Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

बांदा : विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धासुमन किए अर्पित

बांदा : विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धासुमन किए अर्पित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पार्टी नेताओं के साथ जिला पंचायत परिसर में बने अटल पार्क पहुंचे। वहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। अन्य नेताओं ने भी स्वर्गीय वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, ब्लाक प्रमुख सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने सबका मनमोहा  ये भी पढ़ें : देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी      ...
Breaking : कानपुर में बड़ा रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अधिकारी मौके पर..

Breaking : कानपुर में बड़ा रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज शनिवार तड़के सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्स्प्रेस पटरी से उतर गई। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ ने बचाव मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। न ही कोई यात्री घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तड़के सुबह करीब 3 बजे कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशन के बीच तेज गड़गड़ाहट के दौरान पटरी से उतर गई। हालांकि, इस ट्रेन हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। न ही किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लि...
UP : CMYogi ने बांदा को दिया बड़ा गिफ्ट, 70 मेगावाट के सौर उर्जा प्लांट का किया उद्घाटन

UP : CMYogi ने बांदा को दिया बड़ा गिफ्ट, 70 मेगावाट के सौर उर्जा प्लांट का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज बुंदेलखंड के बांदा जिले को स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन बड़ा गिफ्ट दिया। उन्होंने बांदा की पैलानी तहसील के अलोना गांव में आज 70 मेगावाट के सोलर पावर पार्क का लखनऊ से वर्चुवल उद्घाटन किया। 70 मेघावाट के पावर प्लांट का उद्घाटन बताया जाता है कि यह पावर प्लांट 270 एकड़ भूमि में 408 करोड़ रूपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसे अबाडा ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा उद्घाटन का सजीव प्रसारण अलोना के सोलर पावर पार्क में किया गया। उद्घघाटन करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में बांदा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि 70 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट का ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में एमओयू किया गया था। यह पावर प्लांट से 400 से अधिक लोंगो को रोजगार सृजन का माध्यम है। मुख्यम...
देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी

देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मंडल कारागार में इस बार आजादी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मना। मुख्य गेट से लेकर भीतर सर्किल में बंदियों की बीच ध्वजारोहण हुआ। देशभक्ति के नारे लगे और हंसी-खुशी यह पर्व मनाया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व का संपूर्ण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य गेट के बाद बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण सबसे पहले सुबह 8 बजे जेल के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जेल के बाकी अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद जेल के अंदर बने सर्किल में बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण किया गया। अपराध समिति ने जेल में कराया फल वितरण इस अवसर पर अधिकारियों ने बंदियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व की विशेषताएं बताईं। बंदियों को तिरंगा भी दिया गया। देशभक्ति के गीत गाए गए। मिष्ठान के रूप में लड्डूओं...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पार्टी कार्यालय और लाइब्रेरी प्रांगण में किया ध्वजारोहण

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पार्टी कार्यालय और लाइब्रेरी प्रांगण में किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय गौरव के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। ॉ भाजपा कार्यालय में गोष्ठी का भी आयोजन इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। गोष्ठी को सदर विधायक ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे। उधर, सदर विधायक श्री द्विवेदी ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वराज कालोनी में विदुर श्री लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सदर विधायक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्र...
महोबा : मंत्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

महोबा : मंत्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में ध्वजारोहण किया। साथ ही भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर स्वाधीनता दिवस समारोह को संबोधित भी किया। मंत्री रामकेश ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी को महान क्रांतिकारियों की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई। साथ ही अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण भी न्यौछावर कर दिए। कहा कि मातृभूमि के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं अविस्मरणीय बलिदान दिया। इसके फलस्वरूप ही आज हमारा स्वतंत्र भारत विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार विकास पथ पर बढ़ रही है। ...
Banda : बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने सबका मनमोहा

Banda : बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने सबका मनमोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कालूकुआं स्थित बचपन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पहले मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। फिर गणेश वंदना और मां सरस्वतती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इससे पूर्व अतिथियों को बैच अलंकरण कर उनका स्वागत किया गया। स्कूल के प्रबंधकों ने महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया। संस्थापक स्वर्गीय विनोद यादव को याद करते हुए उनके चित्र पर भी माल्यार्पण कर नमन किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के जवानों और अन्य फैंसी ड्रेस पहनकर सुंदर मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कीं। बच्चों की खिलखिलाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। नन्हे-मुन्नें बच्चों की गीत गायन और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। बाद में स्कूल की डायरेक्टर प्रवी यादव और विप्रांश यादव न...
UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वाधीनता दिवस पर विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। साथ ही युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश में 10 लाख युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। शौर्य पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित साथ ही सीएम योगी ने इस अवसर पर शौर्य पुरस्कार विजेताओं और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में युवाओं को 10 लाख एमएसएमई इकाइयों के गठन के लिए सरकार आर्थिक सहयोग देगी। इससे लगभग 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : Ayodhya : सीएम योगी बोले, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, लेकिन सबके मुं...
UP : चर्चा में फोटो, थाने में SHO की कुर्सी पर बंदर, पुलिसकर्मी ने किया सैल्यूट

UP : चर्चा में फोटो, थाने में SHO की कुर्सी पर बंदर, पुलिसकर्मी ने किया सैल्यूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामनगरी में एक ऐसा दृश्य लोगों को देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, राम जन्म भूमि थाने में अचानक बंदर उछल-कूद करता हुआ पहुंचा। राम जन्मभूमि थाने का मामला इसमें राम जन्मभूमि थाना इंचार्ज की कुर्सी पर अचानक एक बंदर आकर बैठ गया। एसओ राम जन्म भूमि देवेंद्र पांडे ने देखा तो बंदर को सलामी दी। अब उनकी यह फोटो वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि एसएचओ ने कहा कि बंदर हनुमान जी का प्रतिरूप है, इसीलिए उनको सलामी दी गई। इस पर लोग टिप्पणियां भी कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार  ...
बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत

बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मार्निंग वाक पर निकले रिटायर शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार आजमगढ के बड़कापुरा के रहने वाले 65 वर्षीय चंद्रमोहन शहर के क्योटरा मोहल्ले में रहते थे। वह रिटायर शिक्षक थे।बताते हैं कि बुधवार सुबह मार्निंग वाॅक पर गए थे। भूरागढ पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे आलोक मिश्रा का कहना है कि उनके पिता बांदा में रहते थे।...