समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी घावरी ने आत्महत्या की धमकी दी है। पीएचडी स्काॅलर रोहिणी मूलरूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। इस समय स्विट्जरलैंड में रह रही हैं। डाॅक्टर रोहिणी ने बुधवार को अपने एक्स (X) एकाउंटर पर पोस्ट कर नगीना सांसद चंद्रशेखर पर बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने अपनी पोस्ट को पीएमओ और पीएम मोदी को भी टैग किया है। रोहिणी ने यहां तक लिखा है कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी है।
इंदौर की मूल निवासी रोहिणी स्विट्जरलैंड में रह रहीं
रोहिणी ने लिखा है कि नगीना सांसद ने उनका जीवन बर्बाद कर दिया है। रोहिणी ने अपनी पोस्ट को पीएमओ को भी टैग किया है। पोस्ट में रोहिणी ने अंतिम अलविदा भी लिखा है।
रोहिणी की सुसाइड की धमकी से हड़कंप मच गया है। दरअसल, रोहिणी का कहना है कि वह लंबे समय से चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रही हैं।
लिखा सुसाइड के बाद मेरे शव को भारत न लाया जाए
रोहिणी का कहना है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सबूत भी दिए। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताते चलें कि रोहिणी ने चंद्रशेखर पर 3 महीने पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर खलबली मचा दी थी। राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत की थी। इससे चंद्रशेखर पर सवाल उठने लगे। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सांसद के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हो रही है।
ये भी पढ़ें: आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब
ये भी पढ़ें: UP: देवी का अपमान करने वाली सरोज सरगम पति, मंडली समेत गिरफ्तार-कई राज्यों में मुकदमें
यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..
UP: देवी का अपमान करने वाली सरोज सरगम पति, मंडली समेत गिरफ्तार-कई राज्यों में मुकदमें
आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब
Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा
बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी