UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'देश के सामने पर भीषण आर्थिक संकट खड़ा है और पीएम मोदी विदेश घूम रहे हैं।' राहुल ने कहा कि मोदी जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए, सोना न खरीदिए। जबकि खुद विदेशों में घूम रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यक्रम कर रहे हैं।
कहा-अडानी और अंबानी को नहीं, आम लोगों को लगेगा झटका
कहा कि पीएम मोदी ने जो आर्थिक ढांचा बदला है उससे आम लोगों पर आर्थिक संकट का एक तूफान आने वाला है। ऐसे में आम जनता को बड़ा आर्थिक संकट का शॉक (झटका) लगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक संकट का झटका अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा।
दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली और अमेठी पहुंचे हैं कांग्रेस नेता
बल्कि आम जनता को लगने वाला है। कहा कि यह झटका देश के युवाओं, किसा...
