

समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के बीचों-बीच आज एक बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी हो गई। घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला फिजियोथेरेपी कराने के बाद ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि दो युवक बाइक से आए और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए घटना की। दोनों काले रंग की बाइक पर सवार थे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं।
मयूर टाकीज रोड पर घटना
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं के रहने वाले सुरेश की पत्नी राजकुमारी सुबह लगभग 10 बजे फिजियोथैरेपी कराने के बाद ई-रिक्शे से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि रास्ते में मयूर टाकीज रोड पर प्यारे मस्जिद के सामने दो युवकों ने रिक्शा के आगे आकर बाइक लगा दी।
ये भी पढ़ें: बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली, 10 दिन बाद थी शादी
रिक्शा रुकने पर बुजुर्ग महिला से कहा कि वे दोनों पुलिसकर्मी हैं। साथ ही महिला से कहा कि क्या आप अखबार नहीं पढ़तीं। लूट की इतनी घटनाएं हो रही हैं। सारे जेवर उतारकर रख लीजिए। पुलिस कर्मी जानकर महिला उनके झांसे में आ गईं। उन्होंने सोने के कंगन और अंगूठी उतारकर कागज में रखने के लिए टप्पेबाजों को दे दिए।
CCTV खंगाल रही पुलिस
दोनों ने बड़ी चालाकी से पैकेज बदलकर खाली वाला उन्हें लौटा दिया। घर पहुंचकर बुजुर्ग ने जब पैकेट खोला तो उसमें से असली जेबर गायब थे। नकली पिलास्टिक की चूड़ियां रखी थीं। परिजनों उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटैज तलाश रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: BreakingNews: बांदा में हत्या, घर में सोते समय किया मर्डर
बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली, 10 दिन बाद थी शादी
