमिकता' जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि उनका पूरा प्रयास यही होगा कि बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। ताकि जेल से वापस लौटकर समाज की मुख्यधारा में जुड़े सकें। श्री गौतम ने बताया कि जेल में इस ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः बा...
बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला हो गया है। आईएएस जे.रीभा अब बांदा की नई डीएम बनाई गई हैं। वह अबतक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रही हैं। वहीं नगेंद्र प्रताप को अब अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। इसके अलावा 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रदेश में कुल 31 आईएएस अधिकारियों का तबादले हुए हैं। देर रात हुए इन तबादलों से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस विभाग में भी कुछ तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गर्दन-रीढ़ पर जख्म-अस्पताल में भर्ती https://samarneetinews.com/holiday-in-schools-of-up-class8-closed-on-16th-and-17thjanuary/  ...
बांदा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों में कारण अज्ञात

बांदा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों में कारण अज्ञात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में कारण अज्ञात है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के मूसानगर के रहने वाले अरविंद श्रीवास (24) दोपहर में शराब के नशे में घर पहुंचे। वहां उत्पात मचाने के बाद घर की ऊपरी मंजिल पर चले गए। छानबीन में जुटी पुलिस काफी देर तक नहीं निकले तो परिजनों ने जाकर देखा। वहां उनका शव फांसी पर लटक रहा था। कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल और सब इंस्पेक्टर प्रदीप सोनी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। https://samarneetinews.com/who-is-banda-bjppresident-big-question-for-bjp-which-facing-defeat-in-mlas-assembly/ उधर, बदौसा के बंगालीपुरवा में युवती बसंती (20) पत्नी स्व. श्रीरामसनेही कोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उपनिरीक्षक बृजेश चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ मौके पर पह...
बांदा में सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत-एक गंभीर

बांदा में सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत-एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बाइक सवार युवकों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। मरने वाले युवकों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव के अजय वर्मा (40) बाइक से अपनी बहन के घर खिचड़ी देने जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसलने से अनियंत्रित होकर पलट गई। एक ने कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से पत्नी सावित्री समेत मां गिरजा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। https://samarneetinews.com/supply-of-dirtywater-in-bandacity-negligence-of-jalsanstha/ उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के यूसुफ (35) अपने पड़ोस...
बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!

बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में संगठन का चुनाव चल रहा है। सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों के मानक पूरे किए जा रहे हैं। लोकसभा में हार के बाद पार्टी बड़े पैमाने पर निष्क्रिय और सुस्त जिलाध्यक्षों को हटाने के मूड में है। इसलिए सतर्कता से आगे बढ़ रही है। ऐसे में बांदा जिले का जिक्र करना जरूरी है। बांदा में मंत्री और विधायकों के क्षेत्र में भी बीजेपी कई चुनावों में बुरी हार हारती आ रही है। इसलिए नया जिलाध्यक्ष कौन होगा? इसपर सभी की नजर टिकी है। शहर में सभासद तक का चुनाव हार गई पार्टी हाल यह है कि कुछ दिन पहले शहर में स्वराज कालोनी वार्ड का चुनाव तक पार्टी हार गई। इसमें चौंकाने वाली बात तो यह है कि यह वार्ड खुद नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासु का है। इसी वार्ड में उनका आवास है। यह छोटी सी हार 2027 के चुनावों के लिए बड़ा संकेत दे रही है। हालांकि, यह कोई पहली हार न...
बांदा शहर में दूषित पानी की सप्लाई, जलसंस्थान की लापरवाही-सैकड़ों परिवारों पर भारी

बांदा शहर में दूषित पानी की सप्लाई, जलसंस्थान की लापरवाही-सैकड़ों परिवारों पर भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जलसंस्थान की लापरवाही के चलते शहर में कई इलाकों में गंदे-दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। अधिकारियों की अनदेखी हजारों परिवारों पर भारी पड़ रही है। गंदे पेयजल की सप्लाई का ताजा मामला बांदा में क्योटरा क्रासिंग के पास घरों से सामने आया है। क्योटरा क्रासिंग के आसपास के घरों में समस्या इस इलाके के लोगों का कहना है कि उनके घरों में जो पानी सप्लाई आ रही है, वह बेहद दूषित है। लोग इससे काफी परेशान हैं, क्योंकि ऐसे पानी को पीना तो दूर की बात है, लोग हाथ तक नहीं धो सकते। गंदे पानी की सप्लाई का यह सिलसिला कई दिनों से बना है। क्षेत्र के रामजी श्रीवास्तव, सुनीता देवी, पीना तो दूर, हाथ तक धोने लायक नहीं पानी संतोष सिंह और वंदना देवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते कई दिनों से समस्या है। जलस्था...
UP: कुंभ नहाकर आया ग्वालियर का युवक सरकारी आवास की छत से कूदा, मौत

UP: कुंभ नहाकर आया ग्वालियर का युवक सरकारी आवास की छत से कूदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कुंभ नहा कर आया युवक बांदा शहर के मुहल्ला बंगालीपुरा स्थित जिला पंचायत आवास की छत से कूद गया। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना किन हालात में हुई, पता नहीं जानकारी के अनुसार, बंगालीपुरा स्थित जिला पंचायत के सरकारी भवन पर मंगलवार को एक युवक छत पर चढ गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए उसे नीचे उतरने को कहा। आरपीएफ के एसआई अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन युवक ने छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक सिर्फ पेंट पहने हुए था। माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जेब से निकले मोबाइल नबंर के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान मनोज...
बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में एक भीषण हादसा हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे जा रही बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग निकला है। तिंदवारी क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के रहने वाले रमेश (28) अपने पड़ोसी शिवकरन (35) व भांजे रवि (25) के साथ तिंदवारी से से रात में करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। बाइक रमेश चला रहे थे। बताते हैं कि मिरगहनी मार्ग पर बिजली सबस्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उससे जा टकराए। ये भी पढ़ें: अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार बताया जा रहा है कि रमेश की मौत हो गई। वहीं शिवकरन और रवि गंभीर हालत में...
BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनावों पर सभी की नजर है। आज भाजपा ने इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के अवधेश प्रसाद से सीधी टक्कर बताते चलें कि चंद्रभान पेशे से वकील हैं और मिल्कीपुर के उपचुनाव में प्रमुख दावेदार थे। उनकी पत्नी रुदौली से जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं पिता ग्राम प्रधान हैं। बताते चलें कि सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ये भी पढ़ें: BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा  ...
अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में पति की अय्याशी से परेशान एक पत्नी ने युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। बताते हैं कि वह पत्नी के सामने ही प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता था। अय्याशी करता था। आखिरकार तंग आकर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पहले मूसर मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मिला था अधजला शव फिर रजाई में लपेटकर आग लगा दी। ताकि हत्या को दुर्घटना समझा जाए। पुलिस को इंजीनियर का अधजला शव मिला था। हालांकि, पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस को दूसरी हत्यारोपी महिला की तलाश है। जानकारी के अनुसार, इटावा की वृंदावन कालोनी के रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र यादव (45) का घर में अधजला शव मिला था। पुलिस की सतर्कता से खुलासा...