Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

कानपुर हाइवे पर भीषण हादसा, कार सवार छात्र-छात्राओं समेत 5 लोगों की मौत

कानपुर हाइवे पर भीषण हादसा, कार सवार छात्र-छात्राओं समेत 5 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक आल्टो कार डंपर चालक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से उसमें जा घुसी। तभी पीछे से आए ट्राला ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पिचक गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो छात्र और दो छात्राएं व चालक शामिल हैं। यह हादसा कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाइवे पर भौती ढाल के पास हुआ है। दो ट्रकों के बीच पिचक गई कार जानकारी के अनुसार कानपुर इटावा एलिवेटेड हाइवे पर आगे चल रहे खाली डंपर के चालक ने अचानक तेज रफ्तार में ब्रेक मार दिए। इससे पीछे चल रही आल्टो कार उसमें जा टकराई। तभी पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राला ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार दोनों ट्रकों के बीच में फंसकर बुरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई। PSIT के छात्र-छात्राएं शामिल ब...
बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक प्राइवेट पशु चिकित्सक और ठेकेदार भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के आलमखोर निवासी राजेंद्र (40) प्राइवेट पशु चिकित्सक थे। बीती रात पड़ोसी रोहित के साथ मटौंध जा रहे थे। जखौरा के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल सुधीर को कानपुर रेफर कर दियागया है। एक अन्य घटना में मर्का कस्बे के सरवन (35) बीती रात बाइक से अपनी बहन की ससुराल बबेरू जा रहे थे। https://samarneetinews.com/gangrape-in-banda-brutality-after-being-forcibly-taken-in-car-arrested/ कलाना पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बड़े भाई अर्जुन ने अस्पताल पहुंचाया। 6...
बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। मृतका के भाई ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के संहिगा के प्रदीप सिंह पटेल की पत्नी आरती (35) पटेल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। ये भी पढ़ें : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने कहा कि दशहरा मिलने कुछ रिश्तेदार आए थे। वह उनके पास बैठे थे। कमरे के अंदर गए तो देखा कि पत्नी ने जहर खा लिया है। अस्पताल लेकर गए तो कानप...
देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के गिरवां में हुए हादसे में एक पल में किसान भूपत की जान चली गई। लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सके। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं तो गांव में भी मातम छाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना के मुरवां गांव के रहने वाले पुन्ना प्रसाद के बेटे 25 वर्षीय भूपत किसानी करते थे। गीले बांस के तार से छूने से हादसा बताते हैं कि वह शाम को अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार छूल रहा था। लोगों का कहना है कि युवा किसान ने कंधे पर गीला बांस रखे हुए थे। उठाते समय बांस का एक छोर हाई टेंशन तार से छू गया। ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस इससे करंट की चपेट में आकर पलभर में वह बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वह...
Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल

Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक मौलाना खुलेआम पुलिस कर्मी को चाकू मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मौलाना पुलिसकर्मी से कह रहा है कि 'आज के बाद गाड़ी रोकी तो चाकू लाकर पेट में घुसेड़ दूंगा।' घटना का वीडियो वायरल होने पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। साथ ही जांच के आदेश दिए। पता चला कि वीडियो संभल जिले के चंदौसी का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। Video Viral होते ही अधिकारियों ने लिया संज्ञान https://www.youtube.com/watch?v=kaB-9cXURWE मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यातायात पुलिस के जवान चंदौसी में वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक को चेकिंग के लिए रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे। कागजों की जांच हुई तो पता चला कि उनके प...
Banda : सोनिया ने मायके में जहर खाकर दी जान, शिवमंगल ने खेत में लगाई फांसी

Banda : सोनिया ने मायके में जहर खाकर दी जान, शिवमंगल ने खेत में लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता समेत दो लोगों की जगह खाने से मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड के अनिल कुमार की पत्नी सोनिया (21) ने अपने मायके चित्रकूट के खुमानीपुरवा में थीं। आज बुधवार सुबह उन्होंने घर में कीटनाशक दवाई खा ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। चित्रकूट में मायका, बांदा में तोड़ा दम उन्हें तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका कि चाची गायत्री देवी का कहना है कि मृतका की 3 माह पहले शादी हुई थी। वह बीमार थीं। लगभग 10 दिन पहले दवाई के लिए मायके पहुंची थीं। उनकी मां अपने दामाद के पास बैठी बातचीत कर रही थीं। तभी बेटी ने जहर पी लिया। परिवार के लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। बांदा के पैलानी क्षेत्र में दूसरी घटना...
देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई

देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=7adwuZ87diA समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर खीरी में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को आज कुछ लोगों ने थप्पड़ ही थप्पड़ और लात-घूंसों से सड़कर गिराकर पीटा। चौंकाने वाली बात यह है कि जब सदर विधायक को पीटा जा रहा था, तब दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे और सभी बीच-बचाव करते दिखे। विधायक को बचा नहीं पाए। लखीमपुर खीरी में अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पास घटना जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव हैं। चुनाव को लेकर मंगलवार से कुछ लोगों में तनातनी चल रही थी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बुधवार को इसे लेकर बवाल हो गया। बैंक के प्रधान कार्यालय के पास आज भाजपा के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। ये भी पढ़ें : UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और.. सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिं...
UP : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

UP : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज बीजेपी की जीत से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। सीएम योगी ने कहा है कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर है। मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए सभी को बधाई दी। उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी हरियाणा जीत के लिए बधाई दी। ये भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता   ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल https://samarneetinews.com/up-bjp-statepresident-bhupendrachaudhary-said-bjp-is-ideology-based-political-party/...
बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के कमलेश के बेटा अर्जुन (20) सिक्योरिटी गार्ड थे। ड्यूटी पर जाते समय हादसा बीती रात वह ड्यूटी पर जा रहे थे। बताते हैं कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें : Banda : एक और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई लवलेश का कहना है कि वह दो भाइयों में बड़े थे। सौता गांव में बन रही जलसंस्थान की टंकी में सिक्योटरी गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। ये भी पढ...
UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और..

UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुजफ्फरनगर में शहर के बीच महावीर चौक स्थित स्वरूप स्क्वायर में संचालित कैफों पर पुलिस ने छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी व्योम बिंदल ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि वहां शहर की नामी शिक्षण संस्थाओं के 50 युवक-युवतियां आपत्तिनजक हालत में पकड़े गए। डार्क लुक हाल में बने थे अलग-अलग केबिन सभी ने खुद को छात्र-छात्राएं बताया है। आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को मिली है। पुलिस ने 3 संचालकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रथम तल पर बने कैफे कॉर्नर पर छापा मारा। वहां बड़े हाल में छोटे-छोटे केबिन बने थे। इन केबिन में 20 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में बैठे मिले। पुलिस छापों से हड़कंप, स्कूल ड्रेस में ज्यादातर चौंकाने वाली बात यह है कि इस हाल को डार्क रूम का लुक दिया था। तलाशी लेने पर एक दर्जन बीयर की के...