Sunday, August 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक..

सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के सासंद राकेश राठौर के खिलाफ महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि सांसद ने झांसा देकर 4 साल उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस को सांसद और अपनी बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी है। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर जांच की। महिला का 4 साल से शोषण का आरोप जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने 15 जनवरी 2025 को पुलिस से शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया कि ये भी पढ़ें: यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट.. सांसद राकेश राठौर ने उसे राजनीतिक में करियर बनाने और शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। सीतापुर पुलिस कहना है कि महिला ने इलेक्ट्रानिक सबूत के तौर पर बातचीत की काल रिकार्डिंग भी दी है। इलेक्ट्रानिक सबूत-बातचीत की रिकार्डिंग पुलिस ...
UP: फिर घर में गांजा उगाते दो गिरफ्तार, SP का पुलिस टीम को 25 हजार ईनाम

UP: फिर घर में गांजा उगाते दो गिरफ्तार, SP का पुलिस टीम को 25 हजार ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ऑपरेशन ईगल के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। अतर्रा पुलिस ने अवैध गांजे की घर में खेती करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 166.65 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने यह जानकारी एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को 25 हजार रुपए ईनाम दिया जा रहा है। अतर्रा पुलिस ने की कार्रवाई जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों अभियुक्त अपने-अपने घर के हाते में गांजा के अवैध खेती कर रहे थे। बताया कि बीती रात अतर्रा पुलिस ने खम्हौरा में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को https://samarneetinews.com/banda-dm-transferred-ias-j-becomes-new-dm-j-reebha/ गिरफ्तार किया। बताते हैं कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग घर के हाते में गांजा की खेती कर रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रणधीर सिंह व...
बांदा में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस

बांदा में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना कारण नहीं बता सके हैं। न ही छात्रा ने कोई सुसाइड नोट ही छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव के संतराम की बेटी प्रीति (16) ने गुरुवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताई ये बातें.. खेत से जब पिता घर लौटे तो बेटी का शव लटकता देख चीख पड़े। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी प्रीति हाई स्कूल में पढ़ती थी। गुरुवार को स्कूल से घर लौटी। फिर मां रामप्यारी के साथ खाना भी खाया। इसके बाद मां-पिता काम से खेतों पर चले गए। वापस लौटे तो बेटी का शव लटकता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी    ...
जानिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक अनिल गौतम को..

जानिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक अनिल गौतम को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खतरनाक अपराधियों को कैद में रखने वाली बांदा जेल की गिनती यूपी की अति संवेदनशील जेलों में होती है। यही वजह है कि यहां तैनात होने वाले अधिकारी भी अलग पहचान रखते हैं। 26 दिसंबर 2024 को नवागत जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बांदा कारागार का चार्ज संभाला है। आप भी जानिए कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक। 2016 बैच के जेल अधिकारी श्री गौतम दरअसल, 2016 बैच के जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम मूलरूप से बदायूं जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बरेली कालेज (बरेली) से Bsc की पढ़ाई की। फिर इसके बाद समाज शास्त्र से परास्नातक किया। 'सकारात्मकता से सुधार प्राथमिकता' जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि उनका पूरा प्रयास यही होगा कि बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। ताकि जेल से वापस लौटकर समाज की मुख्यधारा में जुड़े सकें। श्री गौतम ने बताया कि जेल में इस ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः बा...
बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला हो गया है। आईएएस जे.रीभा अब बांदा की नई डीएम बनाई गई हैं। वह अबतक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रही हैं। वहीं नगेंद्र प्रताप को अब अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। इसके अलावा 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रदेश में कुल 31 आईएएस अधिकारियों का तबादले हुए हैं। देर रात हुए इन तबादलों से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस विभाग में भी कुछ तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गर्दन-रीढ़ पर जख्म-अस्पताल में भर्ती https://samarneetinews.com/holiday-in-schools-of-up-class8-closed-on-16th-and-17thjanuary/  ...
बांदा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों में कारण अज्ञात

