
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 3 सहेलियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मगर तीनों मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ा है जिसने युवतियों को तीनों से मिलवाया था। बाकी मुख्य आरोपियों में एक आशीष अग्रवाल दूसरा स्वतंत्र साहू शहर के बड़े व्यापारी हैं। तीसरा मुख्य आरोपी लोकेंद्र चंदेल सिंचाई विभाग का बड़ा ठेकेदार है।
पुलिस की बड़ी नाकामी है मुख्य आरोपियों का गिरफ्तार न होना
इन तीनों तक पुलिस अबतक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने चौथे आरोपी नवीन कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। नवीन पर आरोप है कि उसी ने तीनों युवतियों को नौकरी दिलाने के लिए तीनों आरोपियों से मिलवाया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इसे पुलिस की नाकामी ही कहा जाएगा कि अबतक तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
22 को दर्ज मुकदमा, खबरों के बाद कोतवाली पुलिस ने पकड़ी तेजी
बताते चलें कि इस मामले में 22 मार्च को मुकदमा लिखा गया था। कोतवाली पुलिस 3 दिन तक मामले को दबाए रही। चौथे दिन मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। मामले की सीओ सिटी राजीव सिंह कर रहे हैं। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। पूरे जिले के लोगों की नजर इस हाई प्रोफाइल रेप केस पर है।
यह है पूरा मामला
बबेरू क्षेत्र की रहने वाली एक युवती समेत तीन युवतियों ने आरोप लगाया कि नौकरी का लालच देकर तीनों मुख्य आरोपियों ने उनसे रेप किया। तीनों आरोपी उन्हें शराब पिलाकर डांस कराते थे। नशे में करके दुष्कर्म करते थे। युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िताओं में एक युवती दलित बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं ने डाक्टरी परीक्षण कराने से इंकार कर दिया है। पूरा मामला काफी गंभीर है।
संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा में 3 सहेलियों से रेप, शहर के 3 बड़े व्यापारियों-ठेकेदार पर मुकदमा-अश्लील वीडियो..
संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवाई पर सबकी नजर