बांदा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों में कारण अज्ञात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में कारण अज्ञात है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के मूसानगर के रहने वाले अरविंद श्रीवास (24) दोपहर में शराब के नशे में घर पहुंचे। वहां उत्पात मचाने के बाद घर की ऊपरी मंजिल पर चले गए। छानबीन में जुटी पुलिस काफी देर तक नहीं निकले तो परिजनों ने जाकर देखा। वहां उनका शव फांसी पर लटक रहा था। कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल और सब इंस्पेक्टर प्रदीप सोनी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। https://samarneetinews.com/who-is-banda-bjppresident-big-question-for-bjp-which-facing-defeat-in-mlas-assembly/ उधर, बदौसा के बंगालीपुरवा में युवती बसंती (20) पत्नी स्व. श्रीरामसनेही कोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उपनिरीक्षक बृजेश चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ मौके पर पह...
बांदा में सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत-एक गंभीर

बांदा में सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत-एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बाइक सवार युवकों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। मरने वाले युवकों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव के अजय वर्मा (40) बाइक से अपनी बहन के घर खिचड़ी देने जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसलने से अनियंत्रित होकर पलट गई। एक ने कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से पत्नी सावित्री समेत मां गिरजा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। https://samarneetinews.com/supply-of-dirtywater-in-bandacity-negligence-of-jalsanstha/ उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के यूसुफ (35) अपने पड़ोस...
बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!

बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में संगठन का चुनाव चल रहा है। सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों के मानक पूरे किए जा रहे हैं। लोकसभा में हार के बाद पार्टी बड़े पैमाने पर निष्क्रिय और सुस्त जिलाध्यक्षों को हटाने के मूड में है। इसलिए सतर्कता से आगे बढ़ रही है। ऐसे में बांदा जिले का जिक्र करना जरूरी है। बांदा में मंत्री और विधायकों के क्षेत्र में भी बीजेपी कई चुनावों में बुरी हार हारती आ रही है। इसलिए नया जिलाध्यक्ष कौन होगा? इसपर सभी की नजर टिकी है। शहर में सभासद तक का चुनाव हार गई पार्टी हाल यह है कि कुछ दिन पहले शहर में स्वराज कालोनी वार्ड का चुनाव तक पार्टी हार गई। इसमें चौंकाने वाली बात तो यह है कि यह वार्ड खुद नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासु का है। इसी वार्ड में उनका आवास है। यह छोटी सी हार 2027 के चुनावों के लिए बड़ा संकेत दे रही है। हालांकि, यह कोई पहली हार न...
बांदा शहर में दूषित पानी की सप्लाई, जलसंस्थान की लापरवाही-सैकड़ों परिवारों पर भारी

बांदा शहर में दूषित पानी की सप्लाई, जलसंस्थान की लापरवाही-सैकड़ों परिवारों पर भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जलसंस्थान की लापरवाही के चलते शहर में कई इलाकों में गंदे-दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। अधिकारियों की अनदेखी हजारों परिवारों पर भारी पड़ रही है। गंदे पेयजल की सप्लाई का ताजा मामला बांदा में क्योटरा क्रासिंग के पास घरों से सामने आया है। क्योटरा क्रासिंग के आसपास के घरों में समस्या इस इलाके के लोगों का कहना है कि उनके घरों में जो पानी सप्लाई आ रही है, वह बेहद दूषित है। लोग इससे काफी परेशान हैं, क्योंकि ऐसे पानी को पीना तो दूर की बात है, लोग हाथ तक नहीं धो सकते। गंदे पानी की सप्लाई का यह सिलसिला कई दिनों से बना है। क्षेत्र के रामजी श्रीवास्तव, सुनीता देवी, पीना तो दूर, हाथ तक धोने लायक नहीं पानी संतोष सिंह और वंदना देवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते कई दिनों से समस्या है। जलस्था...
UP: कुंभ नहाकर आया ग्वालियर का युवक सरकारी आवास की छत से कूदा, मौत

UP: कुंभ नहाकर आया ग्वालियर का युवक सरकारी आवास की छत से कूदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कुंभ नहा कर आया युवक बांदा शहर के मुहल्ला बंगालीपुरा स्थित जिला पंचायत आवास की छत से कूद गया। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना किन हालात में हुई, पता नहीं जानकारी के अनुसार, बंगालीपुरा स्थित जिला पंचायत के सरकारी भवन पर मंगलवार को एक युवक छत पर चढ गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए उसे नीचे उतरने को कहा। आरपीएफ के एसआई अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन युवक ने छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक सिर्फ पेंट पहने हुए था। माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जेब से निकले मोबाइल नबंर के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान मनोज...